इतिहास के पन्‍नों में आज 29 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर निधन हुआ और ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 जुलाई, 1567 – जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
29 जुलाई, 1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
29 जुलाई, 1748 – र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
29 जुलाई, 1858 – यूनाइटेड स्टेट और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
29 जुलाई, 1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
29 जुलाई, 1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फांसीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह का जन्म हुआ। उसका नाम Benito Mussolini बेनिटो मुसोलिनी था।
29 जुलाई, 1890 – हॉलैंड के चित्रकार वेन्सन वॉन गोग का निधन हुआ। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयां झेलीं। उन्होंने चित्रकारी के पुराने नियमों को बदल डाला और एक नयी शैली की आधारशिला रखी वॉन गोग उनकी कई पुस्तकों को विश्व ख्याति प्राप्त है।
29 जुलाई, 1891 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर निधन हुआ।
29 जुलाई, 1911 – मोहन बगान ने आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
29 जुलाई, 1921 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गये।
29 जुलाई, 1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
29 जुलाई, 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे। जापान ने इससे पहले पूर्वी और दक्षिणी चीन के विशाल क्षेत्र पर अधिकार कर लिया था।
29 जुलाई, 1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
29 जुलाई, 1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
29 जुलाई, 1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया।
29 जुलाई, 1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पारित किया।
29 जुलाई, 1980 – भारत की हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
29 जुलाई, 1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई।
29 जुलाई, 1983 – पहला चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
29 जुलाई, 1996 – कोलकाता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ।
29 जुलाई, 2000 – सीमा भदोरिया ने 3390 किलोग्राम के हवाई जहाज को अपने दांतों से खींचा।
29 जुलाई, 2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।