इतिहास के पन्‍नों में आज 21 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू. सी. बनर्जी का निधन हुआ और रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 जुलाई, 1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह वस्तुओं को रंग विहीन बनाने की क्लोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए।
21 जुलाई, 1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।
21 जुलाई, 1883 – देश का पहला थिएटर हॉल ‘स्टार थियेटर’ कलकत्ता (अब कोलकाता) में खुला।
21 जुलाई, 1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
21 जुलाई, 1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 20 जुलाई का दिन

21 जुलाई, 1906 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू. सी. बनर्जी का निधन हुआ।
21 जुलाई, 1920 – श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ।
21 जुलाई, 1930 – मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
21 जुलाई, 1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
21 जुलाई, 1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
21 जुलाई, 1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
21 जुलाई, 1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।
21 जुलाई, 1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
21 जुलाई, 1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
21 जुलाई, 1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के राष्ट्रपति बने।
21 जुलाई, 1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
21 जुलाई, 2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
21 जुलाई, 2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई।
21 जुलाई, 2013 – बेल्जियम के सम्राट अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
21 जुलाई, 2017 – रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने।