अलंकार की परिभाषा और इससे संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

alankar in hindi

अलंकार (Figure of Speech)
– 'अलंकरोति इति अलंकार' अर्थात् शोभाकारक पदार्थ को अलंकार कहते हैं। जिस प्रकार आभूषणों के द्वारा शरीर की शोभा में वृद्धि होती है, उसी प्रकार शब्दगत और अर्थगत् चमत्कार के द्वारा काव्य की शोभा में वृद्धि होती है।

अलंकार की परिभाषा – शब्द और अर्थ की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (जिस गुण के द्वारा उपमेय तथा उपमान में समानता स्थापित की जाय) को अलंकार कहते हैं।
अलंकार के भेद-अलंकार मुख्यत: दो भागों में विभाजित हैं–
1. शब्दालंकार
2. अर्थालंकार
कहीं-कहीं एक ही अलंकार में शब्द और अर्थ दोनों का सज्जन होता है, वहाँ ये तीसरे अलंकार के रूप में जाने जाते हैं, अर्थात् उभयालंकार।

अलंकार से संबंधित पूछे गए प्रश्न और उत्तर
1. 'सारंग लै सारंग चल कई सारंग की ओट
सारंग झीनो पाइकें सारंग कई गई चोट।' में कौन सा अलंकार है? (कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016)
(A) उत्प्रेक्षा अलंकार (B) श्लेष अलंकार
(C) यमक अलंकार (D) रूपक अलंकार
उत्तर : (C) जहाँ पर एक शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार हो लेकिन उनके अर्थ अलग-अलग हों तो वहाँ पर यमक अलंकार होता है। यहाँ सारंग का प्रयोग एक से अधिक बार प्रयोग किया गया है तथा इसका अर्थ अलग-अलग हैं। अत: यहाँ यमक अलंकार होगा।

2. 'ले चला साथ मैं मुझे कनक ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक' में कौन सा अलंकार है? (वन रक्षक परीक्षा, 2015)
(A) रूपक अलंकार (B) उत्प्रेक्षा अलंकार
(C) उपमा अलंकार (D) श्लेष अलंकार
उत्तर : (B) ले चला साथ मैं तुझे कनक ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक' में उत्पेक्षा अलंकार है। जिस वाक्य में जनु, जानो, मनु, मानो, मनहुँ, ज्यों आदि वाचक शब्द आये उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। जिस वाक्य में सा, सी, से, सरिस, समान आदि वाचक शब्द आये उपमा अलंकार होता है।

3. 'तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती है' में कौन सा अलंकार है? (वन रक्षक परीक्षा, 2015)
(A) अनुप्रास अलंकार (B) यमक अलंकार
(C) श्लेष अलंकार (D) रूपक अलंकार
उत्तर : (B) तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती हैं में यमक अलंकार है यहाँ प्रथम तीन बेर का अर्थ तीन बार (संख्या से) तथा तीन बेर का अर्थ समय से है। जहाँ वाक्य में वर्णों की आवृत्ति कई बार हो अनुप्रास अलंकार होता है।

4. 'वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे' में कौन सा अलंकार है? (असिंटेंट अकांउटेंट परीक्षा, 2015)
(A) अनुप्रास अलंकार (B) यमक अलंकार
(C) श्लेष अलंकार (D) रूपक अलंकार
उत्तर : (A) वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे में यमक अलंकार है। यमक अलंकार में एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आता है और प्रत्येक बार उसके अर्थ भिन्न-भिन्न होते हैं, इस पंक्ति में भी मनुष्य शब्द दो बार प्रयोग हुआ है, और प्रत्येक बार उसके अर्थ अलग-अलग है।

5. 'चरण कमल बंदौ रघराई' में कौन सा अलंकार है? (असिंटेंट अकांउटेंट परीक्षा, 2015)
(A) श्लेष अलंकार (B) उपमा अलंकार
(C) रूपक अलंकार (D) रूपकातिश्योक्ति अलंकार
उत्तर : (C) प्रस्तुत पंक्ति में रूपक अलंकार है। जहाँ उपमेय को उपमान के रूप में कर दिया जाए वहाँ रूपक अलंकार होता है।

6. 'अम्बर-पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा-नागरी' में कौन सा अलंकार है? (राजस्व लेखपाल परीक्षा, 2015)
(A) अनुप्रास अलंकार (B) श्लेष अलंकार
(C) रूपक  अलंकार (D) उपमा अलंकार
उत्तर : (C) अम्बर पनघट में डूबो रही, तारा घट ऊषा-नागरी। अर्थात् आकश पानी में डूबा हुआ प्रतीत हो अर्थात् जैसे आकाश में रात्रि में तारे हो जाते हैं और सुबह सूर्य के प्रकाश के आगे तारे नजर नहीं आते हैं अर्थात् इसमें रूपक अलंकार है।

