बिहार में कौन क्या है 2023 - मई 2023 की स्थिति अनुसार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) से गठबंधन तोड़ने के बाद 9 अगस्त 2022 को राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद जनता दल (यूनाइटेड), आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन वाली नई सरकार बनाई गई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बने।  महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार 16 अगस्त 2022 को किया गया। जिसमें 31 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया। बता दे कि राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके साथ ही, नीतीश कुमार ने बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान बनाया। 

बिहार मंत्रिमंडल करेंट अफेयर्स : बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने 31 अगस्त 2022 रात को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भी भेज दी है। कार्तिक कुमार अब राज्य मंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे। गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

बता दे कि शपथग्रहण के दूसरे दिन ही विवादों में आए राजद कोटे के मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग 30 अगस्त 2022 के आदेश से मुख्यमंत्री की सलाह पर बदला गया था। उन्हें कानून (विधि विभाग) मंत्री की जगह गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया। वहीं, 31 अगस्त की शाम को उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया। गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून मंत्री की जिम्मेवारी दी गई है।


बिहार के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है? – चंद्रशेखर
बिहार के खेल मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार
बिहार के कानून मंत्री कौन है? – शमीम अहमद
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – तेजस्वी प्रसाद यादव
बिहार के गृह मंत्री कौन है? – नीतीश कुमार
बिहार के कृषि मंत्री कौन है? – सुधाकर सिंह



16 अगस्त 2022 के अनुसार बिहार मंत्रिमंडल की स्थिति –
1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) – सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नही है।
2. तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री) – स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य

3. विजय कुमार चौधरी – वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा, योजना एवं विकास
5 आलोक कुमार मेहता – राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग (अतिरिक्त प्रभार)
6. तेज प्रताप यादव – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
7 मो. आफाक आलम – पशु एवं मत्स्य संसाधान
8. अशोक चौधरी – भवन निर्माण
9. श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास
10. सुरेंद्र प्रसाद यादव – सहकारिता
11. डॉ. रामानंद यादव – खान एवं भूतत्व
12. श्रीमती लेशी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
13. मदन सहनी – समाज कल्याण
14. कुमार सर्वजीत – पर्यटन
15. ललित कुमार यादव – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
16. संतोष कुमार सुमन – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण
17. संजय कुमार झा – जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क
18. श्रीमती शीला कुमारी – परिवहन
19. समीर कुमार महासेठ – उद्योग
20. चंद्रशेखर – शिक्षा
21. सुमित कुमार सिंह – विज्ञान एवं प्रावैधिकी
22. सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
23. श्रीमती अनिता देवी – पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
24. जितेंद्र कुमार राय – कला, संस्कृति एवं युवा
25. जयंत राज – लघु जल संसाधन
26. सुधाकर सिंह – कृषि
27. मो. जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण
28. मुरारी प्रसाद गौतम – पंचायती राज
29. शमीम अहमद – कानून
30. शाहनवाज – आपदा प्रबंधन
31. सुरेंद्र राम – श्रम संसाधन
32. मोहम्मद इसराईल मंसूरी – सूचना प्रावैधिकी

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2023
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2023
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2023
राजस्थान में कौन क्या है 2023
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2023
उत्तराखंड में कौन क्या है 2023
झारखंड में कौन क्या है 2023