3 मई का इतिहास | Today in History 3 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 मई, 1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया। उन्होंने उस सेना की कमान संभाली थी जो फ़्रांस के नरेश ने उनके हवाले की थी।
3 मई, 1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
3 मई, 1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
3 मई, 1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
3 मई, 1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
3 मई, 1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ। युवाकाल में उन्हें गणित और भूगोल के विषयों से गहरा लगाव था।
3 मई, 1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
3 मई, 1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
3 मई, 1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
3 मई, 1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
3 मई, 1896 – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ।
3 मई, 1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
3 मई, 1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।

3 मई, 1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी 1924 में अलेफ ज़ैडिक अलेफ, ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित हुई।
3 मई, 1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
3 मई, 1930 – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म हुआ।
3 मई, 1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
3 मई, 1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
3 मई, 1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।

3 मई, 1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ।
3 मई, 1955 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ।
3 मई, 1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।

यह भी जानें : 2 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 मई, 1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
3 मई, 1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।

3 मई, 1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ।
3 मई, 1977 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म हुआ।
3 मई, 1981 – भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन हुआ।
3 मई, 1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
3 मई, 1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला हुआ।
3 मई, 2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
3 मई, 2003 – ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
3 मई, 2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
3 मई, 2006 – भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन हुआ।
3 मई, 2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
3 मई, 2008 – दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
3 मई, 2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
3 मई, 2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।