हिंदी साहित्य के 850 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Hindi Sahitya Important Question Answer

Hindi Sahitya Important Question Answer
हिंदी साहित्य के प्रश्न उत्तर (Hindi Sahitya Question Answer) : हिंदी साहित्य के इतिहास को चार भागों में बांटा गया है- 1. आदिकाल (वीरगाथाकाल)- सन 993 से 1918 तक, संवत् 1050 से 1375 तक; 2. पूर्व मध्यकाल (भक्तिकाल)- सन् 1318 से 1643 तक, संवत् 1375 से 1700 तक; 3. उत्तर मध्यकाल (रीतिकाल)- सन् 1643 से 1843, संवत् 1700 से 1900 तक और 4. आधुनिक काल- सन् 1843 से आज तक, संवत् 1900 से आज तक। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने जनवरी 1929 में हिंदी का यह पहला ग्रंथ 'हिंदी साहित्य का इतिहास' लिखा था। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न को यहां दिया गया है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि हिंदी साहित्य के प्रश्न लगभग सभी परीक्षाओं में आते है। इसलिए यह सभी प्रश्न आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगें।



Hindi Sahitya Ke Important Questions Answers
• साहित्य अकादमी का पहला अध्यक्ष कौन था? – जवाहरलाल नेहरू
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना कहां हुई? – प्रयाग
• साहित्य अकादमी की स्थापना कब की गई? – 1953 ई.
• अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे? – स्वयंभू
• आधुनिक हिंदी एकांकी नाटकों का जनक किसे कहा जाता है? – रामकुमार वर्मा
• बंगला का विकास किस भाषा से हुआ? – मागधी
• नागार्जुन का वास्तविक नाम क्या है? – वैद्यनाथ मिश्र
• 'पृथ्वीराजरासो' का रचयिता किसे माना जाता है? – चंदबरदाई
• 1909 ई. में वृंदावनलाल वर्मा ने कौन सी कहानी लिखकर ऐतिहासिक कहानियों की परंपरा को जन्म दिया? – राखीबंद भाई
• सुरेंद्र वर्मा को 'मुझे चांद चाहिए' उपन्यास पर कौन सा सम्मान मिला है? – साहित्य अकादमी
• 'अँगरेज राज सुख साज सजै सब भारी। पै धन विदेस चलि जात यहै अति ख्वारी॥' ये पंक्तियां किस कवि की हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• अंग्रेजी में लिखित पत्र-संग्रह 'पिता के पत्र पुत्री के नाम' में किसके पत्र संकलित हैं? – जवाहरलाल नेहरू
• अंग्रेजी राज के गुप्तचर विभाग में मैथिलीशरण गुप्त की किस कृति का अर्थ 'जनाना हिंदुस्तान' समझा गया? – भारत-भारती
• हिंदी साहित्य में 'कलम का सिपाही' किसे कहा गया? – प्रेमचंद
• 'अंजली' और 'श्रीपत' किस नाटक के पात्र हैं? – अंजो दीदी
• 'अंडे के छिलके' एकांकी किसका लिखा है? – मोहन राकेश
• 'अंधेर नगरी' किस प्रकार की कृति है? – प्रहसन
• अंबिका प्रसाद वाजपेयी द्वारा प्रकाशित-संपादित 'नृसिंह' किस प्रकार की पत्रिका थी? – राजनीतिक पत्रिका
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना कब की गई? – 1910 ई.
• भगवतीचरण वर्मा का प्रथम उपन्यास कौन सा है? – चित्रलेखा
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रथम सभापति कौन थे? – मदनमोहन मालवीय
• 'अच्छी हिंदी बस एक व्यक्ति लिखता था-बालमुकुंद गुप्त' यह कथन किसका है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
• 'अज्ञेय और आधुनिक रचना की समस्या' किसकी पुस्तक है? – रामस्वरूप चतुर्वेदी
• अज्ञेय का पूरा नाम क्या था? – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन
• अज्ञेय के उपन्यास 'शेखर : एक जीवनी' का मूल मंतव्य क्या है? – स्वतंत्रता की खोज
• अज्ञेय के किस उपन्यास की प्रशंसा प्रकाशमान पुच्छल तारा' कहकर की गई? – शेखर : एक जीवनी
• अज्ञेय को किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला? – कितनी नावों में कितनी बार
• अज्ञेय द्वारा संपादित 'तारसप्तक' श्रृंखला में कितने सप्तक प्रकाशित हुए? – चार
• 'अति सूधो सनेह को मारग है' किसकी उक्ति है? – घनानंद
• 'अधखिला फूल' किस प्रकार का उपन्यास है? – सामाजिक
• अधिकतर भारतीय भाषाओं की लिपियों का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ? – ब्राह्मी लिपि
• 'अनामदास का पोथा' उपन्यास किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• अनुसंधानपरक आलोचना का विकास किस पत्रिका के प्रकाशन से हुआ? – नागरी प्रचारिणी पत्रिका
• 'अपना-अपना भाग्य' कहानी का लेखक कौन है? – जैनेंद्र कुमार
• अपभ्रंश को 'पुरानी हिंदी' कहने वाले प्रथम लेखक कौन थे? – चंद्रधर शर्मा गुलेरी'
• 'अपोलो का रथ' किसकी रचना है? – श्रीकांत वर्मा
• 'अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी।' ये पंक्तियाँ किसकी हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'अभिधा उत्तम काव्य है मध्य लक्षणा लीन। अधम व्यंजना रस विरस उलटी कहत नवीन।' यह स्थापना किसकी है? – देव
• 'अभ्युदय' के संपादक कौन थे? – मदनमोहन मालवीय
• 'अमिय हलाहल मद भरे स्वेत स्याम रतनार। जियत मरत झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।' उपर्युक्त दोहा किस कवि का है? – रसलीन
• अमीर खुसरो किस तरह की रचनाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं? – पहेलियां-मुकरियां
• अमृतलाल नागर का कौन सा उपन्यास तुलसीदास की जीवनी पर आधारित है? – मानस का हंस
• अमृतलाल नागर के किस उपन्यास में लखनऊ के चौक के रूप में हिंदुस्तानी समाज की विभिन्न छवियां मौजूद हैं? – बूंद और समुद्र

यह भी पढ़े- संसद से संबंधित महत्वपूर्ण GK प्रश्न उत्तर

• अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' किस युग के कवि हैं? – द्विवेदी युग
• 'अरे यायावर! रहेगा याद' किसकी रचना है? – अज्ञेय
• 'अर्द्धनारीश्वर' उपन्यास किसने लिखा है? – विष्णु प्रभाकर
• 'अर्धकथानक' किसकी रचना है? – बनारसीदास जैन
• अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक कौन हैं? – भामह
• 'अलग-अलग वैतरणी' उपन्यास किसने लिखा है? – शिवप्रसाद सिंह
• अवधी बोली का केंद्र स्थान क्या है? – अयोध्या
• 'अशोक के फूल' निबंध-संग्रह किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• अशोक वाजपेयी ने किस पत्रिका का संपादन किया है? – पूर्वग्रह
• अश्लील साहित्य के विरुद्ध 'घासलेटी साहित्य' विरोधी आंदोलन किसने चलाया? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'अष्टछाप' की स्थापना कब हुई? – 1565 ई.
• 'अष्टछाप' के दार्शनिक गुरु कौन हैं? – वल्लभाचार्य
• 'अस्तित्ववाद' के कला संबंधी रूप के पोषक कौन हैं? – सार्त्र
• आंचलिकता को कथा-साहित्य की एक विशेष प्रवृत्ति के रूप में प्रतिष्ठापित करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'आंसू की बालिका' किस कवि की रचना है? – सुमित्रानंदन पंत
• 'आगे के कवि रीझिहैं तो कविताई न तौ राधिका कंहाई सुमिरन को बहानो है।' ये पंक्तियां किस कवि की हैं? – भिखारीदास
• आचार्य आनंदवर्धन ने किसे 'काव्यात्मा' स्वीकार किया है? – ध्वनि
• आचार्य क्षेमेंद्र ने किस सिद्धांत का प्रवर्तन किया है? – औचित्य
• आचार्य भामह ने 'कथा' का सूक्ष्म विवेचन करके कहानी के लिए क्या नाम दिया? – आख्यायिका
• आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से हिंदी गद्य को परिष्कृत और परिमार्जित किया? – सरस्वती
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल का इतिहास ग्रंथ 'हिंदी साहित्य का इतिहास' स्वतंत्र पुस्तक से पूर्व किस रूप में प्रकाशित हुआ था? – हिंदी शब्द सागर की भूमिका
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल का निबंध-संकलन 'चिंतामणि' नाम से कितने भागों में प्रकाशित हुआ? – तीन
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल की कहानी 'ग्यारह वर्ष का समय' पहले किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी? – सरस्वती
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचनात्मक पुस्तक कौन सी है? – काव्य में रहस्यवाद
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार भक्तिकाल का सीमांकन कहां से कहां तक है? – 1318-1643 ई.
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार रीतिकाल का सीमांकन क्या है? – 1643-1843 ई.
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है? – पृथ्वीराजरासो
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अंग्रेजी ढंग का पहला मौलिक उपन्यास किसे माना है? – परीक्षा गुरु
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को किस नाम से अभिहित किया? – वीरगाथाकाल
• आचार्य रुद्रट ने किस रीति का आविष्कार किया? – लाटी
• आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'गाथा' को किस भाषा का मुख्य छंद माना है? – प्राकृत


• आजादी के बाद हिंदी कहानी का पहला पड़ाव किस आंदोलन के रूप में आया? – नई कहानी
• 'आत्मजयी' का रचनाकार कौन है? – कुंवर नारायण
• 'आत्मनेपद' निबंध-संग्रह किसका है? – अज्ञेय
• आदिकाल की रूढ़ियों, परंपराओं और प्रवृत्तियों को समझने में किस पुस्तक से सहायता मिलती है? – प्राकृत पैंगलम्
• आदिकाल के अंतर्गत किस साहित्य की प्रामाणिकता संदिग्ध मानी गई है? – रासो साहित्य
• आदिकाल के अंतर्गत सरहपा, लुइपा, शबरपा आदि कवि किस साहित्य से संबद्ध हैं? – सिद्ध साहित्य
• आदिकाल के किस पंथ से भक्तिकाल के संत मत का विकास हुआ? – नाथ
• आदिकाल को 'चारणकाल' की संज्ञा देनेवाले विद्वान् कौन थे? – जॉर्ज ग्रियर्सन
• आदिकाल में खड़ी बोली को काव्य की भाषा बनाने वाला पहला कवि कौन है? – अमीर खुसरो
• आदिकालीन कृति 'ढोला मारू-रा दूहा' की गणना किस साहित्य के अंतर्गत की जाती है? – लौकिक साहित्य
• आदिकालीन शिलांकित कृति का नाम क्या है, जिसे गद्य-पद्य मिश्रित चंपू काव्य की प्राचीनतम हिंदी कृति माना गया? – राउलवेल
• आदिकालीन साहित्य में वीर रस की रचनाओं में किस शैली का प्रयोग किया गया? – डिंगल
• 'आधा गांव' उपन्यास किसने लिखा है? – राही मासूम रजा
• आधुनिक काल में आधुनिकता के फलस्वरूप साहित्य में किस प्रवृत्ति का समावेश हुआ? – राष्ट्रीय चेतना
• आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ? – अपभ्रंश
• आधुनिक युग में किस भाषा की जगह खड़ी बोली ने ले ली? – ब्रजभाषा
• 'आधुनिक साहित्य' पुस्तक का लेखक कौन है? – नंददुलारे वाजपेयी
• 'आधुनिक हिंदी आलोचना के बीज शब्द' किसकी पुस्तक है? – बच्चन सिंह
• आधुनिक हिंदी कविता में किस कविता को 'बैठे ठाले का धंधा' कहा गया? – प्रयोगवाद
• आधुनिक हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी लेखिका किसे माना जाता है? – बंग महिला
• आधुनिक हिंदी में कौन सी विधा 'बोधकथा' के रूप में जानी जाती है? – लघुकथा
• आधुनिक हिंदी में रामकाव्य का लोकप्रिय प्रबंध काव्य कौन सा है? – साकेत
• आधुनिककाल की प्रारंभिक सीमा क्या मानी गई है? – 1850 ई.
