आज का इतिहास 17 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित ​करने का आदेश दिया।
1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
1867 – भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
1876 – मशहूर बांगला साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का जन्म हुआ।
1879 – तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई.वी. रामास्वामी नायकर का जन्म हुआ।
1915 – प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का जन्म हुआ।
1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।

यह भी जानें : 16 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1950 – भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
– ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 18 सितंबर का दिन

1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए।
1982 – भारत तथा श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1983 
अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
1986 – भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्म हुआ था। इन्होंने अब तक 36 टेस्ट में 193, 102 वनडे में 142 और 45 टी-20 मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं।
1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न हुए।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त हुआ।
2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता।