आज का इतिहास 16 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1515 – पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का गोवा के निकट निधन हुआ।



1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह हुए और चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गई।
1840 – मौत के 19 साल बाद फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार किया गया।
1854 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली बार सड़क की सफाई करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1860 – टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया।

यह भी जानें : 15 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1882 – इंग्लैंड के बल्लेबाज सर जैक होब्स का जन्म हुआ। उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
1903 – मुंबई के ताज महल पैलेस एंड टावर होटल का उद्घाटन हुआ।
1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1927 – आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 17 दिसंबर का दिन

1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।
1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हुई।
1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हुई।
1960 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना हुई।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के समय इस संघ के गणराज्य क़ज़ाक़िस्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
2013 – फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।