• आधुनिककाल के द्वितीय चरण को किस काल की संज्ञा दी गई है? – सुधारकाल
• आधुनिककाल के प्रारंभिक काल को कौन सा काल कहा गया है? – पुनर्जागरणकाल
• 'आनंद रघुनंदन' नाटक के रचयिता कौन हैं? – महाराज विश्वनाथ सिंह
• 'आपका बंटी' उपन्यास किसका है? – मन्नू भंडारी
• आम आदमी को केंद्र बनाकर किस आंदोलन का संचालन 'सारिका' के संपादक कमलेश्वर ने किया? – समांतर कहानी
• 'आवारा मसीहा' के केंद्र में किसका जीवन-चरित है? – शरच्चंद्र चट्टोपाध्याय
• 'इंदु' पत्रिका के संपादक कौन थे? – अंबिका प्रसाद गुप्त
• 'इतिहास का अनुशीलन किसी भी जाति को अपना आदर्श संगठित करने के लिए अत्यंत लाभदायक होता है।' यह पंक्ति किस नाटककार की है? – जयशंकर प्रसाद
• किसने कबीर पर आलोचनात्मक पुस्तक लिखी है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• वर्ष 1940 में कौनसा कथाकार 'सिनेरियो लेखक' के रूप में बंबई पहुंचे? – अमृतलाल नागर
• 'इन खतों से खुशबू आती है' पत्र संग्रह में संग्रहीत पत्र किसके नाम से हैं? – शंकरदयाल सिंह
• किस ग्रंथ में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखी जीवनियां संकलित हैं? – विश्वकवि रवींद्रनाथ
• कौन सी लिपि पहले उर्दू लिपि की भांति दाएं से बाएं लिखी जाती थी? – खरोष्ठी लिपि
• 'इश्कनामा' किसकी कृति है? – बोधा
• 'इस करुणा कलित हृदय में, अब विकल रागिनी बजती। क्यों हाहाकार स्वरों में वेदना असीम गरजती॥' इन पंक्तियों से जयशंकर प्रसाद की किस कृति का आरंभ हुआ है? – आंसू
• 'उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण' किसकी रचना है? – दामोदर शर्मा
• 'उड़ते चलो, उड़ते चलो' किसकी रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का वर्ष 1998 का 'लोहिया साहित्य सम्मान' किस साहित्यकार को प्रदान किया गया? – विष्णुकांत शास्त्री
• उत्तर भारत की खड़ी बोली हिंदी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई? – दक्कनी हिंदी
• 'उदंत मार्तंड' किस प्रकार का पत्र था? – साप्ताहिक
• 'उदंत मार्तंड' का प्रकाशन कब बंद हुआ? – 1827 ई.
• 'उदंत मार्तंड' के प्रथम संपादक कौन थे? – जुगुल किशोर सुकुल
• 'उनका गद्य मुरदे में कफन फाड़कर उठ बैठने की शक्ति संचारित करता है।' यह कथन किस रचनाकार के लिए कहा गया? – महादेवी वर्मा
• उपेंद्रनाथ अश्क' का जन्म कहां हुआ था? – जालंधर
• उपेंद्रनाथ 'अश्क' के किस नाटक में समझौतावादी और विद्रोहिणी नारी का चित्रण किया गया है? – अलग-अलग रास्ते
• 'उर्वशी' का रचनाकार कौन है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• ऋत-वर्णन के लिए विशेषत: रीतिकाल का कौन सा कवि प्रसिद्ध है? – सेनापति
• 'ए लड़की' कहानी किस लेखक की है? – कृष्णा सोबती
• 'एक बूंद सहसा उछली' का लेखक कौन है? – अज्ञेय
• 'एकलव्य के नोट्स' किसकी रचना है? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'एकांतवासी योगी' नाम से 'हरमिट' का अनुवाद किसने किया? – श्रीधर पाठक
• ऐतिहासिक उपन्यासों की परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – वृंदावनलाल वर्मा
• ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर किस रचनाकार ने कहानियां लिखीं? – जयशंकर प्रसाद
• औरंगजेब के ऐतिहासिक पत्रों का संकलन किस शीर्षक से हुआ? – आलमगीर के पत्र
• 'कठिन काव्य का प्रेत' किस कवि को कहा गया है? – केशव
• कथा क्षेत्र में जो स्थान प्रेमचंद का है, वही स्थान नाटक के क्षेत्र में किस साहित्यकार को प्राप्त है? – जयशंकर प्रसाद
• कथा-साहित्य में किस रचनाकार को 'कृषक संस्कृति का प्रमुख गायक' कहा गया है? – प्रेमचंद
• 'कनुप्रिया' किसकी रचना है? – धर्मवीर भारती
• 'कबिरा खड़ा बाजार में' नाटक किसकी रचना है? – भीष्म साहनी
• कबीर किसके शिष्य थे? – रामानंद
• 'करुणा भरण' नाटक किसकी रचना है? – लछिराम
• कर्नल टॉड की जीवनी किस लेखक ने लिखी है? – गौरीशंकर ओझा
• 'कर्म है अपना जीवन प्राण, कर्म पर हो जाओ बलिदान'-यह पंक्ति किस पत्र का संपादकीय आदर्श थी? – कर्मवीर
• 'कल सुनना मुझे' कविता संग्रह किसका है? – धूमिल
• 'कलम का मजदूर' किसकी रचना है? – अमृतराय
• 'कलम का सिपाही' किसकी रचना है? – अमृत राय
• 'कला और बूढ़ा चांद' किसकी रचना है? – सुमित्रानंदन पंत
• 'कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ, जिससे उथल-पुथल मच जाए। एक हिलोर इधर से आए एक हिलोर उधर से आए ।' इन पंक्तियों के रचयिता कौन है? – बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• कवि समय का सर्वप्रथम सम्यक् निरूपण किस आचार्य ने किया है? – राजशेखर
• 'कविकुल कल्पतरु' किसकी रचना है? – चिंतामणि
• कविता के क्षेत्र में आधुनिक मीरा' किसे कहा गया? – महादेवी वर्मा
• 'कविता क्या है' शीर्षक निबंध किसका है? – रामचंद्र शुक्ल
• कविता में सामाजिक यथार्थवाद के नाम पर कौन सा आंदोलन चलाया गया? – प्रगतिवाद
• 'कवितावली' के रचयिता कौन है? – तुलसीदास
• 'कविवचनसुधा' पत्र कहां से प्रकाशित हुआ? – काशी
• 'कविवचनसुधा' पत्रिका का प्रकाशन किस साहित्यकार ने आरंभ किया? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'कविवचनसुधा' में प्रकाशित यह प्रतिज्ञा-पत्र 'हम लोग आज के दिन से कोई विलायती कपड़ा न पहिनेंगे।' किस रचनाकार का है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'कहानी' पत्रिका का प्रकाशन कब शुरू हुआ? – 1955 ई.
• कहानीकार अमृत राय किस प्रसिद्ध कथाकार के सुपुत्र थे? – प्रेमचंद
• 'कहानी-नई कहानी' पुस्तक का लेखक कौन है? – नामवर सिंह
• कहानी-संग्रह 'इंद्रजाल' किस लेखक का है? – जयशंकर प्रसाद
• काका कालेलकर का पूरा नाम क्या था? – दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर
• काका कालेलकर द्वारा लिखित जीवनी ग्रंथ कौन सा है? – बापू की झाँकियाँ
• काका कालेलकर द्वारा संपादित पत्र-संकलन कौन सा है? – बापू के पत्र
• 'काबा और कर्बला' किसकी रचना है? – मैथिलीशरण गुप्त
• कालिदास के जीवन पर आधारित नाटक कौन सा है? – आषाढ़ का एक दिन
• 'काव्य की रीति सिख्यौ सुकवीन्ह सौं' यह पंक्ति किस कवि की है? – भिखारीदास
• 'काव्य में अभिव्यंजनावाद' पुस्तक किसने लिखी है? – लक्ष्मीनारायण 'सुधांशु'
• 'काव्यनिर्णय' ग्रंथ किस कवि का है? – भिखारीदास
• 'काव्यमीमांसा' की रचना किसने की है? – राजशेखर
• काव्यशास्त्र का प्रथम आचार्य किसे माना जाता है? – भरत मुनि
• काव्यशास्त्र के संप्रदायों में परंपरा से कौन सा संप्रदाय सबसे प्राचीन माना जाता है? – रस संप्रदाय
• काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा 'हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास' कितने खंडों में प्रकाशित किया गया? – अठारह
• 'काशी सार्वजनिक सभा' तथा 'कवितावर्द्धिनी' संस्थाओं की स्थापना किसने की? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• काशी से प्रकाशित किस मासिक पत्रिका में जयशंकर प्रसाद की कहानियाँ नियमित रूप से प्रकाशित होती थीं? – हिंदी गल्पमाला
• 'किन्नर देश में यात्रावृत्त किसका है? – राहुल सांकृत्यायन
• किस आचार्य की गणना वैष्णव भक्ति के प्रतिष्ठापक आचार्यों में नहीं की जाती? – हरिदास निरंजनी
• किस आलोचक ने आदिकाल को बीजवपन काल' नाम से अभिहित किया है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
• किस आलोचक ने बालकृष्ण भट्ट और प्रतापनारायण मिश्र को हिंदी का 'स्टील' और 'एडीसन' कहा है? – रामचंद्र शुक्ल
• किस उपन्यास को पूरा करने से पूर्व प्रेमचंद का निधन हो गया? – मंगलसूत्र
• किस उपन्यास को राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी ने मिलकर लिखा है? – एक इंच मुसकान
• किस उपन्यास में 'अलिफ लैला' और 'पंचतंत्र' के ढंग पर लिखी गई सात अलग-अलग कहानियां किस्सागो के व्यक्तित्व से जुड़कर उपन्यास बन जाती हैं? – सूरज का सातवां घोड़ा
• किस उपन्यास में मिथिला की विशिष्ट भंगिमा है? – बाबा बटेसर नाथ
• किस उपन्यास में यात्रीशाला में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की जिंदगी का वर्णन है? – सोया हुआ जल
• किस उपन्यास में व्यक्ति के मन की शंकाओं, उलझनों और गुत्थियों का चित्रण है? – परख
• किस कथाकार की पत्नी ने भी कहानियां लिखीं? – प्रेमचंद
• किस कथाकार को हिंदी का शरत्' कहा गया है? – जैनेंद्र कुमार
• किस कवयित्री को 'हिंदी के विशाल मंदिर की वीणापाणि' कहा गया है? – महादेवी वर्मा
• किस कवि की कविता की हृदय-वेधकता को लक्ष्य करके उसे 'नावक के तीर' कहा गया? – बिहारी
• किस कवि को आधुनिक हिंदी साहित्य का 'बापू' कहा गया है? – सियारामशरण गुप्त
• किस कवि को 'एक भारतीय आत्मा' कहा गया? – माखनलाल चतुर्वेदी
• किस कवि को ब्रजकोकिल' कहा जाता था? – सत्यनारायण कविरत्न
• किस कवि को 'राष्ट्रकवि' की उपाधि से विभूषित किया गया है? – मैथिलीशरण गुप्त
• किस कवि को 'सहजता का कवि' कहा जाता है? – भवानी प्रसाद मिश्र
• किस कवि ने गांव-गांव, घर-घर घूमकर रात-रात भर घरों के पिछवाड़े बैठकर सोहर और विवाह गीतों को चुन-चुनकर उनसे कविता कौमुदी' संकलन तैयार किया? – रामनरेश त्रिपाठी
• किस कवि ने घोषणा की-'जाग्रत युग के स्वप्न फूलों से नहीं, चिनगारियों से सजाए जाते हैं? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कवि ने 'मैंने मैं शैली अपनाई' का दावा किया? – निराला
• किस कवि ने मैथिलीशरण गुप्त के सामने स्वयं को 'महज डिप्टी राष्ट्रकवि' माना? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कवि ने स्वयं को 'छायावाद की ठीक पीठ पर' आनेवाला माना? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कहानीकार की कहानियां गहन मनोवैज्ञानिक पकड़' के लिए विख्यात हैं? – इलाचंद्र जोशी
• किस कहानीकार ने अपनी कहानियों में मुख्यत: व्यक्ति के आत्मसंघर्ष का चित्रण किया है? – अज्ञेय
• किस कहानीकार ने कहानी को 'गमले में लगा फूल का पौधा' बताया? – प्रेमचंद
• किस काल की कहानियां मध्यकालीन प्रेमकथाओं, लोककथाओं तथा स्वप्नकथाओं पर आधारित थीं? – प्रेमचंदपूर्व
• किस काव्य को 'चिपकाव्य' भी कहा गया है? – अधम काव्य
• किस काव्यधारा के अंतर्गत मूर्तिपूजा और अवतारवाद का विरोध किया गया है? – संत काव्यधारा
• किस कृति से 'आत्मकथा' विधा का प्रारंभ माना जाता है? – अर्धकथानक
• किस दौर की कविता ने 'अंबर' के स्थान पर 'धरती' की बात पर बल दिया? – प्रगतिवाद
• किस नाटककार ने नाटकों को पहली बार रूमानियत के घेरे से बाहर निकालकर आधुनिकता-बोध के साथ जोड़ा? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• किस निबंध-रचना में कर्जन के भारत-विरोधी कारनामों पर व्यंग्यात्मक शैली में प्रहार किया गया है? – शिव शंभू के चिट्ठे
• किस निबंध-संग्रह में समीक्षात्मक निबंध संकलित हैं? – आस्था के चरण
• किस पत्र ने हिंदी के पहले व्यंग्य पत्र के रूप में लोकप्रियता प्राप्त की? – मतवाला
• किस पत्रिका के एकांकी नाटक विशेषांक ने एकांकी लेखन को विवादास्पद बना दिया? – हंस
• किस पत्रिका ने हिंदी कहानी के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? – सरस्वती
• किस पत्रिका में 'हम इनसे मिले थे' शीर्षक स्थायी स्तंभ के अंतर्गत साक्षात्कार प्रकाशित हुए? – नई धारा
• किस पाश्चात्य आलोचक ने काव्य के मनोवैज्ञानिक मूल्य का सिद्धांत प्रस्तुत किया है? – आई.ए. रिचर्ड्स
• किस रचनाकार को 'परतंत्र भारत का वास्तविक वैतालिक' कहा गया है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस 'रामायण' को आदिकाव्य मानकर रामकथा के मूल स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाता है? – वाल्मीकि रामायण
• किस रूसी साहित्यकार ने रिपोर्ताज विधा का प्रचार-प्रसार किया? – इलिया एहरेनबुर्ग
• किस शताब्दी को हिंदी का प्रचार युग' कहा जाता है? – उन्नीसवीं शताब्दी
• किस संप्रदाय में कृष्ण के वामांग में राधा के साथ कृष्ण की उपासना का विधान है? – निंबार्क संप्रदाय
• किस संस्कृत काव्य में पहले कृष्णलीलाओं का उल्लेख मिलता है? – ब्रह्मचरित
• किसके नवीन छंद को देखकर 'रबर छंद' कहकर मजाक उड़ाया गया? – निराला
• किसने 'धर्मयुग' का संपादन किया है? – धर्मवीर भारती
• किसे प्रथम बार 'भारत भारती सम्मान' प्रदान किया गया? – महादेवी वर्मा
• 'कीर्तिलता' और 'कीर्तिपताका' किस कवि की रचनाएं हैं? – विद्यापति
• 'कुंदन को रंग फीकौ लगे' किसकी पंक्ति है? – मतिराम
• कुंवर नारायण को उनकी किस कृति पर 'व्यास सम्मान' प्रदान किया गया? – कोई दूसरा नहीं
• 'कुकुरमुत्ता' किसकी रचना है? – निराला
• 'कुरुक्षेत्र' किसकी रचना है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• 'कुल्ली भाट' किसकी रचना है? – निराला
• 'कुसुम कुमारी' उपन्यास किसने लिखा था? – देवकीनंदन खत्री
• कृष्ण काव्य की अपार संपदा किस भाषा में है? – ब्रजभाषा
• 'कृष्ण की आत्मकथा' उपन्यास का लेखक कौन है? – मनु शर्मा
• कृष्ण की सरस क्रीड़ाओं का वर्णन करनेवाला प्रख्यात ग्रंथ कौन सा है? – गीतगोविंद
• 'कृष्ण गीतावली' का रचयिता कौन है? – तुलसीदास
• कृष्णबिहारी मिश्र ने अपनी पुस्तक 'देव और बिहारी' में आलोचना की कौन सी पद्धति अपनाई है? – तुलनात्मक
• 'कृष्णार्जुन युद्ध' नाटक किसने लिखा है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• केशवदास की किस रचना की गणना 'लक्षण ग्रंथ' के अंतर्गत की जाती है? – कविप्रिया
• 'केसव कहि न जाइ का कहिए' पंक्ति किस कवि की है? – तुलसीदास
• 'कैदी और कोकिला' रचना किस रचनाकार की है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'कोठरी की बात' कहानी किसकी है? – अज्ञेय
• 'कोणार्क' नाटक किस लेखक का लिखा हुआ है? – जगदीश चंद्र माथुर
• 'कोशल केसरी' की संज्ञा से किस नाटककार को विभूषित किया गया है? – सेठ गोविंद दास
• कौन सा कहानी आंदोलन फ्रांसीसी साहित्य के 'एंटी स्टोरी' का अनुकरण है? – अकहानी
• कौन से कवि अपनी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध हैं? – नागार्जुन
• 'क्या भूलें, क्या याद करूं' में किस रचनाकार की आत्मकथा वर्णित है? – हरिवंशराय बच्चन
• क्रोचे के अभिव्यंजनावाद की तुलना भारतीय काव्यशास्त्र के किस सिद्धांत से की गई है? – वक्रोक्ति सिद्धांत
• क्रोचे के अभिव्यंजनावाद को किस आलोचक ने भारतीय वक्रोक्तिवाद का विलायती उत्थान' माना है? – रामचंद्र शुक्ल
• 'क्वासि' किसकी रचना है? – बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• खड़ी बोली का दूसरा नाम क्या है? – कौरवी
• खड़ी बोली का प्रयोग साहित्यिक हिंदी खड़ी बोली के अर्थ के अतिरिक्त किस अर्थ में होता है? – दिल्ली-मेरठ के आस-पास की लोक बोली के अर्थ में
• खड़ी बोली निबंधों के भीतर से अवधी, बैसवाड़ी या ब्रजभाषा के माधुर्य की झलक किस युग के निबंधों में मिलती है? – भारतेंदु युग
• खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य किसे माना गया है? – प्रिय प्रवास
• खड़ी बोली हिंदी का साहित्यिक रूप किस शताब्दी में विकसित हुआ? – उन्नीसवीं शताब्दी
• 'खींचो न कमानों को, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो।' यह पंक्ति किस पत्र के दूसरे पृष्ठ पर छपती थी? – मतवाला
• 'खुल गए छंद के बंध' किसकी पंक्ति है? – सुमित्रानंदन पंत
• गणेशशंकर विद्यार्थी ने किस पत्र का संपादन किया? – प्रताप
• 'गली आगे मुड़ती है' उपन्यास किस लेखक का है? – शिवप्रसाद सिंह
• 'गांधी पंचशती' का रचयिता कौन है? – भवानी प्रसाद मिश्र
• गांधीजी द्वारा किस पत्र का नाम 'हरिजन' रखा गया? – हिंदी नवजीवन
• गांधीजी द्वारा संपादित किस साप्ताहिक समाचार-पत्र का गुजराती संस्करण 'नवजीवन' नाम से प्रकाशित किया गया? – यंग इंडिया
• गांधीजी ने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, गुजराती-इन चार भाषाओं में से किस साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन शुरू किया? – इंडियन ओपीनियन
• गास द तांसी ने 'इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ऐंदुस्तानी' ग्रंथ की रचना किस भाषा में की? – फ्रेंच
• 'गिरा अर्थ जल बीचि सम कहियत भिन्न न भिन्न' किस कवि की पंक्ति है? – तुलसीदास
• 'गीत फरोश' किसकी रचना है? – भवानी प्रसाद मिश्र
• 'गुल की बन्नो' कहानी का लेखक कौन है? – धर्मवीर भारती
• गेय पदों की रचना कौन सी है? – सूरसागर
• 'गेहूं और गुलाब' निबंध किस लेखक का है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• 'गोद' और 'अंतिम आकांक्षा' उपन्यासों का लेखक कौन है? – सियारामशरण गुप्त
• गोपालराम गहमरी का उपन्यास 'अद्भुत लाश' किस तरह का है? – जासूसी
• 'घासीराम कोतवाल' तथा 'हल्ला बोल' नाटकों का लेखक कौन है? – विजय तेंदुलकर
• 'चंदायन' किस लेखक की रचना है? – मुल्ला दाऊद
• चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' का जन्म कब हुआ था? – 7 जुलाई, 1883
• चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' की किस कहानी को कहानी कला की दृष्टि से 'मील का पत्थर' माना गया है? – उसने कहा था
• चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने आलोचना पर आधारित कौन सा पत्र जयपुर से निकाला? – समालोचक
• चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने किस पत्र का संपादन किया? – समालोचक
• चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने कुल कितनी कहानियां लिखीं? – तीन
• चर्चित निबंध 'होली की ठिठोली का एप्रिल फूल' किसने लिखा है? – चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'
• 'चलती चक्की', 'चंडूखाने की गप' तथा 'रंगरूटों की फौज' किस पत्र के स्थायी स्तंभ थे? – मतवाला
• 'चांद का मुंह टेढ़ा है' काव्य संग्रह किसका है? – मुक्तिबोध
• 'चित्र-तुरंग-न्याय' पर किस आचार्य का सिद्धांत आधारित था? – शंकुक
• 'चीड़ों पर चांदनी' किस विधा की रचना है? – यात्रावृत्त
• 'चुभते चौपदे' तथा 'चोखे चौपदे' किस कवि की काव्य-कृतियां है? – अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
• 'चौरासी वैष्णवन की वार्ता' का लेखक कौन है? – गोकुलनाथ
• 'छंदोमंजरी' ग्रंथ के प्रणेता कौन हैं? – गंगादास
• 'छत्रप्रकाश' किसकी रचना है? – लाल कवि
• छायावाद के उपादानों को लेकर किस कवि ने 'श्रीशारदा' पत्रिका में लेखमाला लिखी? – मुकुटधर पांडेय
• छायावाद के प्रसिद्ध चार स्तंभों में किसकी गणना नहीं की जाती? – रामकुमार वर्मा
• छायावाद के लिए रामचंद्र शुक्ल ने किस शब्द का प्रयोग किया है? – मधुचर्या
• 'छायावाद' पर पंतजी द्वारा लिखी गई आलोचनात्मक पुस्तक कौन सी है? – छायावाद : पुनर्मूल्यांकन
• 'छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है'- यह धारणा किसकी है? – डॉ. नगेंद्र
• 'जंजीरें और दीवारें' पुस्तक का रचनाकार कौन है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• जगदीश चंद्र माथुर के किस एकांकी में एक बुद्धिजीवी कलाकार के स्वप्नों की गाथा वर्णित है? – ओ मेरे सपने
• 'जय अमरनाथ' यात्रावृत्त का लेखक कौन है? – यशपाल जैन
• 'जय मयंक-जस चंद्रिका' की रचना किस कवि ने की? – मधुकर
• 'जयत जयत घमक्कड पंथा' और 'चरति भिक्कवे' किस रचनाकार का उद्घोष और मूलमंत्र बना? – राहुल सांकृत्यायन
• जयशंकर प्रसाद का उपन्यास 'तितली' किस पत्र में धारावाहिक रूप में छपा? – जागरण
• जयशंकर प्रसाद का कौन सा उपन्यास अपूर्ण है? – इरावती
• जयशंकर प्रसाद का कौन सा नाटक 'समस्या नाटक' के रूप में महत्त्वपूर्ण है? – ध्रुवस्वामिनी
• जयशंकर प्रसाद की कहानी 'ग्राम' पहले किस पत्रिका में प्रकाशित हुई? – इंदु
• जयशंकर प्रसाद की किस कृति को 'छायावाद की प्रथम प्रयोगशाला' कहा गया? – झरना
• जयशंकर प्रसाद की पहली कहानी कौन सी है? – ग्राम
• जयशंकर प्रसाद के किस नाटक में नारी मोक्ष के प्रश्न का उत्तर मिलता है? – ध्रुवस्वामिनी
• जयशंकर प्रसाद ने किसे छायावाद के प्रथम प्रवर्तक की संज्ञा दी? – मुकुटधर पांडेय
• 'जवाहर भाई : उनकी आत्मीयता और सहृदयता' पुस्तक किस लेखक ने लिखी? – रायकृष्ण दास
• 'जहाज का पंछी' उपन्यास किसने लिखा है? – इलाचंद्र जोशी
• 'जाके प्रिय न राम बैदेही' पंक्ति तुलसीदास की किस रचना से उद्धृत है? – विनयपत्रिका
• 'जानकीहरण' का रचयिता कौन है? – कुमारदास
• जासूसी उपन्यासों का प्रवर्तन किसने किया था? – गोपालराम गहमरी
• 'जिंदगी और जोंक' कहानी का लेखक कौन है? – अमरकांत
• 'जिंदगीनामा' और 'हम हशमत' उपन्यासों की रचना किसने की? – कृष्णा सोबती
• 'जिनके साथ जिया' किस लेखक की रचना है? – अमृतलाल नागर
• जिस नूतन काव्यधारा को मुकुटधर पांडेय ने 'छायावाद' कहा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने उसे क्या नाम दिया? – स्वच्छंदतावाद
• जीवनी पुस्तक 'आवारा मसीहा' के लेखक कौन हैं? – विष्णु प्रभाकर
• जीवनी साहित्य का प्रारंभ किस युग से हुआ? – भारतेंदुकाल
• 'जुलूस' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'जूही की कली' किसकी रचना है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
• जैन साहित्य की रास-परंपरा के प्रथम ग्रंथ भरतेश्वर-बाहुबली रास' का रचनाकार कौन है? – शालिभद्र सूरि
• जैनेंद्र कुमार का 'परख' उपन्यास कब प्रकाशित हुआ? – 1929 ई.
• जैनेंद्र कुमार का प्रारंभिक नाम क्या था? – आनंदीलाल
• 'जैसे उड़ि जहाज को पंछी पुनि जहाज पै आवै'-यह किसकी पंक्ति है? – सूरदास
• 'जॉर्ज पंचम की नाक' कहानी का लेखक कौन है? – कमलेश्वर
• 'झूठा सच' उपन्यास का लेखक कौन है? – यशपाल
• 'ठुमरी' कहानी संग्रह के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'ठेठ हिंदी का ठाठ' उपन्यास का लेखक कौन है? – अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
• 'डाची' कहानी का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'डिप्टी कलक्टरी' कहानी का लेखक कौन है? – अमरकांत
• डॉ. नगेंद्र ने हिंदी एकांकी का प्रारंभ किस एकांकी से माना है? – एक घूंट
• डॉ. रामकुमार वर्मा ने आदिकाल का नामकरण किस रूप में किया? – संधिकाल और चारणकाल
• डॉ. विद्यानिवास मिश्र को किस वर्ष उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 'भारत भारती सम्मान' से अलंकृत किया गया? – 1997 ई.
• 'डॉक्टर' नाटक किसका है? – विष्णु प्रभाकर
• 'ढाई घर' उपन्यास किस लेखक का है? – गिरिराज किशोर
• 'ढोला मारू-रा दूहा' के रचयिता कौन हैं? – कल्लोल
• 'तन के सौ सुख, सौ सुविधा में मेरा मन वनवास दिया सा-यह काव्य-पंक्ति किसकी है? – हरिवंशराय बच्चन
• तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं किस भाषा परिवार से संबद्ध हैं? – द्रविड़ परिवार
• 'ताई' कहानी का लेखक कौन है? – विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक'
• 'ताप के तापे हुए दिन' किसकी रचना है? – त्रिलोचन
• 'तारसप्तक' का प्रकाशन वर्ष क्या है? – 1943 ई.
• 'तारसप्तक' की श्रृंखला के किस कवि ने कविता के जरिए पुराने उपमानों के लिए यह घोषणा की-'ये उपमान अब मैले हो गए हैं।' – अज्ञेय
• तिलिस्मी उपन्यासों की परंपरा की शुरुआत किसने की? – देवकीनंदन खत्री
• 'तीन निगाहों की एक तसवीर' कहानी संग्रह किसका है? – मन्नू भंडारी
• 'तीस दिन : मालवीयजी के साथ' किसकी रचना है? – रामनरेश त्रिपाठी
• 'तीसरी कसम' फिल्म की कहानी किस लेखक ने लिखी थी? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'तुम वहन कर सको जन मन में मेरे विचार, वाणी मेरी चाहिए तुम्हें क्या अलंकार।' उपर्युक्त पंक्तियां किसकी हैं? – सुमित्रानंदन पंत
• तुलसीदास की भक्ति किस प्रकार की है? – दास्यभाव
• तुलसीदासकृत 'विनयपत्रिका' की रचना किस भाषा में की गई है? – ब्रजभाषा
• 'थियोसॉफिकल सोसाइटी' की स्थापना कब हुई? – 1875 ई.
• दंगों में मची मार-काट, आगजनी, लूटपाट के परिणामस्वरूप फैली दहशत और आतंक का चित्रण भीष्म साहनी की किस कहानी में हुआ है? – अमृतसर आ गया है
• 'द मॉडर्न वर्नेक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान' का लेखक कौन है? – जॉर्ज ग्रियर्सन
• दक्षिण भारत की प्रमुख हिंदी संस्था कौन सी है? – दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा
• दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का केंद्रीय कार्यालय कहां है? – चेन्नई
• दक्षिण भारत हिंदी प्रचार-सभा के संस्थापक कौन थे? – महात्मा गांधी
• 'दस द्वार से सोपान तक' किसकी आत्मकथात्मक कृति है? – हरिवंशराय बच्चन
• 'दसवीं से चौदहवीं शताब्दी का काल, जिसे हिंदी का आदिकाल कहते हैं, भाषा की दृष्टि से अपभ्रंश का ही बढ़ाव है।' यह कथन किस लेखक का है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• दामोदर शर्मा द्वारा लिखित 'उक्ति-व्यक्ति प्रकरण' किस प्रकार का ग्रंथ है? – व्याकरण ग्रंथ
• 'दिलो दानिश' उपन्यास किसने लिखा है? – कृष्णा सोबती
• दिल्ली में कौन सा विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था? – तृतीय
• 'दुःख सबको मॉजता है' किस कवि का कथन है? – अज्ञेय
• 'दुखवा मैं कासों कहूं मोरी सजनी' कहानी किसने लिखी? – चतुरसेन शास्त्री
• 'दुलहिन गावहु मंगलाचार' पद किसके द्वारा रचित है? – कबीरदास
• 'दुलाईवाली' कहानी किस लेखिका की लिखी हुई है? – बंग महिला
• 'दूसरा सप्तक' किस वर्ष प्रकाशित हुआ? – 1951 ई.
• 'दूसरी परंपरा की खोज' पुस्तक का लेखक कौन है? – नामवर सिंह
• 'देखन में छोटे लगैं, घाव करें गंभीर' इस उक्ति को किस कवि की रचनाओं ने चरितार्थ किया? – बिहारी
• देवकीनंदन खत्री का उपन्यास 'चंद्रकांता' किस श्रेणी का है? – तिलिस्मी
• देवकीनंदन खत्री का 'चंद्रकांता संतति' उपन्यास कितने भागों में प्रकाशित हुआ? – चौबीस
• देवनागरी लिपि में हिंदी के अतिरिक्त और कौन सी भाषा लिखी जाती है? – मराठी
• देवराज ने अपने किस उपन्यास में दार्शनिक आधार पर धर्म और नैतिकता की बात उठाई है? – अजय की डायरी
• देश के बंटवारे की त्रासदी पर आधारित कहानी कौन सी है? – सिक्का बदल गया
• 'देहाती दुनिया' कैसा उपन्यास है? – आंचलिक
• 'दो बांके' कहानी किसकी है? – भगवतीचरण वर्मा
• दो भागों में प्रकाशित 'चिट्ठी-पत्री' में किस रचनाकार के पत्र संगृहीत है? – प्रेमचंद
• 'धरती अब भी घूम रही है' कहानी का लेखक कौन है? – विष्णु प्रभाकर
• धर्मवीर भारती का उपन्यास 'सूरज का सातवां घोड़ा' किस श्रेणी में रखा जाता है? – प्रयोगशील
• धर्मवीर भारती का 'गुनाहों का देवता' किस कारण लोकप्रिय हुआ? – भावुकता तथा रूमानियत
• धर्मवीर भारती को किस कृति पर 'व्यास सम्मान' दिया गया? – सपना अभी भी
• धूमिल का वास्तविक नाम क्या था? – सुदामा पांडेय
• 'धोखा', 'बात' और 'भौं' निबंधों की रचना किसने की है? – प्रतापनारायण मिश्र
• 'ध्वन्यालोक' की रचना किसने की है? – आनंदवर्धन
• 'नई कविता और अस्तित्ववाद' पुस्तक के लेखक कौन हैं? – रामविलास शर्मा
• 'नई कविता के प्रतिमान' पुस्तक का लेखक कौन है? – लक्ष्मीकांत वर्मा
• 'नई कविता' नामकरण का श्रेय किसे दिया जाता है? – अज्ञेय
• 'नई कविता' पत्रिका कहां से प्रकाशित हुई थी? – इलाहाबाद
• 'नई कविता' पत्रिका का प्रकाशन किस वर्ष शुरू हुआ? – 1954 ई.
• 'नई कहानी' आंदोलन के दौर में उपेंद्रनाथ 'अश्क' द्वारा संपादित किस संकलन में दस नए कथाकारों की चुनी हुई कहानियां संकलित हैं? – संकेत
• 'नई कहानी की भूमिका' पुस्तक का लेखक कौन है? –देवीशंकर अवस्थी
• 'नई कहानी' की शुरुआत लगभग कब से मानी जाती है? – 1950 ई.
• 'नई कहानी' के बाद के समग्र आंदोलनों को कौन सा एक नाम दिया जा सकता है? – समकालीन कहानी
• नट जनजाति का चित्रण करनेवाला उपन्यास कौन सा है? – कब तक पुकारूं
• 'नमक का दारोगा' कहानी का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• नरेश मेहता को उनकी किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला? – संपूर्ण साहित्य
• 'नल-दमयंती स्वयंवर' नाटक किसकी रचना है? – बालकृष्ण भट्ट
• नलिनविलोचन शर्मा तथा केसरी कुमार किस वाद से संबद्ध हैं? – नकेनवाद
• 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' निबंध किसकी रचना है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना कब हुई थी? – 1893 ई.
