6 अप्रैल का इतिहास | Today in History 6 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में और भारतीय सिनेमा की मशहूरा अदाकारा सुचित्रा सेन का बंगाल में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



6 अप्रैल, 1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
6 अप्रैल, 1664 – सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 अप्रैल, 1764 – ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
6 अप्रैल, 1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
6 अप्रैल, 1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
6 अप्रैल, 1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
6 अप्रैल, 1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
6 अप्रैल, 1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
6 अप्रैल, 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।


6 अप्रैल, 1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
6 अप्रैल, 1931 – भारतीय सिनेमा की मशहूरा अदाकारा सुचित्रा सेन का बंगाल में जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1942 – जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
6 अप्रैल, 1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 5 अप्रैल का दिन

6 अप्रैल, 1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
6 अप्रैल, 1998 – पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल 'गौरी बैलिस्टिक' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
6 अप्रैल, 2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।

Post a Comment

0 Comments