आज का इतिहास 17 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1398 – मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।
1645 – मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।



1715 –सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के सामने आत्मसमर्पण किया।
1777 – फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1807 – फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
1903 – राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।

यह भी जानें : 16 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1914 – पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
– तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
1928 – लाला लाजपात राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उन पर लाठी चार्ज करने वाले ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या कर दी।
1933 – भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 18 दिसंबर का दिन

1938 – जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1949 – बर्मा (अब म्यांमार) ने साम्यवादी चीन को मान्यता दी।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध पाकिस्तान के विभाजन के परिणाम स्वरुप बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद समाप्त हुआ।
1992 – ज़ायोनी शासन ने अपने सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या के बहाने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के 415 सदस्यों को देश निकाला दे दिया।
1996 – नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 – अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।