• नागार्जुन के उपन्यासों में किस जिले का राजनीतिक-सांस्कृतिक चित्रण उपलब्ध है? – दरभंगा-पूर्णिया
• नाटकों में परदे के पीछे से दी जानेवाली सूचना को क्या कहा जाता है। – चूलिका
• नाट्यशास्त्र में 'धीर-ललित', 'धीरोदात्त', 'धीर-प्रशांत' आदि किसके प्रकार माने गए हैं? – नायक
• नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे? – गोरखनाथ
• नाभादास-रचित किस ग्रंथ में कबीर के संबंध में उल्लेख मिलता है? – भक्तमाल
• नामदेव का संबंध किस प्रवृत्ति से है? – निर्गुणवाद
• 'निबंध' का जनक किसे माना जाता है? – माइकेल डि मांतेन
• 'तंत्रीनाद कवित्त रस, सरस राग रति रंग। अनबूड़े बूड़े तिरे, जे बूड़े सब अंग।' यह पंक्तियां किस रचनाकार की हैं? – बिहारी
• निराला की पहली काव्य-रचना कौन सी है? – जूही की कली
• 'निराला की साहित्य-साधना' पर रामविलास शर्मा को कौन सा पुरस्कार मिला है? – साहित्य अकादमी सम्मान
• 'निराला की साहित्य-साधना' पुस्तक का लेखक कौन है? – रामविलास शर्मा
• निराला के पत्रों का संपादन किसने किया है? – जानकीवल्लभ शास्त्री
• निराला द्वारा रचित प्रसिद्ध शोकगीत कौन सा है? – सरोज स्मृति
• निराला द्वारा संपादित पत्रिका कौन सी थी? – समन्वय
• 'निराला से बढ़कर स्वच्छंदतावादी कवि हिंदी में कोई नहीं है।' यह कथन किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• 'निस्सहाय हिंदू' उपन्यास का लेखक कौन है? – राधाकृष्ण दास
• 'नीला चांद' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – शिवप्रसाद सिंह
• 'नूतन ब्रह्मचारी' किसका उपन्यास है? – बालकृष्ण भट्ट
• पं. किशोरीदास वाजपेयी ने उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध को किस युग के नाम से अभिहित किया? – लाल युग
• पं. जवाहरलाल नेहरू किस दैनिक समाचार-पत्र के संस्थापक और निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे? – नेशनल हेराल्ड
• 'पंत के दो सौ पत्र बच्चन के नाम' नामक पत्र-संग्रह के संपादक कौन हैं? – हरिवंशराय बच्चन
• 'पचपन खंभे लाल दीवारें' उपन्यास की लेखिका कौन है? – उषा प्रियंवदा
• 'पत्रांजलि' का संपादन किसने किया था? – सतीशचंद्र
• पद्म सिंह शर्मा ने किस आलोचना का सूत्रपात किया? – तुलनात्मक
• 'पद्मावत' का लेखक कौन है? – जायसी
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रेमाख्यान काव्य-परंपरा का प्रथम कवि किसे माना है? – कुतुबन
• 'परहित सरिस धरम नहिं भाई' पंक्ति किस रचनाकार की है? – तुलसीदास
• 'पराधीन सपनेहु सुख नाहीं' किसकी पंक्ति है? – तुलसीदास
• 'परिंदे' कहानी का लेखक कौन है? – निर्मल वर्मा
• 'परिमल' और 'अनामिका' का रचयिता कौन है? – निराला
• 'परिमल' किसकी संस्था थी? – नए लेखकों की
• 'परीक्षा गुरु' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – लालाश्री निवास दास
• 'परीक्षा गुरु' से पूर्व प्रकाशित उपन्यास कौन सा है? – भाग्यवती
• 'पर्वत के पीछे' तथा 'ताजमहल के आँसू' एकांकी नाटकों की रचना किसने की? – लक्ष्मीनारायण लाल
• पश्चिमी हिंदी का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ? – शौरसेनी
• 'पहाड़ों में प्रेममय संगीत' किसकी रचना है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' का कौन सा उपन्यास युवकों में लोकप्रिय हुआ? – चंद हसीनों के खुतूत
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के किस उपन्यास की निंदा करते हुए महात्मा गांधी को पत्र लिखा गया? – चाकलेट
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के किस बहुचर्चित उपन्यास को बनारसीदास चतुर्वेदी ने 'घासलेटी साहित्य' कहा था? – चाकलेट
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के जीवन की झाँकी किस पुस्तक में निहित है? – अपनी खबर
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' ने किस नाम से 'आज' में राष्ट्रीय कहानियां लिखीं? – अष्टावक्र
• 'पाजेब' कहानी का लेखक कौन है? – जैनेंद्र कुमार
• पाणिनि ने किस ग्रंथ के द्वारा भाषा को एकरूपता देने का प्रयास किया? – अष्टाध्यायी
• पालि-प्राकृत भाषाएं किससे विकसित हुई? – वैदिक संस्कृत
• 'पावस पचासा' तथा 'सुकवि सतसई' का रचयिता कौन है? – अंबिकादत्त व्यास
• पाश्चात्य काव्यशास्त्र के अंतर्गत किस विद्वान् ने अनुकरण को काव्य हेतु माना है? – अरस्तु
• पाश्चात्य काव्यशास्त्र में नाटक के कितने तत्त्व माने गए हैं? – छह
• पाश्चात्य काव्यशास्त्रीय ग्रंथ 'पेरि इप्सुस' (काव्य में उदात्त तत्त्व) का लेखक कौन है? – लोंजाइनस
• पाश्चात्य विचारक क्रोचे का काव्यशास्त्रीय सिद्धांत किस नाम से जाना जाता है? – अभिव्यंजनावाद
• 'पिता के पत्र पुत्री के नाम' का हिंदी अनुवाद किसने किया था? – प्रेमचंद
• पुरानी हिंदी को किस भाषा का समानार्थक माना गया? – अपभ्रंश
• 'पूर्वग्रह' पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से हुआ? – भोपाल
• पूर्वी हिंदी की बोलियाँ अपभ्रंश के किस रूप से विकसित हुईं? – अर्द्ध मागधी
• पूर्वी हिंदी के अंतर्गत कौन सी बोली आती है? – अवधी हिंदी
• 'पेपरवेट' तथा 'फ्राकवाला घोड़ा' कहानियां किस लेखक की हैं? – गिरिराज किशोर
• 'पैरों में पंख बांधकर' किसकी रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• 'प्रकृति के सुकुमार कवि' विशेषण किस कवि के लिए प्रयुक्त होता है? – सुमित्रानंदन पंत
• प्रगतिवादी विचारधारा का प्रतिनिधि कहानीकार कौन है? – यशपाल
• प्रगतिशील आंदोलन के सबसे सशक्त व्यंग्यकार कौन हैं? – हरिशंकर परसाई
• 'प्रगतिशील लेखक संघ' का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ? – लखनऊ
• प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई? – 1936 ई.
• प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम सभापति कौन थे? – प्रेमचंद
• 'प्रज्ञा नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता'-यह पंक्ति किस आचार्य की है? – भट्टतौत
• प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? – नागपुर
• प्रथम विश्वयुद्ध पर आधारित कहानी कौन सी है? – उसने कहा था
• प्रथम हिंदी पत्र 'उदंत मार्तंड' का प्रकाशन कब शुरू हुआ? – 30 मई, 1826
• प्रसिद्ध कहानी 'कफन' का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• प्रारंभ में प्रेमचंद किस नाम से रचनाएं लिखते थे? – नवाब राय
• प्रारंभ में 'सरस्वती' पत्रिका का संपादन कहां से होता था? – काशी
• 'प्रिय प्रवास' कृति किस विधा में लिखी गई? – प्रबंध काव्य
• 'प्रिया नीलकंठी और 'रस आखेटक' निबंध-संग्रहों में किस रचनाकार के निबंध संकलित हैं? – कुबेरनाथ राय
• प्रेम और मस्ती की काव्यधारा का कवि कौन है? – हरिवंशराय बच्चन
• 'प्रेम सरोवर', 'प्रेम माधुरी' तथा 'प्रेम फुलवारी' किस कवि की कृतियां हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• प्रेमचंद का कौन सा उपन्यास अपूर्ण है? – मंगलसूत्र
• प्रेमचंद का जन्म कहां हुआ था? – लमही
• प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास कौन सा है? – प्रेमा
• प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या था? – धनपत राय
• प्रेमचंद की कहानियों का संग्रह 'मानसरोवर' कितने भागों में प्रकाशित है? – आठ
• प्रेमचंद के किस उपन्यास को ग्रामीण जीवन और कृषक संस्कृति का महाकाव्य कहा गया है? – गोदान
• प्रेमचंद के किस कहानी-संग्रह की प्रतियां अंग्रेजी सरकार द्वारा जब्त करके जला दी गई? – सोजे वतन
• प्रेमचंद द्वारा संपादित कौन सा पत्र प्रगतिशील लेखक संघ का मुख पत्र बना? – हंस
• प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियाँ लिखीं? – 300 से अधिक
• प्रेमचंद पर लिखी शिवरानी देवी की कृति कौन सी है? – प्रेमचंद घर में
• 'प्रेमचंदजी के साथ दो दिन' रचना किसकी है? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'प्लेग की चुडैल' कहानी किसकी है? – भगवान दीन
• 'प्लॉट का मोरचा' रिपोर्ताज किसने लिखा है? – शमशेर बहादुर सिंह
• फंतासी का प्रयोग किस कवि ने सबसे अधिक किया है? – मुक्तिबोध
• फणीश्वरनाथ 'रेणु' के 'मैला आंचल' की क्या विशेषता है? – ठेठ देशीयता
• 'फाइल और प्रोफाइल' पत्र-संग्रह का संपादन किसने किया है? – पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र'
• 'फूलो का कुरता' कहानी का लेखक कौन है? – यशपाल
• 'फेंस के इधर-उधर' कहानी-संग्रह किसका है? – ज्ञानरंजन
• 'बंग महिला' का वास्तविक नाम क्या था? – राजेंद्रबाला घोष
• बंगाल के अकाल पर किसने मार्मिक और सशक्त रिपोर्ताज लिखे? – रांगेय राघव
• बंगाल के अकाल पर लिखे रांगेय राघव के अधिकतर रिपोर्ताज किस पत्र में प्रकाशित हुए? – विशाल भारत
• 'बंद गली का आखिरी मकान' कहानी किसकी है? – धर्मवीर भारती
• 'बकरी' नाटक किसके द्वारा लिखित है? – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
• 'बड़ों के प्रेरणादायक कुछ पत्र' शीर्षक से पत्रों का संपादन किसने किया? – वियोगी हरि
• बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ने किस पुस्तक के अनुवाद की आलोचना की है? – संयोगिता स्वयंवर
• 'बनारस अखबार' के संपादक कौन थे? – राजा शिवप्रसाद 'सितारेहिंद'
• 'बरवै रामायण' किसकी रचना है? – तुलसीदास
• 'बरवै रामायण' में कितने कांड हैं? – सात
• 'बलचनमा' उपन्यास में किस क्षेत्र का चित्रण है? – मिथिला
• 'बांधो न नाव इस ठांव' उपन्यास का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'बाणभट्ट की आत्मकथा' उपन्यास का लेखक कौन है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• बाबूराव विष्णु पराड़कर ने किस पत्र के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया? – हिंदी बंगवासी
• बालकृष्ण भट्ट का निबंध संग्रह कौन सा है? – साहित्य सरोज
• बालकृष्ण भट्ट की रचना 'वेणुसंहार' किस विधा में है? – नाटक
• 'बालबोधिनी' कैसी पत्रिका थी? – महिला पत्रिका
• बालमुकुंद गुप्त किस युग के रचनाकार हैं? – द्विवेदी युग
• 'बाले तेरे बाल जाल में कैसे उलझा दूं लोचन, छोड़ अभी से इस जग को।' ये किसकी पंक्तियां हैं? – सुमित्रानंदन पंत
• 'बिखरे मोती' और 'उन्मादिनी' में किस कथा लेखिका की कहानियां संग्रहीत हैं? – सुभद्राकुमारी चौहान
• बिहारी के काव्य-सौंदर्य का सम्यक् विवेचन करनेवाली पहली आलोचनात्मक पुस्तक कौन सी है? – बिहारी की वाग्विभूति
• 'बिहारी सतसई' पर किस ग्रंथ का प्रभाव है? – गाथा सप्तशती
• 'बिहारी सतसई' में कितने दोहे हैं? – सात सौ तेरह
• 'बीच बहस में' तथा 'पोस्टकार्ड' कहानियों के लेखक कौन हैं? – निर्मल वर्मा
• 'बुंदेली' और 'कन्नौजी' बोली हिंदी के किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं? – पश्चिमी हिंदी
• बुंदेली लोकशैली में गाई जानेवाले छंद में रची सुभद्राकुमारी चौहान की कौन सी कविता स्वाधीनता आंदोलन का नारा बनी? – झांसी की रानी
• 'बूंद और समुद्र' उपन्यास किसका है? – अमृतलाल नागर
• 'बेढब बनारसी' के नाम से विख्यात लेखक का वास्तविक नाम क्या है? – कृष्णदेव प्रसाद गौड़
• ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य भाषाएं थी? – मध्य काल
• ब्रजभाषा का विकास अपभ्रंश के किस रूप में हुआ? – शौरसेनी
• ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली और कन्नौजी बोलियां हिंदी की बोलियों के किस वर्ग की हैं? – पश्चिमी हिंदी
• 'भक्तन को कहा सीकरी सों काम' किस कवि की पंक्ति है? – कुंभनदास
• भक्ति का कौन सा रूप पहले दक्षिण के आलवार संतों की वाणी के माध्यम से प्रस्फुटित हुआ? – रामभक्ति
• भक्ति का प्रस्थान ग्रंथ कौन सा है? – भागवत
• भक्तिकाल के अंतर्गत किस काव्यधारा में विवाह पूर्व समाज-निरपेक्ष स्वच्छंद प्रेम का निरूपण किया गया है? – सूफी काव्य
• भक्तिकाल के अंतर्गत प्रेमपीर का प्रचारक कवि किसे माना गया? – जायसी
• भगवतीचरण वर्मा के उपन्यास 'चित्रलेखा' की मूल कथा किस पर आधारित है? – पाप-पुण्य
• भगवतीचरण वर्मा के उपन्यास 'भूले-बिसरे चित्र' के संदर्भ में कहा जानेवाला कौन सा तथ्य ठीक है? – वर्तमान जीवन का चित्रकूट
• भगवतीचरण वर्मा के किस उपन्यास ने उन्हें हिंदी उपन्यास साहित्य में ऊंचा दरजा दिलाया? – चित्रलेखा
• भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या कितनी है? – आठ
• भरथरी, जलंध्रीपाव कवि किस साहित्य से संबद्ध हैं? – नाथ साहित्य
• भवानी प्रसाद मिश्र की पुस्तक 'कुछ नीति, कुछ राजनीति' में किस प्रकार की रचनाएं हैं? – भाषणों का संग्रह
• भवानी प्रसाद मिश्र की रचनाएं अज्ञेय द्वारा संपादित किस 'सप्तक' में संकलित हैं? – दूसरा सप्तक
• 'भाग्यवती' उपन्यास किसकी कृति है? – श्रद्धाराम फिल्लौरी
• भारत के विभाजन की त्रासदी का वर्णन करनेवाला उपन्यास कौन सा है? – तमस
• भारतीय आर्य भाषा परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है? – वैदिक संस्कृत
• भारतीय काव्यशास्त्र के अंतर्गत कितने प्रकार के काव्य-हेतु की चर्चा की गई है? – तीन
• भारतीय काव्यशास्त्र में ध्वनि सिद्धांत के अंतर्गत 'ध्वनि' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है? – व्यंग्य
• भारतीय काव्यशास्त्र में प्रतिभा के कितने भेद माने गए हैं? – दो
• भारतीय काव्यशास्त्रीय परंपरा का सूत्रपात ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी में किस ग्रंथ से हुआ? – नाट्यशास्त्र
• भारतेंदु का कौन सा नाटक शेक्सपियर के 'मर्चेट ऑफ वेनिस' का अनुवाद है? – दुर्लभ बंधु
• हिंदी का प्रथम राष्ट्रवादी कवि कौन है? – श्रीधर पाठक
• भारतेंदु युग को पुनर्जागरणकाल की संज्ञा किसने दी? – डॉ. नगेंद्र
• भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म कब हुआ था? – 1850 ई.
