आज का इतिहास 3 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1509 – दीव की लड़ाई आज ही के दिन लड़ी गई थी। इसे 'चौल की दूसरी जंग' भी कहा जाता है।
1760 – उदगीर के युद्ध में सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने निजाम को बुरी तरह हराया।
1809 – जर्मनी के संगीतकार फलिक्स मेन्डलसन बारटोल्डी का हैमबर्ग नगर में जन्म हुआ।
1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज़ नहर पर, जो ब्रिटेन के नियंत्रण में थी, जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने आक्रमण किया।
1916 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1925 – बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हुई।

यह भी जानें : 2 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। आज यह कंपनी 'लुफ्थांसा' के नाम से जानी जाती है।
1936 – आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज आॅलराउंडर बॉब सिंपसन का जन्म हुआ। उन्होंने 62 टेस्ट 10 शतकों के साथ 4869 रन बनाए और 71 विकेट लिये।
1943 – जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ।
1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954 – प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में करीब 800 लोगों की मौत हुई।
1958 – बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 फरवरी का दिन

1963 – भारतीय रिजर्व बैंके के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ।
1966 – रुस का चालक रहित अंतिरक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूर्ण नियंत्रण में रहते हुए उतरा।
1969 – तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता एवं पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सीएन अन्ना दुरै का निधन हुआ।
1970 – ओडिशा के तल्चर में देश की पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
– खतरनाक बर्फानी तूफान ईरान में शुरू हुआ, इसमें 4 हजार मारे गए।
1978 – महाकवि शंकर कुरुप का निधन हुआ।
1988 – भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी 'आईएनएस चक्र' को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1995 – अंत​रिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।
2000 – सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का निधन हुआ।