इतिहास के पन्‍नों में आज 31 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ और ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दे दी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




31 जुलाई, 1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
31 जुलाई, 1713 – फ़्रांस के गणितज्ञ एलेक्सी क्लेरो का पेरिस में जन्म हुआ। उनके पिता गणित के शिक्षक थे अत: उन्होंने गणित की आरंभिक शिक्षा अपने पिता से ली। एनालाइज़ा नामक उनकी रचना को विश्व ख्याति प्राप्त है।
31 जुलाई, 1736 – फ़्रांस के भौतिकशास्त्री शार्ल ओगूस्तन कुलोम पैदा हुए। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे इलेक्ट्रिसिटी तथा मैगनेट के बारे में शिक्षा देने लगे और इन क्षेत्रों में कई पुस्तकें लिखीं।
31 जुलाई, 1806 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित कैप क्षेत्र पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया। इस प्रकार अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद का आरंभ हुआ।
31 जुलाई, 1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिमी बारिश का विश्व रिकार्ड बना।
31 जुलाई, 1865 – ऑस्ट्रेलिया के ग्रैंडचेस्टर शहर में विश्व की पहली नैरो गेज रेलवे लाइन शुरु हुई।
31 जुलाई, 1880 – प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 जुलाई का दिन

31 जुलाई, 1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
31 जुलाई, 1924 – मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण शुरू किया।
31 जुलाई, 1928 – पोलैंड की हलिना कोनोपाक्का ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बनी।
31 जुलाई, 1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर आैर कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।
31 जुलाई, 1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दे दी।
31 जुलाई, 1944 – फ़्रांस के लेखक आन्तवान डोसेन्ट एग्ज़ोपेरी की द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान गिरने से मृत्यु हो गयी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वे वायु सेना मे शामिल थे। डाक ले जाना और लाना उनकी ज़िम्मेदारी थी।
31 जुलाई, 1947 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म हुआ।
31 जुलाई, 1948 – भारत में पहली बार पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में राज्य सरकार के द्वारा राज्य परिवहन सेवा, राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।
31 जुलाई, 1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
31 जुलाई, 1951 – जापान एयरलाइंस की स्थापना हुई।
31 जुलाई, 1962 – मलेशिया संघ का गठन हुआ।
31 जुलाई, 1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की थी।
31 जुलाई, 1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
31 जुलाई, 1982 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
31 जुलाई, 1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज.एच.डब्ल्यू. बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
31 जुलाई, 1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
31 जुलाई, 1993 – पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन हुआ।
31 जुलाई, 2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
31 जुलाई, 2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
31 जुलाई, 2009 – पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ द्वारा 2007 में लगाये गये आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।
31 जुलाई, 2010 – पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में बाढ़ से 800 से अधिक लोगों की मौत हुई।
31 जुलाई, 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।