वरिष्ठ वकील ​व नेता राम जेठमलानी का निधन


भारत के दिग्गज वकीलों में शुमार राम जेठमलानी का 8 सितंबर 2019 को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले दो हफ्ते से गंभीर तौर पर बीमार थे। जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे हैं। साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था। वर्तमान में जेठमलानी आरजेडी से राज्यसभा सांसद भी थे। एक वकील होने के नाते जेठमलानी ने देश के कई बहुचर्चित केस भी लड़े हैं। इनमें कई केस काफी विवादित भी रहे हैं।



साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था। छठी और सातवीं लोकसभा में जेठमलानी बीजेपी के टिकट पर मुंबई से सांसद भी चुने गए थे। उन्होंने वाजपेयी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री की भूमिका भी निभाई थी। साल 2004 में उन्होंने लखनऊ से अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा।

1959 में पहला चर्चित केस
राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत के शिकारपुर में हुआ था। इनका पूरा नाम राम बूलचंद जेठमलानी था। ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने कई बड़े केस लड़े थे। उनका पहला सबसे चर्चित केस 1959 में आया, जब वे केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य केस में वकील थे।

यह भी जानें : भारत चीन डोकलाम विवाद क्या है?

अफजल गुरु की फांसी का बचाव
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्यारों का मद्रास हाई कोर्ट में 2011 में केस लड़ा। स्टॉक मार्केट घोटाला केस में उन्होंने हर्षद मेहता और केतन पारेख का केस भी लड़ा। उनका सबसे विवादित केस अफजल गुरु की फांसी का बचाव करना था। बहुचर्चित जेसिकालाल हत्याकांड में उन्होंने मनु शर्मा का केस भी लड़ा था।



राम जेठमलानी के कुद मशहूर केस : एक नजर में
1. राजीव गांधी हत्या में मुरूगन, संथन के पक्ष में केस लड़ा
2. शेयर दलाली मामले में हर्षद मेहता और केतन पारीख के पक्ष में
3. हवाला कांड में लालकृष्ण आडवाणी के पक्ष में
4.सोराबुद्दीन मर्डर केस में अमित शाह
5. 2G केस में कनोमोझी के वकील
6. रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के वकील
7. छात्रा यौन शौषण मामले में आसाराम के वकील
8. चारा घोटाले में लालू यादव के पक्ष में


Post a Comment

0 Comments