UP Police Constable Question Paper 2018 in Hindi PDF Download

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 (UP Police Constable 2018) का हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 जून 2018 (दूसरी पाली) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हुआ था। इस परीक्षा प्रश्न पत्र के कुल 150 प्रश्न पूछे गये थे। लेकिन हम यहां केवल सामान्य ज्ञान व हिन्दी के सवालों का ही हल दे रहे है। पूर्ण हल के लिए PDF डॉउनलोड करें।


सामान्य ज्ञान के हल प्रश्न
1. महात्मा गाँधी के प्रिय भजनों में से एक ‘वैष्णव जन तो’ के रचयिता कौन हैं? – नरसिंह मेहता
2. मानव शरीर का कौन सा भाग ऑरिटयोपोरोसिस (अरिथसुश्रिता) से प्रभावित होता है? – हडियाँ
3. किसने मगध की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र रथानांतरित की? – अजातशत्रु
4. ‘योगक्षेमं वहाम्यहम्’ किसका आदर्श वाक्य है? – एलआईसी ऑफ इंडिया (भारतीय जीवन बीमा निगम)
5. भारत और श्रीलंका को कौन सा जलडमरूमध्य (खाड़ी) अलग करता है? – मन्नार की खाड़ी
6. 1662 में पुर्तगाल के राजा ने इंग्लैंड के चाल्र्स द्वितीय को कौन सा भारतीय तटीय शहर दहेज के तौर पर उपहार में दिया था? – मुंबई
7. किस भारतीय दार्शनिक-विचारक को 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने संबोधन के लिए याद किया जाता है? – स्वामी विवेकानंद
8. भारतीय साहित्य में, आरंभिक बीसवीं शताब्दी के मुख्य हिंदुस्तानी लेखक ‘धनपत राय’ को किस नाम से जाना जाता है? – मुंशी प्रेमचंद
9. हरिवंश राय बच्चन को उनके किस काव्य संग्रह के लिए जाना जाता है? – मधुशाला
10. निम्न में से किस संरचना को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अविभाजित भारतीय सेना के सैनिकों की युद्ध स्मृति में बनाया गया? – इंडिया गेट
11. किसकी आत्मकथा का शीर्षक ‘गोल’ हैं? – बाइचुंग भूटिया
12. वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक कौन हैं? – टिम बर्नर्स ली
13. महर्षि वाल्मीकि का आश्रमं ब्रह्मवर्त में स्थित था जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ………… में है? – बिठूर
14. अपनी कृति ‘पृथ्वीराज रासो’ में पृथ्वीराज चौहान के वीरतापूर्ण कार्यों का उल्लेख किसने किया है? – चंद बरदाई
15. राष्ट्रीय कवि, मैथिली शरण गुप्त का जन्म उत्तर प्रदेश के ………… में हुआ था। – झांसी
16. मथुरा कला विद्यालय ………… काल के दौरान अपने शीर्ष पर था। – कुषाण
17. गुप्त काल का टेराकोटा (पक्की मिट्टी) की ईंटों से बना भीतरगाँव मंदिर उत्तर प्रदेश के …… में स्थित है। – कानपुर
18. वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर का निर्माण ………… द्वारा किया गया। – रानी अहिल्याबाई
19. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त (भ्रष्टाचार विरोध प्राधिकरण) का पद ………… में सृजित किया गया। – 1975
20. फर्रुखाबाद में गंगा नदी के किनारे, मुगल घाट का निर्माण बादशाह ………… ने करवाया था। – औरंगजेब
21. निम्न में से किस लोक नृत्य का आयोजन बुंदेलखंड क्षेत्र में फसल कटाई के समय किया जाता है? – शौरा
22. आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण …… द्वारा करवाया गया। – शाहजहाँ
23 …………डेटा बुक भारत में जानवरों, वनस्पतियों और कवकों की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रतातियों के दस्तावेजीकरण के लिए स्थापित एक राजकीय दस्तावेज है। – रेड
24. निम्न में से कोशिकाओं का कौन सा भाग पशु कोशिकाओं में नहीं होता? – कोशिका भित्ति
25. निम्न में से किस जाति (स्पीशीज़) में बाह्य निषेचन होता है? – मेंढ़क
26. मानवों में, आवाज ……………… द्वारा उत्पादित होती है। – कंठ (लैरिंक्स)
27. निम्न में से कौन सी मृदा कपास की खेती के उपयुक्त होती है? – काली मिट्टी
28. निम्न में से कौन सा जानवर भारत में स्थानिक प्रजाति (वो जानवर जो केवल एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं) का उदाहरण नहीं है? – गाय
29. ………… भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। – ओडिशा
30. निम्नलिखित में से किस प्रकार का कोयला उच्चतम गुणवत्ता का होता है? – एन्थ्रेसाइट

