इतिहास के पन्‍नों में आज 30 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की पहली महिला विधायक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ और हॉलीवुड के जाने–माने अभिनेता कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगेर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


30 जुलाई, 1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एवं साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ। नीदरलैंड के अधिकार से पहले यह देश पुर्तगाल के नियंत्रण में था।
30 जुलाई, 1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।
30 जुलाई, 1771 – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का जन्म हुआ।
30 जुलाई, 1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।
30 जुलाई, 1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
30 जुलाई, 1886 – भारत की पहली महिला विधायक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 जुलाई का दिन

30 जुलाई, 1909 – राइट भाईयों ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
30 जुलाई, 1930 – एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
30 जुलाई, 1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
30 जुलाई, 1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
30 जुलाई, 1947 – हॉलीवुड के जाने–माने अभिनेता कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगेर का जन्म हुआ।
30 जुलाई, 1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आॅफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।
30 जुलाई, 1966 – लंदन में हुए आठवें फीफा विश्वकप के फाइनल में वेस्ट जर्मनी को हराकर इंग्लैंड पहली बार चैंपियन बना।
30 जुलाई, 1980 – वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है। वनूआटो द्वीपसमूह पर 17वीं शताब्दी के आरंभ में स्पेन का अधिकार हो गया।
30 जुलाई, 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
30 जुलाई, 1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।
30 जुलाई, 2012 – आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए।
30 जुलाई, 2012 – भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।