5 अप्रैल का इतिहास | Today in History 5 April


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे राजनेता बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ और महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–


5 अप्रैल, 479 – सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म हुआ।
5 अप्रैल, 1585 – हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था।
5 अप्रैल, 1588 – ब्रिटेन के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री थामस हाब्स Thomas habbes का जन्म हुआ।
5 अप्रैल, 1645 – यूरोप के दो शक्तिशाली देशों ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच दो वर्षों तक चलने वाला समुद्री युद्ध समाप्त हुआ।
5 अप्रैल, 1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
5 अप्रैल, 1843 – ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
5 अप्रैल, 1908 – राजनेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ।
5 अप्रैल, 1922 – प्रख्यात विदुषी व समाजसुधारक पंडिता रमाबाई का निधन हुआ।
5 अप्रैल, 1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
5 अप्रैल, 1940 – महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ।
5 अप्रैल, 1949 – भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई।
5 अप्रैल, 1953 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुचनन का क्वींसलैंड में जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।


5 अप्रैल, 1955 – विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
5 अप्रैल, 1956 – पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई।
5 अप्रैल, 1957 – देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 अप्रैल का दिन

5 अप्रैल, 1961 – भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली 'इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी' की स्थापना हुई।
5 अप्रैल, 1964 – नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
5 अप्रैल, 1975 – सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।
5 अप्रैल, 1979 – बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत हुई।
5 अप्रैल, 1991 – अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
5 अप्रैल, 1993 – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
5 अप्रैल, 1999 – मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
5 अप्रैल, 2002 – भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सडक परियोजना पूरी करने हेतु सहमति हुई।

Post a Comment

0 Comments