31. निम्न में से पंजाब का कौन सा प्रसिद्ध वाद्य यंत्र, लकड़ियों की कई छड़ियों से मिलकर बना होता है? – चिक्का
32. निम्न में से किस भारतीय वास्तुविद को 2018 का प्रिट्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार प्रदान किया गया? – बालकृष्ण दोषी
33. अप्रैल 2018, में, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाने और मृदा अपरदन को रोकने के लिए निम्न में से किस योजना की शुरूआत की गयी? – गंगा हरीतिमा
34. मार्च 2018 में, निम्न में से किस वैश्विक नेता से अमेरिकी होलोकास्ट संग्रहालय द्वारा प्रदत्त मानवाधिकार पुरस्कार वापस ले लिया गया? – ऑनंग सान सू की
35. निम्न में से उत्तर प्रदेश के किस भारोत्तोलक ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया? – पूनम यादव
36. विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रति वर्ष ………… को मनाया जाता है। – 7 अप्रैल
37. अप्रैल 2018 में, भारतीय सेना ने कार्यरत सैनिकों, पेंशनरों और परिवारों की आवश्यकता अनुरूप उत्तरवर्ती वेतन पैकेज के लिए ………… के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं। – एक्सिस बैंक
38. मार्च 2018 में, निम्नलिखित में से किस देश ने अंतरराष्ट्रीय पक्षपात का हवाला देते हुए यह घोषणा की कि वह अंरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से निकल जाएगा? – फिलीपींस

इन्हें भी देखें

उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 18 जून, 2018 (पहली पाली) का हल प्रश्नपत्र
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 19 जून, 2018 (पहली पाली) का हल प्रश्नपत्र
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 19 जून, 2018 (दूसरी पाली) का हल प्रश्नपत्र

सामान्य हिन्दी के हल प्रश्न
39. निम्न में से कौन-से शब्द में ‘ऋ’ की मात्रा का उपयोग हुआ है? – वृष्टि
40. ‘श’ का उच्चारण स्थान है – तालु
41. कौन-से शब्द में ‘र’ व्यंजन नहीं है? – मात्र
42. ‘संज्ञा’ का भेद नहीं होता – निजवाचक
43. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? – वचन
44. सदा ही बहुवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है – प्रत्येक
45. ‘हरि मोहन अपनी बहन को पुस्तक देता है’ वाक्य में रेखांकित पद में कारक है – कर्म
46. क्या आप घर भी जाएँगे? वाक्य में रेखांकित पद है – सर्वनाम
47. ‘वह बहुत धार्मिक व्यक्ति है’, वाक्य में रेखांकित पद है – विशेषण
48. निम्नलिखित में से ‘तद्भव’ शब्द छाँटिए – कपूर
49. ‘सब कुछ जानने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है – सर्वज्ञ
50. ‘उत्थान’ शब्द का विलोम होता है – पतन
51. ‘देवता’ शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है – सुधाकर
52. सही अर्थ वाला ‘शब्द युग्म नहीं है – अलि – अली = मोर -सखी
53. ‘पत्र’ शब्द का अर्थ नहीं होता – लेख
54. ‘सदैव’ शब्द में संधि है – वृद्धि संधि
55. ‘प्रत्येक शब्द में उपसर्ग है – प्रति
56. ‘वैज्ञानिक’ शब्द में प्रत्यय लगा है – इक
57. ‘बहुत दिनों बाद दिखना अर्थ के लिए मुहावरा – ईद का चाँद होना।
58. ‘धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का’ लोकोक्ति का अर्थ है – कहीं ठौर-ठिकाना न होना
59. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य छाँटिए – कृष्णाजी के अनेकों नाम हैं।
60. ‘सद्भावना’ शब्द में समास है – कर्मधारय
61. ‘मुदित मनोहर मानस देखा’ पंक्ति में अलंकार है – उपमा
62 ‘वीर रस का स्थायीभाव होता है – उत्साह
63. दामिनि दमक रही घन मांही।
खल के प्रति जथा थिर नांहीं ।।
इन पंक्तियों में कौन-सा छंद है? – चौपाई
64. निम्नलिखित में से ‘भाववाच्य’ का उदाहरण कौन-सा है? – शीला से खाया नहीं जाता।
65. नेता जी ने कहा था “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” इस वाक्य में कौन-सा चिह्न लगा है? – उद्भरण चिह्न
66. वह काम नहीं करता। वाक्य में अव्यय पद है – काम
67. ‘उर्वशी’ के रचनाकार हैं – रामधारीसिंह दिनकर
68. ‘गोदान’ किसकी रचना है? – प्रेमचंद
69. महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस कृति पर मिला है? – यामा
70. ‘अज्ञेय’ जी को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है? – कितनी नांवों में कितनी बार