आज का इतिहास 16 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 – फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
1861 – ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
1906 – नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908 – विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की स्थापना की।
1916 – भारत रत्न शास्त्रीय गायिका और अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 15 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
– इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। 1859 में जन्में उमर मुख़्तार एक धर्मगुरु थे।
1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1959 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ। 42 टेस्ट में 1,359 रन बनाने वाले डेव बाद में आईसीसी की सीईओ के पद तक पहुंचे।
1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 17 सितंबर का दिन

1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
– पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978 – ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
– जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1986 – दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।