• भारतेंदु हरिश्चंद्र की जीवनी-साहित्य से संबंधित पुस्तक कौन सी है? – बूंदी का राजवंश
• भारतेंदु हरिश्चंद्र की यात्रावृत्त विषयक रचनाएं किस पत्रिका में प्रकाशित हुईं? – कविवचनसुधा
• भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटकों की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता कौन सी है? – राष्ट्रीय-सांस्कृतिक जागरण
• भारतेंदुकृत सामयिक उपादानों पर आधारित नाटक कौन सा है? – भारत-दुर्दशा
• भाव-संधि, भाव-शबलता तथा भाव-शांति किस भाव की प्रमुख स्थितियां हैं? – संचारी भाव
• भाषा का मूल रूप कौन सा है? – मौखिक रूप
• भाषा के संदर्भ में महात्मा गांधी ने किसका समर्थन किया? – हिंदुस्तानी
• भाषा विज्ञान के किस खंड में 'पद' से वाक्य बनाने की प्रक्रिया का वर्णनात्मक, तुलनात्मक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अध्ययन होता है? – वाक्य विज्ञान
• भीष्म साहनी को उनकी किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया? – तमस
• 'भूले-बिसरे चित्र' किस विधा की रचना है? – उपन्यास
• 'भोजपुरी' मूलतः किस प्रदेश की बोली है? – बिहार
• 'मंगला प्रसाद पारितोषिक' किस संस्था द्वारा प्रदान किया जाता रहा है? – हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग
• 'मंडियाली' का संबंध किससे है? – पहाड़ी
• मछुआरों के जीवन पर आधारित उपन्यास कौन सा है? – सागर, लहरें और मनुष्य
• मणि कौल की फिल्म 'सतह से उठता आदमी' किस कवि पर बनी थी? – मुक्तिबोध
• 'मतवाला' पत्र का प्रकाशन कहां से हुआ? – कलकत्ता
• मतिराम की प्रसिद्धि का आधार-स्तंभ कौन सा ग्रंथ है? – रसराज
• 'मधुकर' के 'रेखाचित्र विशेषांक' (1946) का संपादन किसने किया था? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'मधुशाला' किस विधा की रचना है? – कविता
• मध्य काल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी? – फारसी
• 'मन की चंचलता' कहानी किस लेखक की है? – माधव प्रसाद मिश्र
• 'मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति है।' यह कथन किसका है? – निराला
• मन्नू भंडारी की किस कहानी में नौकरी करती, परिवार के लिए मरती-खपती लड़की के टूट जाने का दर्द उकेरा गया है? – ए खाने आकाश नाई
• मन्मथनाथ गुप्त की संस्मरणात्मक कृति कौन सी है? – क्रांति युग के संस्मरण
• मराठी भाषा में वर्ष 1881 से प्रारंभ हुए 'केसरी' पत्र के संपादक कौन थे? – लोकमान्य तिलक
• मलिक मुहम्मद जायसी की रचना 'पद्मावत' किस भाषा में है? – अवधी
• महात्मा गांधी हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति कब बने? – 1918 ई.
• महादेवी वर्मा का जन्म कहां हुआ था? – फर्रुखाबाद
• महादेवी वर्मा की 'यामा' में कितनी कृतियां सम्मिलित हैं? – चार
• महादेवी वर्मा को उनकी किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ' पुरस्कार मिला? – यामा
• महादेवी वर्मा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किस संस्था की स्थापना प्रयाग में की? – साहित्यकार संसद्
• 'महाप्राण' की उपाधि किस कवि के नाम के साथ जोड़ी जाती है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
• महाभारत काल की पृष्ठभूमि पर वर्तमान युग के परिवेश को चित्रित करनेवाली कृति कौन सी है? – अंधायुग
• 'महाभोज' किसकी रचना है? – मन्नू भंडारी
• महावीर प्रसाद द्विवेदी के किस निबंध में व्यंग्य शैली प्रभावी है? – म्युनिसिपैलिटी के कारनामे
• महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा प्रयुक्त 'अनस्थिरता' तथा 'बेंकटेश्वर समाचार' के संपादक लज्जाराम मेहता द्वारा प्रयुक्त शब्द को लेकर किसने विवाद चलाया? – बालमुकुंद गुप्त
• माखनलाल चतुर्वेदी को किस रचना पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला? – हिमतरंगिनी
• 'माटी की मूरतें' किस लेखक की रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• माधवराव सप्रे की किस कहानी की चर्चा हिंदी की पहली कहानी के संदर्भ में की जाती है? – टोकरी भर मिट्टी
• 'माधवी माधव का मदनमोहिनी' उपन्यास का लेखक कौन है? – किशोरीलाल गोस्वामी
• मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ? – खड़ी बोली हिंदी
• 'मानसरोवर' नामक पुस्तक के विभिन्न खंडों में किस साहित्यकार की कहानियां संकलित हैं? – प्रेमचंद
• 'मानुष प्रेम भयेउ बैकुंठी' पंक्ति किस कवि की है? – मलिक मुहम्मद जायसी
• मार्च 1939 में 'हंस' का 'रेखाचित्र विशेषांक' किसके संपादकत्व में निकला? – श्रीपत राय
• मिश्रबंधुओं की किस कृति ने तुलनात्मक आलोचना को आगे बढ़ाया? – हिंदी नवरत्न
• 'मीराबाई का जीवन-चरित' किस लेखक ने लिखी है? – कार्तिक प्रसाद खत्री
• मीराबाई की भक्ति किस भाव की है? – माधुर्य भाव
• मुक्त छंद की प्रथम कविता किस कवि ने रची? – निराला
• 'मुक्तिपथ' और 'जिप्सी' उपन्यास किसकी रचनाएं हैं? – इलाचंद्र जोशी
• मुक्तिबोध की चर्चित लंबी कविता का क्या नाम है? – अंधेरे में
• मुगल काल में हिंदी भाषा पर प्रभाव डालनेवाली भाषा कौन सी है? – फारसी
• 'मुझको क्या ढूंढ़े बंदे, मैं तो तेरे पास रे'- यह किसकी पंक्ति है? – कबीर
• 'मुझे चांद चाहिए' उपन्यास का लेखक कौन है? – सुरेंद्र वर्मा
• 'मुझे चाँद चाहिए' किस विधा की रचना है? – उपन्यास
• मृदुला गर्ग किस लेखिका की बहन हैं? – मंजुल भगत
• 'मेरी कैलाश यात्रा' में सत्यदेव परिव्राजक ने कहां से कहां तक की यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया है? – काठगोदाम से तिब्बत
• 'मेरौ तो गिरधर गोपाल'- यह पंक्ति किसकी है? – मीराबाई
• 'मेवाती' और 'हाड़ौती' बोलियाँ हिंदी में किस वर्ग की बोलियां हैं? – राजस्थानी
• 'मैं कहता हूँ आँखिन देखी, तू कहता कागद की लेखी' कहने वाले भक्त कवि कौन थे? – कबीरदास
• 'मैं क्रांतिकारी कैसे बना' शीर्षक से किस रचनाकार ने अपनी कहानी लिखी? – रामविलास शर्मा
• 'मैं नीर भरी दुःख की बदरी' पंक्ति किस कवयित्री की है? – महादेवी वर्मा
• 'मैं मरूंगा सुखी, मैंने जीवन की धज्जियां उड़ाई हैं' पंक्तियां किस कवि की हैं? – अज्ञेय
• 'मैं हिंदुस्तान की तूती हूँ, अगर तुम वास्तव में मुझसे कुछ पूछना चाहते हो तो हिंदवी में पूछो।' यह कथन किसका है? – अमीर खुसरो
• 'मैथिल कोकिल' किसे कहा जाता है? – विद्यापति
• मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कहाँ हुआ था? – चिरगांव
• मैथिलीशरण गुप्त की कौन सी रचना हिंदी में रामकाव्य का अत्यंत लोकप्रिय प्रबंध-काव्य बनी? – साकेत
• मैथिलीशरण गुप्त को उनकी किस कृति पर 'मंगला प्रसाद पारितोषिक' प्रदान किया गया? – साकेत
• 'मैला आंचल' किस प्रकार का उपन्यास है? – आंचलिक
• मॉरीशस में कौन सा विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ? – द्वितीय
• मोहन राकेश का कौन सा नाटक अधूरा है? – पैरों तले की जमीन
• मोहन राकेश का यात्रावृत्त किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ? – आखिरी चट्टान तक
• 'मोहि तौ मोरे कवित्त बनावत' के कवि कौन हैं? – घनानंद
• 'मौर्य विजय' का रचयिता कौन है? – सियारामशरण गुप्त
• यथार्थवाद में किस दृष्टि की प्रधानता है? – वस्तु-केंद्रित
• 'यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है'- यह विचार किसका है? – रामचंद्र शुक्ल
• 'यह दीप अकेला' कविता के रचयिता कौन हैं? – अज्ञेय
• 'या लकुटि अरु कामरिया पर राज तिहूं पुर को तजि डारौं।' इस पंक्ति की रचना किसने की? – रसखान
• यात्रावृत्त के लेखक के रूप में कौन प्रसिद्ध है? – अज्ञेय
• 'यामा' किस रचनाकार की कृति है? – महादेवी वर्मा
• यायावरों के मार्ग निर्देशन के लिए राहुल सांकृत्यायन ने किस पुस्तक की रचना की है? – घुमक्कड़शास्त्र
• 'यारों के यार' कहानी-संग्रह किसका है? – कृष्णा सोबती
• 'रंग दर्शन' पुस्तक का लेखक कौन है? – नेमिचंद्र जैन
• रज्जब, सुंदरदास, प्रागदास आदि संत कवि किस पंथ के अनुयायी थे? – दादू पंथ
• रति, हास, शोक, क्रोध, भय आदि भावों की गिनती किस भाव के अंतर्गत की जाती है? – स्थायी भाव
• 'रतिनाथ की चाची' उपन्यास किस लेखक का है? – नागार्जुन
• 'रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्'-यह पंक्ति किस आचार्य की है? – जगन्नाथ
• रस या अनुभूति की स्थिति के स्राजक भाव के मुख्यतः कितने भेद स्वीकृत किए गए हैं? – चार
• 'रसगंगाधर' ग्रंथ का रचयिता कौन है? – जगन्नाथ
• 'रसतरंगिणी' और 'रसमंजरी' ग्रंथों के प्रणेता कौन हैं? – भानुदत्त मिश्र
• रांगेय राघव द्वारा लिखे गए रिपोर्ताज किस पुस्तक में संकलित हुए? – तूफानों के बीच
• 'राख की लपटें' किसकी आत्मकथात्मक कृति है? – पुरुषोत्तम दास टंडन
• 'राखी की चुनौती' कविता किस रचनाकार की है? – सुभद्राकुमारी चौहान
• राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया था? – वर्ष 1963
• राजभाषा अधिनियम में संशोधन कब हुआ? – वर्ष 1967
• 'राजा निरबसिया' कहानी का लेखक कौन है? – कमलेश्वर
• 'राजा भोज का सपना' निबंध किसकी रचना है? – शिवप्रसाद 'सितारे हिंद'
• राजा राममोहन राय ने वर्ष 1821 में किस पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया? – संवाद कौमुदी
• राजा शिवप्रसाद 'सितारे हिंद' की कहानी कौन सी है? – राजा भोज का सपना
• राजा शिवप्रसाद 'सितारे हिंद' कृत कहानियां 'वामा मनोरंजन' में कब प्रकाशित हुई? – 1886 ई.
