उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का हल पेपर

UP Police Constable Paper 2018 in Hindi-उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का 19 जून 2018 की प्रथम पाली में संपन्न हुए पेपर का हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया जा गया है। कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गये थे। लेकिन हम यहां केवल सामान्य ज्ञान व हिन्दी के सवालों का ही हल दे रहे है। सभी विषयों के हल जानने के लिए नीचे दी गई PDF को डॉउनलोड करके अध्ययन करें।


सामान्य ज्ञान के हल प्रश्न
1. भारत में किस राज्य के राज्य भर के सभी घरों में छत पर बारिश के पानी का संग्रहण अनिवार्य कर दिया गया है? – तमिलनाडु
2. महाराष्ट्र में खेती की कृषि विधि ‘झूम कृषि’ को _______ भी कहते हैं। – दहिया
3. सत्रहवीं सदी के दौरान इब्राहिम अदिल शाह II द्वारा लिखी गयी कौन सी निम्नलिखित पुस्तक, हिंदु देवताओं एवं मुस्लिम सूफियों के गुणगान से सम्बंधित गानों का संग्रहण है? – किताब ए नवरस
4. कर्नाटक संगीत में, ‘अलापना, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के ______ के समान होता है। – अलाप
5. भारतीय वैज्ञानिक एवं भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर _____ ने संगीत के प्रति अपने गहरे प्यार के कारण वर्ष 1921 में लंदन की रॉयल सोसाइटी के समक्ष तार के संगीत उपकरणों के सिद्धांत पर शोध पत्र प्रस्तुत किया था। – सी.वी. रामन
6. ______ एक साधारण उपकरण है जिसका प्रयोग जंगली घास को हटाने और मिट्टी को ढीला करने के लिए किया जाता है। – फावड़ा
7. निम्नलिखित में से कौन से मानव रोग, बैक्टेरिया के कारण उत्पन्न होता है। – आंत्र ज्वर
8. निम्नलिखित में से कौन से दक्षिण अमेरिकन देश ने वर्ष 2000 में पानी की आपूर्ति के निजीकरण के विरुद्ध पानी युद्ध हुआ था? – बोलीविया
9. राष्ट्रमंडल मानव अधिकार पहल (सीएचआरआई) का मुख्यालय ______ में स्थित है। – नई दिल्ली
10. प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम किस विदेशी देश का दौरा किया था? – भूटान
11. निम्नलिखित में से कौन सा देश भारतीय राज्य उत्तरप्रदेश से सीमाएं साझा करता है? – नेपाल
12. ‘BIMSTEC’ एक उप-क्षेत्रीय समूह है जिसमें एशिया एवं दक्षिण पूर्वी एशिया के सात देश शामिल हैं, जिसका मुख्यालय ______ में है। – ढाका
13. निम्न में से किस जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 23 वें जिले के रूप में शामिल किया गया है? – शामली
14. माल और सेवाएं कर (GST) पर संसदीय संशोधन बिल को किस राज्य ने सर्वप्रथम अनुमोदित किया था? – असम
15. पाल राजवंश के सर्वप्रथम राजा कौन थे? – गोपाल
16. ऐसे बागान जहाँ बिक्री के लिए एक नकद फसल उगाई जाती है, उसे _______ के रूप में जाना जाता है। – रोपण खेती
17. नेप्चूयन के आलावा अन्य किस ग्रह को ‘नीला ग्रह’ कहते हैं? – पृथ्वी
18. निम्न में से कौन सा विकल्प निष्क्रिय गैस नहीं है? – क्लोरीन
19. ‘क्यूँ-क्यूँ लड़की’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – महाश्वेता देवी
20. _____, गुलाबी गैंग की संस्थापक हैं। – संपत पाल देवी
21. मुरादाबाद, ______ के कार्य हेतु प्रसिद्ध है और उसने विश्वभर में हस्तकला उद्योग में अपना आला स्थान बनाया है। – पीतल
22. सर्वप्रथम किस देश ने महिला को मतदान की अनुमति प्रदान की थी? – न्यूजीलैंड
23. भारत में अली बंधुओं, शौकत एवं मोहम्मद अली ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया था? – खिलाफत आंदोलन
24. भारतीय संविधान के भाग IV में _______ का विवरण प्रस्तुत है। – राज्य के निति निर्देशक सिद्धांत
25. काली मिट्टी को _____ भी कहते हैं। – रेगुर
26. सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी), भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के _____ में स्थित एक कृषि विश्वविद्यालय है। – मेरठ
27. मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) के अनुच्छेद 4 में _____ का विवरण प्रस्तुत किया गया है। – गुलामी से स्वतंत्रता
28. किस भारतीय गैर सरकारी संगठन को पारिस्थितिक स्थायी कृषि आदर्श नमूना के संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) 2017 का इक्वेटर पुरस्कार प्रदान किया गया है? – स्वयं शिक्षण प्रयोग
29. प्रकाश वर्ष, किसका मापन करता है? – दूरी
30. मनुष्य की आँख का रंग, आँख के _____ स्थित रंगद्रव्य पर निर्भर करता है। – आइरिस

