इतिहास के पन्‍नों में आज 22 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जार्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली और प्रणव मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


22 जुलाई, 6480 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान 10 हजार यहूदियों की हत्या हुई।
22 जुलाई, 1750 – जर्मनी के संगीतकार यूहन सिबैस्टियन बाख़ का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बचपन से ही संगीत की शिक्षा आरंभ की और बहुत कम समय में उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बाख़ को धर्म से गहरा लगव था जिसकी झलक उनकी संगीत में देखी जा सकती है।
22 जुलाई, 1775 – जार्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली।
22 जुलाई, 1915 – प्रथन विश्व युद्ध के दौरान इटली के पहाड़ी क्षेत्र इज़ोन्ज़ो में इटली और ऑस्ट्रिया की सेना के मध्य भयानक युद्ध हुआ। इस युद्ध में इटली की सेना ने, जो संयुक्त देशों की पंक्ति में शामिल थी, जर्मनी के घटक ऑस्ट्रिया की सेना से युद्ध किया।
22 जुलाई, 1918 –राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत हुई।
22 जुलाई, 1933 – मोहन सेन गुप्ता का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 जुलाई का दिन

22 जुलाई, 1961 – फ़्रांस की सेना ने टयूनीशिया की पूर्वोत्तरी बंदरगाह बिज़र्ट पर आक्रमण किया और दोनों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हो गया। 1956 में टयूनेशिया के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी फ़्रांस ने सैनिक छावनी के रुप में इस बंदरगाह को अपने पास ही रखा किंतु टयूनेशिया ने साढ़े सात सौ जियालों का बलिदान देकर इस बंदरगाह को छुड़वा लिया।
22 जुलाई, 1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।
22 जुलाई, 2002 – ज़ायोनी सेना ने रात के समय जब फ़िलिस्तीनी गहरी नींद सो रहे थे ग़ज़्ज़ा पटटी पर अमरीका निर्मित एफ़ सोलह युद्धक विमानों से आक्रमण किया। इस आक्रमण में हमास संगठन की सैनिक शाख़ा इज़्जुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड के कमांडर शैख़ सलाह शहादह और सोलह फ़िलिस्तीनी शहीद तथा डेढ़ सौ अन्य घायल हो गए।
22 जुलाई, 2003 – इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बेटे उदय हुसैन की मौत हुई।
22 जुलाई, 2012 – प्रणव मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति बने।
22 जुलाई, 2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।
22 जुलाई, 2013 – के. राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
22 जुलाई, 2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।