• 'रानी केतकी की कहानी' का लेखक कौन है? – इंशा अल्लाह खां
• रामचंद्र शुक्ल के 'उत्साह', 'करुणा', 'घृणा' और 'लज्जा' शीर्षक निबंध किस श्रेणी में आते हैं? – मनोविकार संबंधी
• रामचंद्र शुक्ल ने आधुनिककाल को किन दो खंडों में बांटा है? – गद्य खंड-काव्य खंड
• रामचंद्र शुक्ल ने किस रचनाकार को सच्चा स्वच्छंदतावाद का प्रवर्तक' कहा है? – श्रीधर पाठक
• 'रामचरितमानस' में कितने कांड हैं? – सात
• रामधारी सिंह 'दिनकर' को 'उर्वशी' पर किस वर्ष भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला? – 1972 ई.
• रामधारी सिंह 'दिनकर' को किस रचना पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला? – संस्कृति के चार अध्याय
• 'रामलला नहछू' किसकी रचना है? – तुलसीदास
• रामविलास शर्मा की आलोचनात्मक कृति 'निराला की साहित्य साधना' कितने भागों में प्रकाशित है? – तीन
• रामविलास शर्मा की किस पुस्तक को जीवनी-साहित्य के अंतर्गत रखा जाता है? – निराला की साहित्य-साधना
• रामवृक्ष बेनीपुरी की किस कृति में जेल-जीवन पर आधारित संस्मरण संकलित हैं? – जंजीरें और दीवारें
• 'रामा', 'बिंदा' और 'घीसा' किस रचनाकार के संस्मरणात्मक रेखाचित्र हैं? – महादेवी वर्मा
• रामानंद किस भक्तिधारा के प्रमुख कवि हैं? – निर्गुण भक्तिधारा
• राष्ट्र विभाजन के फलस्वरूप सिंधु घाटी की भूमि में आए बदलाव को किस उपन्यास में चित्रित किया गया है? – मुरदों का टीला
• 'राष्ट्रीय नाटक अकादमी' की स्थापना कब की गई? – 1959 ई.
• रासो काव्य-परंपरा में गेय काव्य कौन सा है? – बीसलदेवरासो
• राहुल सांकृत्यायन के बचपन का क्या नाम है? – केदारनाथ पांडेय
• राहुल सांकृत्यायन ने किस पुस्तक में अपने जीवन की कथा लिखी है? – मेरी जीवन-यात्रा
• 'राहों के अंवेषण' की बात किसमें की गई है? – तारसप्तक
• 'रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है? – फ्रांसीसी
• रिपोर्ताज विधा का प्रादुर्भाव किस युद्ध के समय हुआ था? – द्वितीय विश्वयुद्ध
• रीतिकाल के किस कवि में भक्ति और श्रृंगार का समंवयात्मक योग है? – सेनापति
• रीतिकाल को 'अलंकृतकाल' की संज्ञा किसने दी है? – मिश्रबंधु
• रीतिकाल को 'भंगारकाल' की संज्ञा देनेवाले विद्वान कौन हैं – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
• रीतिमुक्त कवि कौन हैं? – घनानंद
• 'रूपाभ' पत्र का संपादक कौन था? – सुमित्रानंदन पंत
• 'रोवहु सब मिलि, आबहु भारत कर्प, हा! हा! भारत-दुर्दशा न देखी जाई।' यह किसकी पंक्ति है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'लंकायात्रा का विवरण' किस रचनाकार ने लिखा है? – गोपालराम गहमरी
• 'लंदन की एक रात' कहानी का लेखक कौन है? – निर्मल वर्मा
• लक्ष्मीनारायण लाल के किस नाटक में प्रेम और विवाह को कला साधना के परिप्रेक्ष्य में देखा गया है? – मादा कैक्टस
• 'लहना सिंह', 'सूबेदारनी' तथा 'वजीरा सिंह' किस विख्यात कहानी के पात्र हैं? – उसने कहा था
• 'लहरों के राजहंस' नाटक किसकी रचना है? – मोहन राकेश
• 'लाल टीन की छत' उपन्यास किसका है? – निर्मल वर्मा
• 'लाल पान की बेगम' तथा 'तीसरी कहानी' कहानियों का लेखक कौन है? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• लिपि के विकास-क्रम में पहली लिपि कौन सी है? – चित्र लिपि
• लीला नाटकों की परंपरा किसकी लोकप्रियता के कारण शुरू हुई? – रामलीला
• लीला नाटकों में श्रेष्ठ उदाहरण के रूप में किस नाटक का नाम लिया जाता है? – जानकी मंगल
• 'लोक-जागरण और हिंदी साहित्य' आलोचनात्मक ग्रंथ किसका है? – रामविलास शर्मा
• 'लोकायतन' किस विधा की कृति है? – प्रबंध काव्य
• 'वक्रोक्ति' को काव्य का जीवन माननेवाले आचार्य कौन हैं? – कुंतक
• 'वर्णरत्नाकर' किस प्रकार की कृति है? – गद्य
• वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम पर किसकी रचना उस दौर में प्रेरणास्रोत थी? – सुभद्राकुमारी चौहान
• वर्ष 1862 में राजा लक्ष्मण सिंह ने संस्कृत की किस कृति का अनुवाद करके हिंदी-प्रेमियों को आकर्षित किया? – अभिज्ञानशाकुंतल
• 'वर्ष 1873 में हिंदी नई चाल में ढली'- यह कथन किसका है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन' में संत्रस्त वातावरण में किस साहित्यकार ने 'लोकायन' नाम की एक व्यापक संस्कृति पीठ योजना बनाई? – सुमित्रानंदन पंत
• वर्ष 1947 में अज्ञेय ने देश की स्वाधीन साहित्यिक चेतना के प्रतीक रूप में किस पत्र का संपादन किया? – प्रतीक
• वर्ष 1955 में राष्ट्रपति ने जिस राजभाषा आयोग की नियुक्ति की, उसमें कितने सदस्य थे? – इक्कीस
• वर्ष 1965 में किस कवि के संपादन में प्रकाशित 'प्रारंभ' कविता संकलन से अकविता का दौर शुरू हुआ? – जगदीश चतुर्वेदी
• वर्ष 1969 में श्रीलाल शुक्ल को किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया? – राग दरबारी
• वर्ष 1992 का 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस भाषा के लेखक को मिला? – हिंदी
• वर्ष 1993 में 'व्यास सम्मान' किस लेखक को मिला? – गिरिजा कुमार माथुर
• वर्ष 1994 का 'मूर्तिदेवी पुरस्कार' किस भाषा के लेखक को प्रदान किया गया? – मराठी
• वर्ष 1995 का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस भाषा के साहित्यकार को प्रदान किया गया? – मलयालम
• वर्ष 1997 का 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' हिंदी में किस कवि को मिला? – लीलाधर जगूड़ी
• वर्ष 1997 में निराला की जन्मशती कहां मनाई गई? – गढ़ाकोला
• 'वाक्यं रसात्मकं काव्यम्' किसकी उक्ति है? – विश्वनाथ
• 'वापसी' कहानी किसके द्वारा लिखी गई? – उषा प्रियंवदा
• विद्यापति का जन्म कहां हुआ था? – बिहार
• 'विपथगा' कहानी किस लेखक की है? – अज्ञेय
• 'विभावानुभावसंचारी संयोगाद्रसनिपत्तिः' रस स्वरूप निर्धारण का यह सूत्र किस आचार्य का है? – भरत
• वियोगी हरि का पूरा नाम क्या था? – हरिहर प्रसाद द्विवेदी
• वियोगी हरि की आत्मकथात्मक पुस्तक का नाम क्या है? – मेरा जीवन-प्रवाह
• 'विराटा की पद्मिनी' उपन्यास का लेखक कौन है? – वृंदावनलाल वर्मा
• 'विलायत-यात्रा' किसकी रचना है? – प्रतापनारायण मिश्र
• विष्णु प्रभाकर का यात्रावृत्त किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ? – हंसते निर्झर दहकती भट्ठी
• विष्णु प्रभाकर को किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला? – अर्द्धनारीश्वर
• विसू, बिंदा, रुक्मा और सक्सेना मन्नू भंडारी की किस कृति के पात्र है? – महाभोज
• वृंदावनलाल वर्मा के इन उपन्यासों में कौन सा उपन्यास ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है? – गढ़कुंडार
• 'वैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है'-यह कथन किस निबंधकार के निबंध से उद्धृत है? – रामचंद्र शुक्ल
• 'वैशाली की नगरवधू' उपन्यास का लेखक कौन है? – चतुरसेन शास्त्री
• व्यक्ति-व्यंजक निबंधकार के रूप में किसे प्रसिद्धि मिली है? – विद्यानिवास मिश्र
• शंकराचार्य ने सामाजिक एकीकरण के लिए किस दार्शनिक आध्यात्मिक ऐक्य का निरूपण किया? – अद्वैत वेदांत
• शकुंतला माथुर किस सप्तक में सम्मिलित थीं? – दूसरा सप्तक
• 'शतरंज के खिलाड़ी' कहानी का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• शब्द शक्ति के मुख्यतः कितने भेद स्वीकृत किए गए हैं? – तीन
• 'शब्दार्थो सहितौ काव्यम्' किसकी उक्ति है? – भामह
• 'शहर में घूमता आईना' उपन्यास किस लेखक का है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• शिवमंगल सिंह 'सुमन' किस युग के कवि हैं? – प्रगतिवाद
• शिवसिंह सेंगर ने किस कवि को हिंदी का प्रथम कवि माना है? – पुष्य (पुंड)
• 'शिवाबावनी' के रचयिता कौन हैं? – भूषण
• 'शुद्ध कविता की खोज' किस प्रकार की पुस्तक है? – आलोचनात्मक
• शुरू में किस उपन्यास का पठन-सुख लेने के लिए लोगों ने हिंदी पढ़नी सीखी? – चंद्रकांता संतति
• 'श्यामा स्वप्न' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – जगमोहन सिंह
• श्री मावलंकर ने सेठ गोविंद दास की किस रचना को 'विश्व-इतिहास' का एक ठोस भाग माना है? – पृथ्वी-परिक्रमा
• श्रीलाल शुक्ल का 'राग दरबारी' किस शैली में लिखा गया उपन्यास है? – रिपोर्ताज
• श्रीलाल शुक्ल को उनकी किस कृति पर 'व्यास सम्मान' प्रदान किया गया? – विश्रामपुर का संत
• संत साहित्य में सबसे अधिक पंडित कवि कौन हैं? – दादू दयाल
• 'संपूर्ण गांधी वाङ्मय' का संपादन किसने किया? – भवानी प्रसाद मिश्र
• संपूर्णानंदजी के संस्मरण उनकी किस पुस्तक में संकलित हैं? – कुछ स्मृतियां और स्फुट विचार
• संविधान के अनुच्छेद 343(2) के अनुसार संघ सरकार के कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखने की व्यवस्था कब तक के लिए की गई है? – 25 जनवरी, 1964
• संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है? – अनुच्छेद 343
• 'संसद से सड़क तक' कविता-संग्रह किस कवि का है? – धूमिल
• 'संस्कृति के चार अध्याय' पुस्तक का लेखक कौन है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• संस्मरणात्मक पुस्तक 'समय के पांव' किसकी रचना है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'सखा श्रीकृष्ण के गुलाम राधारानी के किस रचनाकार की पंक्ति है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'सत्ती मैया का चौरा' किस दृष्टिकोण से लिखा गया उपन्यास है? – मार्क्सवादी
• 'सदाचार का तावीज' किस साहित्यकार की रचना है? – हरिशंकर परसाई
• 'सफरी झोले में किसकी रचना है? – अजित कुमार
• 'समकालीन कहानी : दशा और दृष्टि' पुस्तक का लेखक कौन है? – धनंजय
• 'समरस थे जड़ या चेतन, सुंदर साकार बना था। चेतनता एक बिलसती आनंद अखंड घना था।' ये पंक्तियां जयशंकर प्रसाद की किस काव्य कृति की हैं? – कामायनी
• समरसतामूलक आनंदवाद की पृष्ठभूमि में लिखी गई जयशंकर प्रसाद की कृति कौन सी है? – कामायनी
• 'सरस्वती' पत्रिका के संस्थापक कौन थे? – चिंतामणि घोष
• 'सरहपाद' को हिंदी का प्रथम कवि किसने माना? – राहुल सांकृत्यायन
• 'सहज कहानी अभियान' किसने छेड़ा? – अमृत राय
• 'सहि नचावत राम गुसाईं' उपन्यास का लेखक कौन है? – भगवतीचरण वर्मा
• सांख्यदर्शन के आधार पर रस निष्पत्ति की व्याख्या किस आचार्य ने की है? – भट्ट नायक
