टॉप 100 करेंट अफेयर्स 2022 | Top 100 Current Affairs Questions with Answers in Hindi

Top 100 Current Affairs Questions and Answers in Hindi
टॉप 100 करेंट अफेयर्स 2022 (Current Affairs Questions with Answers in Hindi) : जो छात्र यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे  Top 100 करंट अफेयर्स के प्रश्न और उत्तर जरूर पढ़ ले। यह सभी करेंट अफेयर्स पिछली 30 दिनों की समसामयिक घटनाओं पर आधारित है। इन सवालों में सभी टॉपिकों को कवर किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, खेल, व्यापार, बैंकिंग, महत्वपूर्ण तिथियों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों, नियुक्तियों आदि शामिल हैं। यह सभी वनलाइनर करेंट अफेयर्स प्रश्नों को आगामी परीक्षाओं के हिसाब से तैयार किया गया है। ताकि करेंट अफेयर्स टॉपिक पर पूरे नंबर पक्के किये जा सके।


Top 100 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

1. ‘सूंघने वाली कोरोना वैक्सीन' को मंजूरी देने वाला पहला देश कौनसा बना है? – चीन
2. 5 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार करने वाला देश का तीसरा बैंक कौनसा बना है? – SBI
3. भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को किस देश ने 'जनरल' की मानद उपाधि से सम्मानित किया है? – नेपाल
4. भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन किस देश की गृह मंत्री बनीं है? – ब्रिटेन
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 सितंबर, 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कहां किया? – इंडिया गेट, नई दिल्ली
6. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2021 में भारत का कौन सा स्थान है? – 132वां
7. किस राज्य सरकार ने 'SIRPI' (स्टूडेंट्स इन रिस्पान्सिबल पुलिस इनिशिएटिव) नामक कार्यक्रम शुरू किया है? – तमिलनाडु
8. अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब किसने जीता है? – भारत
9. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन बनी है? – विनेश फोगाट
10. किस शहर को वर्ष 2022-2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (sco) की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी नामित किया गया है? – वाराणसी
11. भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ कहां किया गया? – तिरुपति
12. भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश किसे घोषित किया गया है? – अंडमान निकोबार द्वीप समूह
13. किस राज्य ने नीति आयोग की तर्ज पर राज्य स्तरीय संस्थान स्थापित किए जाने की घोषणा की है? – महाराष्ट्र
14. 18 सितंबर, 2022 को किसने अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता है? – बेंगलुरू
15. सैफ महिला फुटबॉल चैपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता है? – बांग्लादेश
16. 2022 इतालवी F1 ग्रैंड प्रिक्स किसने जीती है? – मैक्स वर्स्टप्पन
17. 2023 में शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी कौनसा देश करेगा? – भारत
18. राजस्थान के किस बॉर्डर पर 25 सितंबर, 2022 से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू की जाएगी? – खाजूवाला, बीकानेर
19. 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर क्या है? – सावज
20. 61वां सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर 14 का खिताब किस राज्य ने जीता है? – मणिपुर
21. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर कितने वर्षों तक शासन किया था? – 70 वर्षों तक
22. HDFC बैंक ने किस राज्य में 'बैंक ऑन व्हील्स' का अनावरण किया है? – गुजरात
23. IMF की नई रिपोर्ट के अनुसार कौनसा देश दुनियां की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है? – भारत
24. U-19 महिला टी-20 विश्वकप 2023 किस देश में खेला जाएगा? – दक्षिण अफ्रीका
25. अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 कहां आयोजित किया गया है? – ग्रेटर नॉएडा
26. अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन की मेजबानी किसने की है? – सूरत
27. अमृत सरोवर (झीलों) के निर्माण में देश के किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? – उत्तर प्रदेश
28. अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज का नाम किसके नाम पर रखा गया है? – नरेंद्र मोदी
29. ई अभियोजन पोर्टल के उपयोग में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा है? – उत्तर प्रदेश
30. ई-दाखिल (E-daakhil) पोर्टल किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है? – उपभोक्ता मामले मंत्रालय
31. एशिया कप 2022' का फाइनल किसने जीता है? – श्री लंका
32. कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदलकर क्या कर दिया है? – अस्ताना
33. कितने मीटर की थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा बने हैं? – 88.44 मीटर
34. किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है? – दार्जिलिंग चिड़ियाघर
35. किस देश का 'हार्लेम शहर' मांस विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला शहर बना है? – नीदरलैंड
36. विश्व में पहली बार वन्यजीव 'आर्कटिक भेड़िये' का सफलतापूर्वक क्लोन किस देश ने बनाया है? – चीन
37. किस देश में स्वामी विवेकानंद जी की पहली प्रतिमा स्थापित की गयी है? – लैटिन अमेरिका
38. भारत की पहली इलेक्ट्रोनिक बैंक गारंटी किस बैंक ने जारी की है? – HDFC बैंक
39. किस राज्य का भरतौल गांव हर घर RO जल वाला पहला गांव बना है? – उत्तर प्रदेश
40. किस राज्य के उपराज्यपाल ने 120 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र को समर्पित किया किया है? – जम्मू कश्मीर
41. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने फल्गु नदी पर भारत के सबसे लंबे रबर बांध का उद्घाटन किया है? – बिहार
42. किस राज्य ने 'Residents Safety and Security Act' नामक बहुद्देशीय पोर्टल लांच किया है? – मेघालय
43. किस राज्य ने एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना 'सेहत' का शुभारंभ किया है? – हरियाणा
44. किस राज्य में घटियाना द्विवर्ण नामक केंकडे की नई प्रजाति खोजी गयी? – कर्नाटक
45. किस राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा हड़प्पा संस्कृति संग्रहालय स्थापित किया जाएगा? – हरियाणा
46. देश का पहला जैव गांव (Bio-Village) किस राज्य में स्थापित किया गया है? – त्रिपुरा
47. भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय कहां स्थापित होगा? – तेलंगाना
48. मुख्यमंत्री नाश्ता योजना किस राज्य ने शुरू की है? – तमिलनाडु
49. किस राज्य सरकार ने CHHATA नाम से वर्षा जल संचय योजना शुरू की है? – ओडिशा
50. किस राज्य सरकार ने SC, ST और अन्य के लिए आरक्षण बढ़ाकर 77% किया है? – झारखंड



