भारत के प्रमुख ऑपरेशन 2023 | Important Missions and Operation

Missions and Operation

भारत के प्रमुख ऑपरेशन 2023 (Important Missions and Operation)- केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता और देशहित के लिए कुछ विशेष ऑपरेशन चलाती है। यह भारतीय सेना के वीर जवानों या पुलिस के सहयोग से चलाया जाता है। साल 2022-23 के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण भारत के प्रमुख ऑपरेशन के विषय में हम यहां जानकारी दे रहे है। करेंट अफेयर्स से संबंधित यह जानकारी आगामी परीक्षाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इस टॉपिक पर पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर देकर आप 2 नंबर जरूर पक्के कर सकते है।



List of Important Operations in India 2023
ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन दोस्त
किसके द्वारा शुरू किया गया : भारत सरकार
ऑपरेशन का उद्देश्य : तुर्किए और सीरिया में भूकंप की तबाही के बाद दोनों देशों की सहायता के लिए खोज व बचाव अभियान

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन मेघ चक्र
किसके द्वारा शुरू किया गया : CBI
ऑपरेशन का उद्देश्य : बाल यौन शोषण से संबंधित ऑनलाइन सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन नारकोस
किसके द्वारा शुरू किया गया : रेलवे सुरक्षा बल
ऑपरेशन का उद्देश्य : जून 2022 में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन सतर्क
किसके द्वारा शुरू किया गया : भारतीय रेलवे
ऑपरेशन का उद्देश्य : रेल यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन मिशन अमानत
किसके द्वारा शुरू किया गया : रेलवे सुरक्षा बल
ऑपरेशन का उद्देश्य : अप्रैल 2022 में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे से अवैध तंबाकू और अवैध शराब के परिवहन का पता लगाने के लिए।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन उपलब्ध
किसके द्वारा शुरू किया गया : रेलवे सुरक्षा बल
ऑपरेशन का उद्देश्य : रेलवे टिकटों की कालाबाजारी की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और लोगों को रेल टिकट उपलब्ध कराना।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन गंगा
किसके द्वारा शुरू किया गया : केंद्र सरकार
ऑपरेशन का उद्देश्य : रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' चलाया था।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन परिवर्तन
किसके द्वारा शुरू किया गया : आंध्र प्रदेश पुलिस
ऑपरेशन का उद्देश्य : भांग की खेती और आपूर्ति को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
किसके द्वारा शुरू किया गया : रेलवे सुरक्षा बल
ऑपरेशन का उद्देश्य : इसके तहत RPF ने देशभर के रेलवे स्टेशनों से 1000 से ज्यादा बच्चों को तस्करी से बचाया।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन AAHT
किसके द्वारा शुरू किया गया : रेलवे सुरक्षा बल
ऑपरेशन का उद्देश्य : महिलाओं और बच्चों को तस्करों से बचाना।

ऑपरेशन का नाम : ऑपरेशन देवी शक्ति
किसके द्वारा शुरू किया गया : विदेश मंत्रालय
ऑपरेशन का उद्देश्य : भारत के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में फँसे भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए इस मिशन को लॉन्च किया था।

Post a Comment

0 Comments