आज का इतिहास 4 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 4 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1620 – हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1783 – इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।



1789 – जॉर्ज वाशिगटन अमेरिका के राष्ट्रपति और जॉन एडम्स उप-राष्ट्रपति चुने गए।
1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

यह भी जानें : 3 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक बाजार में आया।
1895 – अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1916 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू हुई।
1924 – महात्मा गांधी को खराब स्वास्थ्य के कारण समय से पहले जेल से रिहा ​कर दिया गया।
1932 – न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ हुआ।
1938 – देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 5 फरवरी का दिन

1948 – उस समय सिलोन कहलाने वाला देश श्रीलंका ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ।
1965 – अमेरिका ने नावेदा में परमाणु प्ररीक्षण किया।
1969 – यासेर अराफात फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के अध्यक्ष बने।
1974 – गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले भौतिकशास्त्री सतेंद्र नाथ बोस का निधन हुआ।
1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडूरास में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत हुई।
1989 – न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में संजय मांजरेकर को आउट कर टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
1990 – केरल का अर्नाकुलम जिला देश का पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया।
2004 – मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवार्किंग वेबसाइट फेसबुक की स्थापना की।