• 'सांध्य काकली' का रचयिता कौन है? – निराला
• साक्षात्कार विधा की प्रथम स्वतंत्र पुस्तक कौन सी है? – कवि-दर्शन
• 'साधारणीकरण' के सिद्धांत का प्रवर्तन और उद्बोधन किस आचार्य ने किया? – भट्टनायक
• 'साप्ताहिक हिंदुस्तान' के चर्चित स्तंभ 'नेताजी कहिन' का लेखक कौन था? – मनोहर श्याम जोशी
• 'सारिका' में समांतर कहानी विशेषांक की कितनी श्रृंखलाएं प्रकाशित हुई? – दस
• साहित्य अकादमी (दिल्ली) से प्रकाशित होनेवाली पत्रिका कौन सी है? – समकालीन साहित्य
• 'साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।' यह कथन किस निबंधकार का है? – बालकृष्ण भट्ट
• 'साहित्य देवता' पुस्तक के अंतर्गत किस रचनाकार के निबंध संकलित है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'सिंहावलोकन' में किस रचनाकार ने अपने जीवन को उद्घाटित किया है? – यशपाल
• सिद्ध साहित्य के अंतर्गत सिद्दों की संख्या कितनी मानी गई है? – चौरासी
• सियारामशरण गुप्त किस विख्यात कवि के अनुज थे? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'सुकुल की बीवी' तथा 'चतुरी चमार' कहानी-संग्रह किसके हैं? – निराला
• 'सुजान विनोद' किसकी रचना है? – देव
• 'सुजानचरित' किसकी रचना है? – सूदन
• 'सुधा' में इलाचंद्र जोशी का संस्मरण किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ? – मेरे प्राथमिक जीवन की स्मृतियां
• सुभाषचंद्र बोस की आत्मकथा का शीर्षक क्या है? – तरुण के स्वप्न
• सुभाषचंद्र बोस द्वारा लिखे गए पत्रों का संग्रह किस नाम से प्रकाशित हुआ है? – पत्रावली
• 'सुमित्रानंदन पंत : काव्य-कला और जीवन-दर्शन' पुस्तक किसने लिखी है? – शचीरानी गुर्दू
• 'सुमित्रानंदन पंत : जीवनी और साहित्य' पुस्तक का लेखक कौन है? – शांति जोशी
• सुमित्रानंदन पंत को 'चिदंबरा' पर कौन सा पुरस्कार प्रदान किया गया? – ज्ञानपीठ पुरस्कार
• सुमित्रानंदन पंत ने अपनी किस कृति की भूमिका में भाषा, अलंकार, छंद, शब्द और भाव के सामरस्य पर विचार व्यक्त किए। – पल्लव
• सुमित्रानंदन पंत ने अपने जीवन के पक्षों को किस पुस्तक में उकेरा है? – साठ वर्ष : एक रेखांकन
• सूरदास का लीला-वर्णन किससे प्रभावित है? – भागवतपुराण
• सूरदास की भक्ति-पद्धति का मेरुदंड कौन सी भक्ति है? – पुष्टिमार्गीय भक्ति
• सूरदास के संबंध में जानकारी का आधार ग्रंथ मुख्यतः कौन सा है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• 'सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक' नाटक किसका लिखा है? – सुरेंद्र वर्मा
• सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की बहुचर्चित व्यंग्य-प्रधान कविता कौन सी है? – कुकुरमुत्ता
• सेठ गोविंद दास की जीवनी किस पुस्तक में निहित है? – आत्मनिरीक्षण
• सैद्धांतिक आलोचना के क्षेत्र में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान किसका रहा है? – रामचंद्र शुक्ल
• सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी के युग को 'हिंदी काव्य का स्वर्ण युग' मानना किस इतिहास लेखक की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई? – जॉर्ज ग्रियर्सन
• 'सौ अजान एक सुजान' किसका उपन्यास है? – बालकृष्ण भट्ट
• 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' किस युग को माना गया? – छायावाद
• 'स्नेह या स्वर्ग' नाटक किसकी रचना है? – सेठ गोविंद दास
• स्वच्छंद प्रेम का निबंध गायक कौन है? – आलम
• 'स्वच्छंदतावाद' में किस विशेषता की प्रमुखता है? – वैयक्तिकता
• 'हंस' का प्रेमचंद स्मृति अंक (1937) किसने संपादित किया था? – बाबूराव विष्णु पराड़कर
• 'हंसा जाई अकेला' कहानी-संग्रह किस लेखक का है? – मार्कडेय
• 'हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी।' यह पंक्ति किसकी है? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'हम दीवानों की क्या हस्ती है, आज यहां कल वहां चलें।' ये किसकी पंक्तियां हैं? –बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• हरिऔधजी का संस्मरण किस रचनाकार ने लिखा? – बालमुकुंद गुप्त
• हरिवंशराय बच्चन ने अपनी किस संस्मरणात्मक कृति में हिंदी साहित्य की सीमा और शक्ति का अंकन किया है? – नए-पुराने झरोखे
• 'हल्दीघाटी' किसकी रचना है? – श्यामनारायण पांडेय
• 'हाथी की फांसी' कहानी किसने लिखी? – गणेश शंकर विद्यार्थी
• 'हार की जीत' कहानी किसकी है? – सुदर्शन
• 'हालावाद' का प्रवर्तक कौन है? – हरिवंशराय बच्चन
• हिंदी अकादमी (दिल्ली) से प्रकाशित होनेवाली त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका कौन सी है? – इंद्रप्रस्थ भारती
• 'हिंदी उपन्यास : एक अंतर्यात्रा' किसकी पुस्तक है? – रामदरश मिश्र
• हिंदी उपन्यासों में मध्य वर्ग का प्रसिद्ध चितेरा कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'हिंदी कहानी : एक अंतरंग परिचय' पुस्तक का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'हिंदी कहानी : पहचान और परख' पुस्तक का लेखक कौन है? – इंद्रनाथ मदान
• 'हिंदी कहानी : संदर्भ और प्रकृति' पुस्तक का लेखक कौन है? – देवीशंकर अवस्थी
• हिंदी कहानी का प्रारंभिक रूप किसमें मिलता है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• हिंदी कहानी में यथार्थवादी परंपरा की नींव किसने डाली? – प्रेमचंद
• हिंदी का पहला उपन्यास कौन सा है? – परीक्षा गुरु
• हिंदी का पहला दुःखांत नाटक कौन सा है? – रणधीर प्रेममोहिनी
• हिंदी का पहला पत्र कौन सा है? – उदंत मार्तंड
• हिंदी का पहला रिपोर्ताज किस पत्रिका में प्रकाशित हुआ? – रूपाभ
• हिंदी का पहला रिपोर्ताज कौन सा है? – लक्ष्मीपुरा
• 'हिंदी का वॉल्टर स्कॉट' किस साहित्यकार को कहा जाता है? – वृंदावनलाल वर्मा
• हिंदी की प्रथम रचना 'श्रावकाचार' किसकी रचना है? – देवसेन
• हिंदी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है? – पांच
• हिंदी के किस कथाकार को साहित्य अकादमी पुरस्कार' पहले मिला? – भगवतीचरण वर्मा
• हिंदी के किस कवि को 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' सबसे पहले मिला? – सुमित्रानंदन पंत
• हिंदी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली? – 14 सितंबर, 1949
• हिंदी खड़ी बोली गद्य के विकास में किस साहित्यकार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? – सदल मिश्र
• हिंदी गद्य में साक्षात्कार विधा का प्रवर्तन किसने किया? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• हिंदी नाटकों को किस रचनाकार ने पहली बार साहित्यिक भूमिका प्रदान की? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'हिंदी प्रदीप' पत्र का संपादक कौन था? – बालकृष्ण भट्ट
• हिंदी भाषा का पहला एकांकी कौन सा है? – बादल की मृत्यु
• हिंदी में किस भाषा के अर्थ में पहले 'साधु भाषा', 'टकसाली भाषा' तथा 'परिनिष्ठित भाषा' का प्रयोग होता था? – मानक भाषा
• हिंदी में प्रथम डी.लिट. होने का गौरव किस रचनाकार को मिला? – पीतांबरदत्त बड़थ्वाल
• हिंदी में रिपोर्ताज लेखन की परंपरा किसने शुरू की? – शिवदान सिंह चौहान
• 'हिंदी साहित्य का आधुनिक इतिहास' ग्रंथ का लेखक कौन है? – अज्ञेय
• 'हिंदी साहित्य का कथा-सम्राट' किसे कहा गया है? – प्रेमचंद
• हिंदी साहित्य का कौन सा काल मुख्यतः राजनीति, संघर्ष और युद्धों का काल रहा? – आदिकाल
• 'हिंदी साहित्य की भूमिका' ग्रंथ का लेखक कौन है? – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
• हिंदी साहित्य के अंतर्गत किस काल को 'हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग' कहा गया है? – भक्तिकाल
• हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम लेखक कौन है? – गासा द तांसी
• हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन से पूर्व किस प्रसिद्ध ग्रंथ में हिंदी के विभिन्न कवियों के जीवन वृत्त एवं कृतित्व का परिचय मिलता है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन की परंपरा में मिश्र बंधुओं ने किस ग्रंथ द्वारा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान किया? – मिश्र बंधु विनोद
• हिंदी साहित्य के लिए प्रथम भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किसे मिला? – सुमित्रानंदन पंत
• 'हिंदी साहित्य' नामक इतिहास ग्रंथ का संपादन किसने किया? – डॉ. धीरेंद्र वर्मा
• हिंदी साहित्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – पुरुषोत्तम दास टंडन
• हिंदी साहित्य में आधुनिक हिंदी साहित्य के सूत्रधार कौन हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• हिंदी साहित्य में किस कवि को 'कवियों का कवि' कहा गया? – शमशेर बहादुर सिंह
• हिंदी साहित्य में किस रचनाकार को 'बीसवीं सदी में वैदिक युग का मॉडल' कहा गया है? – सियारामशरण गुप्त
• हिंदी साहित्य में कौन सा रचनाकार 'द्वितीय भारतेंदु' के नाम से विख्यात है? – प्रतापनारायण मिश्र
• हिंदी साहित्य में 'दद्दा' के नाम से विख्यात कवि कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
• हिंदी साहित्य में प्रकाशित प्रथम पत्र-संग्रह में किससे संबंधित पत्र प्रकाशित हुए? – स्वामी दयानंद सरस्वती
• हिंदी साहित्य में विद्यापति की पदावली' किस काल की रचना है? – आदिकाल
• हिंदी साहित्य सर्जन में किस साहित्यकार को 'भैया साहब' कहा जाता है? – श्रीनारायण चतुर्वेदी
• हिंदी साहित्येतिहास की परंपरा में सर्वोच्च स्थान किस लेखक को मिला? – रामचंद्र शुक्ल
• 'हिंदी-हिंदुस्तानी' के भाषा संबंधी विवाद में किसके नेतृत्व में हिंदी की विजय हुई? – राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन
• 'हिमतरंगिनी' किसकी रचना है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'हिमालयनो प्रवास' किसकी रचना है? – काका कालेलकर
• 'हृदय की परख' और 'हृदय की प्यास' उपन्यासों की रचना किसने की? – चतुरसेन शास्त्री
• 'हे प्रभो! अन्नदाता ज्ञान हमको दीजिए' प्रार्थना किसने लिखी है? – रामनरेश त्रिपाठी
• 'होरी' किस उपन्यास का पात्र है? – गोदान


Post a Comment

1 Comments

  1. SANDEEP KUMAR SINGH30 August, 2022

    Chintamani 4 bhagon me prakashit hua hai

    ReplyDelete