हरियाणा एक नजर में 2023- Haryana at a Glance in Hindi

haryana at a glance in hindi
हरियाणा को भरत वंश की जन्मभूमि माना जाता है। महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना यहीं की थी। इसके अलावा भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध पानीपत के तीनों युद्ध यहीं लड़े गए थे। 1 नवंबर 1966 को पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा राज्य आस्तित्व में आया था। इसका कुछ क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के दायरे में भी अता है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान है। हरियाणा भारत के कुल भू-भाग का 1.37% भाग रखता है। यहां की जलवायु गर्मी के दिनों में अत्यधिक गर्मी एवं सर्दियों के दिनों में अधिक सर्दी पड़ती है।

हरियाणा सरकार के अलावा अन्य राज्य और केंद्र की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरियाणा के संक्षिप्त जीके यहां दिया गया है। जिसके आजतक के सभी अपडेट शामिल किये हुए है।
Haryana At A Glance in Hindi

वर्णित राज्य का नाम हरियाणा
राजधानी चंडीगढ़ (पंजाब के साथ)
स्थापना दिवस 1 नवंबर 1966
क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलो मीटर
भारत के कुल क्षेत्रफल का भाग 1.34%
राज्य के नाम का भावार्थ हरी का निवास अर्थात भगवान का निवास
भौगोलिक स्थिति भारत का उत्तर- पश्चिमी राज्य
भौगोलिक अवस्थिति स्थिति 27०39’ उत्तरी अक्षांश (Northern Latitude) से 30०55’5’’ उत्तरी अक्षांश (Northern Latitude) तथा 74०28’ से पूर्वी देशांतर (Eastern Longitude) से 77०36′ पूर्वी देशांतर
हरियाणा की आकृति विषमबाहु चतुर्भुज
सीमावर्ती राज्य उत्तर में हिमाचल प्रदेश, प्रदेश दक्षिण- पश्चिम में राजस्थान, पूर्व में उत्तर- प्रदेश; उत्तराखंड और दिल्ली, उत्तर- पश्चिम में पंजाब एवं चंडीगढ़
संबन्धित उच्च न्यायालय पंजाब और हरियाणा उच्च न्याययालय (चंडीगढ़)
मण्डल 6 (गुड़गांव, हिसार, रोहतक, अंबाला, करनाल तथा फ़रीदाबाद)
उप मण्डल 73
जिले 22
तहसील 93
उप तहसील 50
खंड 141
कुल कस्बे 154
कुल गाँव 7356 (जनगणना 2011 के अनुसार 6841)
कुल ग्राम पंचायत 6212
कुल पंचायत समिति 126
नगर परिषद् 19
नगर पालिका 58
नगर निगम 10 (अंबाला, फ़रीदाबाद, करनाल, पानीपत, पंचकुला, हिसार, रोहतक, यमुनानगर, गुरुग्राम, सोनीपत)
विधानमण्डल का स्वरूप एक सदनात्तमक (विधानसभा)
कुल संसद सदस्य 15
राज्यसभा सदस्य 5
लोकसभा सदस्य 10
विधान सभा सदस्य संख्या 90 +1
राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा
राज्य का प्रथम राज्यपाल धर्मवीर
क्षेत्रफल की ओर से राज्य का स्थान 21वाँ
जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का स्थान 18वाँ
राज्य के प्रमुख विश्वविध्यालय 10 (महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, रोहतक (2), सिरसा, सोनीपत, हिसार (2), मुरथल व फ़रीदाबाद
साक्षरता की दृष्टि से राज्य का स्थान 22वाँ
राज्य के प्रमुख तकनीकी व शोध संस्थान 8 (करनाल (5), हिसार (2) तथा फ़रीदाबाद
राज्य का तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
राज्य का तत्कालीन विधानसभा प्रतिपक्ष नेता चौ. भूपेन्द्र सिंह हूड्डा
राज्य का तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता
राज्य का तत्कालीन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य
राज्य के प्रतीक चिह्न पीपल (राज्य वृक्ष), ब्लैक बक (राज्य पशु), कमल (राज्य पुष्प), तथा काला तितर अथवा ब्लैक फ्रैन्कोलिन (राज्य पक्षी)
हरियाणा राज्य की कुल जनसंख्या 25,351,462
लिंगानुपात की दृष्टि से राज्य का स्थान 31वाँ
देश की कुल जनसंख्या का प्रतिशत 2.09 प्रतिशत
राज्य की प्रमुख भाषाएँ हिन्दी, पंजाबी व हरियाणवी
राज्य के प्रमुख उद्योग सीमेंट, साईकिल, कृषि यंत्र, कागज, इंजीयरिंग, ऊन, चमड़ा, कपड़ा, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, चीनी मिट्टी, धातु व मारुति उद्योग
राज्य की मुखी फसलें चावल, गेंहू , ज्वार, बाजरा, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, तिलहन, दलहन व आलू
राज्य का रेलवे मुख्यालय अंबाला
राज्य का दूरदर्शन केंद्र हिसार
राज्य के आकाशवाणी केंद्र रोहतक, कुरुक्षेत्र व हिसार
ऑन लाइन शिकायत दर्ज करने वाला प्रथम राज्य हरियाणा
दो बार माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली महिला (भारत) संतोष यादव
भाखडा डैम प्रोजेक्ट के जन्मदाता चौधरी छोटूराम
हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम
राज्य का सर्वोच्य शिक्षा सम्मान राज्य शिक्षक पुरस्कार
राज्य का सर्वोच्य खेल सम्मान भीम पुरस्कार
राज्य का सर्वोच्य साहित्य सम्मान सूर सम्मान
राज्य का सर्वोच्य उद्योग सम्मान मुख्यमंत्री रत्न पुरस्कार
राज्य के प्रमुख त्योहार दीपावली, होली, ईद, बैशाखी, लोहड़ी व टिक्का
राज्य के पर्यटक परिसरों की संख्या 43
राज्य के हवाई अड्डे करनाल, हिसार, नारनौल, पिंजौर व भिवानी
राज्य का राजकीय खेल कुश्ती
प्रथम हरियाणवी उपन्यास झाड़ूफिरी
राज्य की पर्वत शृंखलाएँ शिवालिक व अरावली
प्रथम हरियाणवी फिल्म धरती
राज्य का प्रथम राजकवि उदयभान हंस
भारत प्रसिद्ध बुनकरों का शहर पानीपत
एशिया का सबसे बड़ा पशुफ़ार्म हिसार
भारत प्रसिद्ध पहाड़ों की रानी मोरनी हिल्स
राज्य के चिड़ियाघर भिवानी, रोहतक व पिपली
राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल पिंजौर गार्डन, बड़खल झील, फ्लेमिंगो, दबचिक, जंगल- बबलर, कर्ण झील, मैना, रेड बिशप, दमदमा, सुल्तानपुर पक्षी विहार, सूरजकुंड, मोरनी हिल्स, काला तितर, मैगपाई, गौरेया, शमा, पैराकीट, सोहना, ब्लूजे, स्काईलार्क व कुरुक्षेत्र
साक्षरता दर 75.55% (जनगणना 2011 के अनुसार)

Post a Comment

0 Comments