आज का इतिहास 18 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।



1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 – जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन हुआ।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।

यह भी जानें : 17 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
1919 – बेंटले मोटर्स लिमिटेड की स्थापनाहुई।
1930 – रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1942 – प्रख्यात मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 जनवरी का दिन

1947 – प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1955 – उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सदात हसन मंटो का निधन हुआ।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोडा।
1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ। इन्होंने 1997 से 2006 के बीच नौ बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड की बराबरी की।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1996 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिनेता एन.टी. रामाराव का निधन हुआ।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
2003 – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन हुआ।
2008 – जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।