4 मई का इतिहास | Today in History 4 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

4 मई, 1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
4 मई, 1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
4 मई, 1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
4 मई, 1767 – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म हुआ।
4 मई, 1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
4 मई, 1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
4 मई, 1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
4 मई, 1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
4 मई, 1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
4 मई, 1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
4 मई, 1902 – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ।
4 मई, 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
4 मई, 1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
4 मई, 1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।


4 मई, 1905 – भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ।
4 मई, 1922 – “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
4 मई, 1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
4 मई, 1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
4 मई, 1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
4 मई, 1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
4 मई, 1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

यह भी जानें : 3 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

4 मई, 1957 – भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन हुआ।
4 मई, 1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
4 मई, 1975 – ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

4 मई, 1979 – मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
4 मई, 1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
4 मई, 1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
4 मई, 1980 – मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में हुआ।
4 मई, 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
4 मई, 1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
4 मई, 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
4 मई, 1994 – मिस्र की राजधानी काहिरा में इजरायल एवं फिलीस्तीन के बीच फिलीस्तीन की स्वायत्ता से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
4 मई, 1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) शुरू हुई।
4 मई, 2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35।30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
4 मई, 2007 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ग्लोबल वार्मिंग पर बैठक संपन्न हुई।
4 मई, 2008 – विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ।