आज का इतिहास 11 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।



1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने फ़ोटो खींचने में सफलता प्राप्त की।
1811 – कार्टाजेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।

यह भी जानें : 10 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को 'आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर' के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरु हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 नवम्बर का दिन

1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
– आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत हुई।
1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गई।
1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।
2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 की मौत हुई।
2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में आये भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।