आज का इतिहास 12 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।



1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1896 – ह्यबर्डमैन ऑफ इंडियाह्ण के नाम से विख्यात पक्षी-विज्ञानी सलीम अली का मुंबई में जन्म हुआ।
1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।

यह भी जानें : 11 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1930 – लंदन में लॉर्ड इरविन की पहल पर पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 नवम्बर का दिन

1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।
1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।
1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2006 – अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।