हिमाचल प्रदेश में कौन क्या है 2023 (मई 2023 की स्थिति)

himachal pradesh cabinet minister list 2023



छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने 11 दिसंबर 2022 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ की। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं। बता दे कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया। हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट (Nadaun Seat) से चुनावी मैदान में उतरे सुक्खू ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार को 3363 वोटों से हरा दिया था।



हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल रोडवेज में ड्राइवर थे। सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। सुक्खू के परिवार में उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर और दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीति जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए थे। उसके बाद राजकीय महावद्यिालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। वहीं 1998 से 2008 में तक युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। वर्ष 2003, 2007 और अब 2022 में नौदान विधाानसभा क्षेत्र से चैथी बार विधायक चुने गए। वर्ष 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

मंत्री कार्यभार

सुखविंदर सिंह सुक्खू
(15वें मुख्यमंत्री)

पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और मत्स्य पालन एवं अन्य सभी विभाग जो आवंटित नहीं किए गए हैं
मुकेश अग्निहोत्री
(उप-मुख्यमंत्री)
जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग
डां. धनीराम शांडिल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग और श्रम एवं रोजगार
चंद्र कुमार कृषि, पशुपालन
हर्षवर्द्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष
जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी जनजातीय विकास
रोहित ठाकुर उच्च, प्रारंभिक, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग
अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास व पंचायती राज
विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग

Himachal Pradesh Cabinet Minister List 2023
1. Sukhvinder Singh Sukhu (Chief Minister) : Finance, General Administration, Home, Planning, Personnel and all other departments not allotted to any other Minister
2. Mukesh Agnihotri (Deputy Chief Minister) : Jal Shakti Vibhag, Transport, Language, Arts and Culture
3. Dr. (Col.). Dhani Ram Shandil : Health and Family Welfare, Social Justice and Empowerment, Labour and Employment
4. Chander Kumar : Agriculture, Animal Husbandry
5. Harshwardhan Chauhan : Industries, Parliamentary Affairs, Ayush
6. Jagat Singh Negi : Revenue, Horticulture, Tribal Development
7. Rohit Thakur : Higher Education, Elementary Education, Technical Education, Vocational and Industrial Training
8. Anirudh Singh : Rural Development, Panchayati Raj
9. Vikramaditya Singh : Public Works, Youth Services and Sports



हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल पर अक्सर पूछे जाने प्रश्न–
हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री कौन है? – विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री कौन है? – मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – डां. धनीराम शांडिल
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन है? – रोहित ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री का क्या नाम है? – रोहित ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के गृह मंत्री कौन है? – सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री कौन है? – सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री का क्या नाम है? – सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के रक्षा मंत्री कौन है? – सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री कौन है? – चंद्र कुमार

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2023
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2023
राजस्थान में कौन क्या है 2023
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2023
बिहार में कौन क्या है 2023
उत्तराखंड में कौन क्या है 2023
झारखंड में कौन क्या है 2023
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2023

Post a Comment

0 Comments