भारत के पड़ोसी देशों के नाम, राजधानी और मुद्रा

neighbouring countries of india and their capitals

भारत के पड़ोसी देशों में समुद्र पार सबसे निकट का पड़ोसी देश श्रीलंका है और पाक जलड़मरुमध्य श्रीलंका को भारत से अलग करता है। हमारा दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश इण्डोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के अन्तिम द्वीप के दक्षिण में स्थित है। भारत के पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित हैं। हमारे पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान स्थित हैं। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालद्वीव स्थित है। एशिया के भौतिक उच्चावच के मान​चित्र को देखने से ज्ञात होता है कि पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा भारत सहज ही एक सुस्पष्ट एवं प्राकृतिक भौगोलिक इकाई बनाते हैं, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसका एक अलग ही भौतिक एवं सांस्कृतिक अस्तित्व है जो इसे शेष एशिया से पृथक् करता है। भारत में कुल 247 द्वीप है, जिनमें 204 बंगाल की खाड़ी में एवं 43 द्वीप अरब सागर में है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। 10 डिग्री चैनल अण्डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है।



पड़ोंसी देशों के साथ सीमा विस्तार एवं देश की सीमा पर अवस्थित राज्य
बांग्लादेश (5) : पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, असम – सीमा 4,096 किमी
चीन (5) : जम्मू-कश्मीर, हिमालय प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश – सीमा 3,488 किमी
पाकिस्तान (4) : गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर – सीमा 3,323 किमी
नेपाल (5) : उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम – सीमा 1,751 किमी
म्यांमार (4) : अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम (4) – सीमा 1,643 किमी
भूटान (4) : सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश (4 – सीमा 699 किमी
अफगानिस्तान (1) : जम्मू-कश्मीर – सीमा 106 किमी



भारत के पड़ोसी देशों की मुद्राएं और राजधानियां
क्रम भारत के पड़ोसी देश मुद्रा राजधानी
1 पाकिस्तान पाकिस्तानी रुपया (PKR) इस्लामाबाद
2 अफगानिस्तान अफगानी (AFN) काबुल
3 चीन रेन्मिन्बी (युआन) (CNY) बीजिंग
4 नेपाल रुपया (एनपीआर) काठमांडु
5 भूटान ङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर) थिम्फू
6 बांग्लादेश टाका (बीडीटी) ढाका
7 म्यांमार क्याट (K) (mmK) नैप्यीदा
8 श्री लंका श्रीलंकाई रुपया (LKR) श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी
9 मालदीव मालदीवियन रूफिया (MVR) माले

भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 लाख वर्ग किमी है, जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4% है। इस प्रकार भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। इससे बड़े छ: देशों के नाम– रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील तथा ऑस्ट्रेलिया हैं।

यह भी पढ़े : भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला उस पर्वत तन्त्र का अंग है, जो एशिया के हृदय स्थल में संसार की छत अर्थात् पामीर से चारों और विकीर्ण होती है। हिमालय की ऊंची एवं अपारगम्य श्रृंखलाओं ने भारत का सम्पर्क ट्रांस हिमालय क्षेत्र से नहीं होने दिया।

Post a Comment

0 Comments