7. 'काली घटा का घमंड घटा' में कौन सा अलंकार है? (राजस्व लेखपाल परीक्षा, 2015)
(A) यमक अलंकार (B) उपमा अलंकार
(C) उत्प्रेक्षा अलंकार (D) रूपक अलंकार
उत्तर : (A) काली घटा का घमंड घटा इसमें यमक अलंकार है
यमक अलंकार – शब्दों की आवृत्ति जहाँ एक शब्द ही एक से अधिक बार प्रयुक्त हो और उसके अर्थ अलग-अलग हो। घटा शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है।

8. जहाँ बिना कारण के कार्य का होना पाया जाए, वह कौन-सा अलंकार होता है? (स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2015)
(A) विरोधाभास अलंकार (B) विभावना अलंकार
(C) वक्रोक्ति अलंकार (D) विशेषेक्ति अलंकार
उत्तर : (B) 'जहाँ बिना कारण के कार्य का होना पाया जाएँ वहां विभावना अलंकार होगा?
उदाहरण – 'बिनु पद चलै, सुनै बिनु काना।
कर बिनु करम करै विधि नाना।' (तुलसी)

9. 'संतो भाई आई ज्ञान की आंधी रे' में कौन सा अलंकार है? (स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2015)
(A) उपमा अलंकार (B) अन्योक्ति अलंकार
(C) रूपक अलंकार (D) अतिशयोक्ति अलंकार
उत्तर : (C) 'संतौ-भाई आई ग्यान की आँधी रे' – पंक्ति में रूपक अलंकार है।
जहाँ गुण की अत्यंत समानता के कारण उपमेय में ही उपमान का अभेद आरोप कर दिया हो वहाँ रूपक अलंकार होता है।

10. 'खिली हुई दवा आई फिरकी सी आई, चल गई' में कौन सा अलंकार है? (कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015)
(A) उपमा अलंकार (B) अनुप्रास अलंकार
(C) संभावना अलंकार (D) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर : (A) खिली हुयी हवा आई फिरकी सी आई, चल गई, में उपमा अलंकार है जब एक वस्तु की तुलना दूसरी वस्तु से की जाए तो उसे उपमा अलंकार कहा जाता है। तुलना प्रकट करने वाले शब्द, सा, सी, से, सरिस, समान। जहाँ वर्णों की आवृत्ति हो अनुप्रास अलंकार कहा जाता है। जैसे – चारू चंद की चंचल किरणे। 'च' वर्ण कई बार आया है।

11. 'पापी मनुज भी आज मुख से, राम नाम निकालते' में कौन सा अलंकार है? (कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015)
(A) विरोधाभास अलंकार (B) दृष्टान्त अलंकार
(C) विभावना अलंकार (D) उदाहरण अलंकार
उत्तर : (A)

12. किस पंक्ति में 'अपहनुति' अलंकार है? (कानूनगो भर्ती परीक्षा, 2015)
(A) इसका मुख चन्द्रमा के समान है। (B) चन्द्र इसके मुख के समान है।
(C) इसका मुख ही चन्द्र है। (D) यह चन्द्र नहीं मुख है।
उत्तर : (D) जहाँ उपमेय में उपमान का आरोप (निषेध सहित) हो वहाँ अपहनुति अलंकार होता है। जैसे – यह चंद्र नही मुख है।

13. 'उसी तपस्वी से लंबे थे देवदार दो चार खड़े' में कौन सा अलंकार है? (कानूनगो भर्ती परीक्षा 2015)
(A) श्लेष अलंकार (B) अतिशयोक्ति अलंकार
(C) परिसंख्या अलंकार (D) प्रतीप अलंकार
उत्तर : (D) 'उस तपस्वी से लम्बे थे देवदार दो चार खडे में प्रतीप अलंकार है। प्रतीप का अर्थ होता है उल्टा अर्थात् जहाँ पर प्रसिद्ध उपमान को उपमेय बना दिया जाय वहाँ प्रतीप अलंकार होता है। वाक्य में स्पष्ट है कि प्रसिद्ध उपमान (देवदार) को उपमेय तथा उपमेय (तपस्वी) को उपमान मानकर वर्णन किया गया है।

14. 'जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं' में कौन सा अलंकार है? (आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016)
(A) उपमा अलंका (B) रूपक अलंकार
(C) यमक अलंकार (D) श्लेष अलंकार
उत्तर : (C) 'जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं' पंक्ति में यमक अलंकार है जब एक शब्द का प्रयोग दो बार होता है और दोनों बार उसके अर्थ अलग-अलग होते हैं तब वहाँ यमक अलंकार होता है उदाहरण – ऊँचे घोर मन्दर के अंदर रह न बारी, ऊँचे बोर मन्दर के अन्दर रहती है।

इन्हें भी पढ़े :
संधि की परिभाषा और इससे संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
छंद की परिभाषा और इससे संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
समास की परिभाषा और इससे संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न



Post a Comment

0 Comments