51. भारत में पहला ‘बायो विलेज' डिज़ाइन किस राज्य सरकार ने किया है? – त्रिपुरा
52. किस राज्य सरकार ने स्कूलों में अनिवार्य खेल पीरियड और 'नो बैग डे’ शुरू करने का फैसला किया है? – बिहार
53. किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा? – 2023
54. कोविड-19 संबंधित भारत का पहला नेजल वैक्सीन (nasal vaccine) किस संस्था ने विकसित किया है? – भारत बायोटेक
55. 22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है? – अरविंद चिताम्बरम
56. सैफ अंडर -17 खिताब किसने जीता है? – भारत
57. 'अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स' डॉक्यूमेंट्री में आवाज देने के लिए किसे एमी पुरस्कार मिला? – बराक ओबामा
58. बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त किसे नियुक्त किया है? – आयशा जेहरी
59. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय राष्ट्रीय धातुकर्मी पुरस्कार (National Metallurgist Award) प्रदान करता है? – इस्पात मंत्रालय
60. कौन से भारतीय शहर यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हुए हैं? – वारंगल, त्रिशूर और नीलांबुर
61. कोरोना की निडिल फ्री वैक्सीन को आपात मंजूरी देने वाला पहला देश कौन बन गया है? – चीन
62. श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता देश कौन बन गया है? – भारत
63. संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है? – स्विट्ज़रलैंड
64. कौनसा राज्य पहली बार रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेगा? – सिक्किम
65. 95वें अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कार 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में किस फिल्म को शामिल किया गया है? – छेलो शो
66. 'मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना' किस राज्य ने शुरू की है? – छत्तीसगढ़
67. 'खाद्य सुरक्षा एटलस' वाला तीसरा राज्य कौनसा बना है? – झारखंड
68. नानमाडोल (Nanmadol) क्या है? – तूफान
69. ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2022 में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है? – वियतनाम
70. ट्विटर पर 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर कौन बने हैं? – विराट कोहली
71. डूरंड कप का 131वां संस्करण किसने जीता है? – बेंगलुरु FC
72. दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल कौन बनेंगे? – मुकुल रोहतगी
73. देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर किसे घोषित किया गया है? – पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
74. देश की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी कौन बनी है? – इंदौर
75. देश में पहली बार किस राज्य की विधानमंडल सत्र में महिला विधायकों के लिए एक दिन आरक्षित किया गया है? – उत्तर प्रदेश