31. ‘हिंद स्वराज’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – मोहनदास करमचंद गांधी
32. छठी सदी बी.सी. के दौरान उत्तर प्रदेश के किन क्षेत्रों को ‘छेदी’ कहा जाता था? – बुंदेलखंड
33. मौर्य राजवंश के अंतिम शासक कौन थी? – बृहद्रथ
34. प्राचीन भारत में, जमदिग्न ऋषि का आश्रम, जमानिया में था, जो की वर्तमान उत्तर प्रदेश के ______ जिला में स्थित है। – गाजीपुर
35. राजा हर्षवर्धन ने ______में, ‘भद्र-विहार’ नामक ज्ञान के एक बृहत केंद्र की स्थापना की थी। – कन्नौज
36. उर्दू शायरी में ‘फ़िराक गोरखपुरी’ के नाम से कौन प्रसिद्ध हैं? – रघुपति सहाय
37. उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में निम्नलिखित में से कौन से गीत गाए जाते हैं? – कजरी
38. प्रसिद्ध सूफी संत _____ के वार्षिक ‘उर्स’ के अवसर पर हिंदु कैलेंडर के कार्तिक महीने में प्रति वर्ष बाराबंकी में देवा मेला आयोजित किया जाता है। – वारिस अली शाह

इन्हें भी देखें

उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 18 जून, 2018 (पहली पाली) का हल प्रश्नपत्र
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 18 जून, 2018 (दूसरी पाली) का हल प्रश्नपत्र
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 19 जून, 2018 (दूसरी पाली) का हल प्रश्नपत्र

सामान्य हिंदी के हल प्रश्न
39. ‘आम खाया जाता है।’ में कौन सा वाच्य है? – कर्म वाच्य
40. निम्नलिखित में से अवयव है। – तथा
41. हिंदी में अल्प-विराम का चिह्न है। – ( , )
42. ‘नाक कटना’ मुहावरे का अर्थ है। – बदनामी होना
43. ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ लोकोक्ति का सही अर्थ है। – पढ़ा लिखा न होना
44. अद्भुत रस का स्थायी भाव है। – विस्मय
45. ‘सोरठा के प्रथम चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं? – 11
46. निम्नलिखित में कौन-सा शब्दालंकार नहीं है? – रूपक
47. निम्न में से दंत्य ध्वनि है। –
48. निम्न में कौन-सा वर्ण अघोष है? –
49. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? – सुंदरता
50. निम्न में से कौन सा शब्द पुल्लिंग है? – सागर
51. किस शब्द का प्रयोग सदा बहुवचन में होता है? – दर्शन
52. निम्नलिखित में सर्वनाम है। – यह
53. निम्न में विशेषण है। – नया
54. ‘सीता सो रही थी।’ वाक्य का काल है। – सामान्य भूत
55. निम्न में तद्भव है। – गाँव
56. निम्न में तत्सम है। – ग्राहक
57. ‘जल’ का पर्यायवाची नहीं है। – समीर
58. ‘जटिल’ का विलोम होगा। – सरल
59. ‘वर्ण’ का अर्थ नहीं होता है। – सुन्दर
60. ‘जिसे करना बहुत कठिन हो’ के लिए शब्द होगा। – दुर्जेय
61. ‘अलि-अली’ का सही अर्थ देने वाला शब्द युग्म है। – भौंरा-सखी
62. ‘अपमान’ में उपसर्ग है। – अप
63. ‘घबराहट’ में प्रत्यय है। – आहट
64. ‘परमार्थ’ का संधि-विच्छेद है। – परम + अर्थ
65. ‘मैंने यह काम कर लेना चाहिए’ वाक्य में अशुद्ध अंश है। – मैंने
66. ‘राजपुत्र’ में समास है। – तत्पुरुष
67. ‘चन्द्रगुप्त’ नाटक के रचयिता है। – जयशंकर प्रसाद
68. ‘भारत-भारती’ के रचनाकार हैं। – मैथिलीशरण गुप्त
69. रामधारी सिंह दिनकर को किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला? – संस्कृति के चार अध्याय
70. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है? – जायसी