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2022
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2022
राजस्थान में कौन क्या है 2022
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2022
बिहार में कौन क्या है 2022
उत्तराखंड में कौन क्या है 2022
झारखंड में कौन क्या है 2022
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2022
हिमाचल प्रदेश में कौन क्या है 2022

76. कौन-सा देश नवंबर, 2022 में चंद्रमा पर अपना पहला रोवर 'राशिद' भेजेगा? – संयुक्त अरब अमीरात
77. 'निक्षय 2.0 पोर्टल' किस बीमारी से संबंधित है? – TB
78. पहला राजा मिर्च महोत्सव कहां मनाया है? – नागालैंड
79. बजरंग पूनियां ने 2022 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कौनसा पदक जीता है? – कांस्य
80. बी.बी. लाल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? – पुरातत्वविद
81. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन के बाद नये राजा कौन बने? – प्रिंस चार्ल्स
82. भारत का कौन सा राज्य, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा? – ओडिशा
83. भारत का पहला जैव-ग्राम किस राज्य में स्थापित किया गया? – त्रिपुरा
84. भारत का पहला नाइट स्काई अभयारण्य किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में खोला जाएगा? – लद्दाख
85. भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय कहां स्थापित होगा? – तेलंगाना
86. भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौनसा बना है? – TCS
87. भारत के सबसे लंबे रबर बांध का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? – बिहार
88. भारत में पहली माउंटेन बाइसिकल विश्व कप प्रतियोगिता की मेजबानी कौन करेगा? – लेह
89. भारत सरकार ने राजपथ का नया नाम क्या रखा है? – कर्तव्य पथ
90. चर्चा में रहे ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा क्या है? – चीतों के नाम
91. भारतीय सेना ने 2023 की सेना दिवस परेड को किस क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है? – दक्षिणी कमान
92. मिशन अमृत सरोवर' के क्रियान्वयन में कौन शीर्ष पर रहा है? – उत्तर प्रदेश
93. मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब किसने जीता है? – वंशिका परमार
94. 'यूएस ओपन 2022 पुरुष एकल ख़िताब' किसने जीता है? – कार्लोस अल्कराज गार्फिया
95. यूनाइटेड किंगडम के 56वें प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया? – लिज़ ट्रस
96. 'राष्ट्रीय सेवा योजना अवॉर्ड' से किसे नवाजा जाएगा? – डॉ. सरोज मीना
97. रिलायंस इंडस्ट्रीज 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट कहां बनाएगी? – गुजरात
98. विश्व का पहला संस्कार केंद्र राजस्थान के किस जिले में खोला जाएगा? – झुंझुनू
99. संपत्ति पंजीकरण को डिजिटाइज करने वाला पहला राज्य कौनसा बना है? – महाराष्ट्र
100. स्पाइसजेट एयरलाइन ने किसे अपना CFO नियुक्त किया है? – आशीष कुमार

Post a Comment

0 Comments