500+ सामान्य ज्ञान सार संग्रह PDF Download


General Knowledge Sar Sangrah in Hindi PDF : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षा उपयोगी सार संग्रह को गूगल पर खोजते है। जो आगामी सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होते है। इसी मैं आपकी मदद के लिए हम यहां  सामान्य ज्ञान सार संग्रह पीडीएफ GK Sar Sangrah in hindi pdf मे लेकर आये है। आप इस पीडीएफ को डॉउनलोड करके पढ़ सकते है। इसलिए अगर आप इस पीडीएफ को डाउनलोड करना चाहते है तो पोस्ट के अंत मे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर के आप इन नोट्स को आसानी से प्राप्त कर सकते है।



भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
1. सासाराम (बिहार) में किस शासक का मकबरा है? – शेरशाह सूरी का
2. 'अष्टांग मार्ग' का पालन करने की शिक्षा किसने दी थी? – गौतमबुद्ध ने
3. टीपू सुल्तान के शासनकाल में मैसूर की राजधानी कौन-सी थी? – श्रीरंगपट्टम
4. सर्वप्रथम किस शासन ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया? – सिकन्दर लोदी ने
5. वैशाली किस प्राचीन राज्य की राजधानी थी? – लिच्छवी राज्य की
6. यजु संहिता में सबसे बाद की संहिता कौन-सी हैं? – वाजसनेयी संहिता
7. किस पश्चिमी विद्वान ने रोम से भारत में सोने के निर्गमन पर दु:ख प्रकट किया था? – प्लिनी
8. भारत में खरोष्ठी लिपि को किसने स्थापित किया था? – ईरानियों ने
9. गोधन को 'अन्नदा वन्दा सुखदा' किसको कहा गया है? – सुत्त निपात में
10. चिरांद में लाल व काले मृदभांड काल का सम्बन्ध किस धातु से हैं? – लोहा

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन
11. 1906 में लन्दन में 'अभिनव भारत' नामक संगठन की स्थापना किसने की? – विनायक दामोदर सावरकर ने
12. असहयोग आन्दोलन शुरू करने के समय भारत का वायसराय कौन था? – चेम्सफोर्ड
13. गांधीजी ने डांडी यात्रा क्यों की थी? – नमक कर के विरोध में
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? – बदरुद्दीन तैयबजी
15. पत्रकार के कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? – बालगंगाधर तिलक
16. भारत छोड़ो आन्दोलन के पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गांधीजी सहित कांग्रेस नेताओं को बम्बई में गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी, उसका नाम क्या था? – ऑपरेशन जीरो आवर
17. जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित किया उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? – मौलाना अबुल कलाम आजाद
18. ''मैं अंग्रेजों के प्रति राजभक्त हूं, क्योंकि में स्वशासन को प्यार करता हूं'' यह प्रसिद्ध कथन किनका है? – बिपिनचन्द पाल
19. भगत सिंह की मुखबरी करने के कारण फणीन्द्र घोष की हत्या किसने की थी? – बैकुण्ठ शुक्ल ने
20. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में आतंकवादी गतिविधियों की प्रारम्भिक घटना कौन-सी थीं? – चापेकर बन्धुओं द्वारा प्लेग कमिश्नर रैण्ड की हत्या

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान
21. भारती संविधान का मैग्नाकार्टा' (Magna Carta) संविधान के लिए किस भाग को कहा जाता है? – भाग-III को
22. भारतीयों को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम कब कर दिया गया? – क्रिप्स प्रस्ताव, 1942 में
23. संविधान के किस अनुच्छेद को संविधान का हृदय और आत्मा कहा गया है? – अनुच्छेद-32
24. संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं? – रूसी संविधान से
25. भारतीय संविधान के अनुसार कल्याणकारी राज की अवधारणा किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद 38 में
26. भारत की सम्प्रभुता किसमें निवास करती है? – भारत की जनता में
27. संविधान की प्रस्तावना में केवल एक बार संशोधन हुआ है, यह संविधान के किस संशोधन के द्वारा किया गया? – 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा
28. भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से सर्वाधिक प्रभावित है? – ब्रिटेन से
29. गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्व करता था? – ब्रिटिश सम्राट् का
30. भारत का संविधान प्रत्यक्ष रूप से किसके द्वारा स्वीकार किया गया? – संविधान सभा में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से भारत की जनता द्वारा



भारत एवं विश्व का भूगोल
31. रेगुर क्या है? – काली मिट्टी
32. आस्ट्रेलिया में सर्वाधिक लम्बा दिन कब होता है? – 22 दिसम्बर को
33. अधिकांश मौसम सम्बन्धित वायुमण्डल के किस भाग में होती है? – क्षोभमण्डल में
34. विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्ता कौन थे? – अनेग्जीमेंडर
35. भूमध्यरेखा की लम्बाई कितनी है? – 6,378 किमी
36. एशिया का निष्प्राण क्षेत्र किसे कहा जाता है? – पामीर क्षेत्र को
37. जनसंख्या की दृष्टि से तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा, क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवों
38. भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती है? – जम्मू-कश्मीर
39. महाबलेश्वर किस राज्य में स्थित है? – महाराष्ट्र में
40. दण्डकारण्य योजना कहां स्थित है? – छत्तीसगढ़ में

पर्यावरण एवं जैव​ विविधता
41. ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैस हैं? – जलवाष्प कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, ओजोन
42. प्रतिवर्ष 'अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस' मनाया जाता है? – 16 सितम्बर
43. ओजोन परत में सबसे बड़ा छिद्र कहां पाया जाता है? – अण्टार्कटिका में
44. विश्व में अम्ल वर्षा से सर्वाधिक प्रभावित देश है? – नॉर्वे, स्वीडन
45. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम बनाया गया था? – वर्ष 1986 में
46. वन संरक्षण अधिनियम कब बनाया गया? – वर्ष 1980 में
47. भारतीय संविधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए संशोधन हुआ था? – 42वें अनुच्छेद 1976 में
48. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में धाराएं हैं? – 26
49. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? – 5 जून
50. पृथ्वी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 22 अप्रैल
51. मानव जनित पर्यावरणीय प्रदूषण क्या कहलाते हैं? – एंथ्रोपोजेनिक
52. वाहनों से उत्सर्जित कार्बन मोनोऑक्साइड को कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित करने वाली उत्प्रेरक परिवर्तन की सिरेमिक डिस्क किससे स्तरित होती है? – पैलेडियम
53. बायोस्फीयर रिजर्व शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था? – एडवर्ड सुएस ने
54. शीतमरुस्थल (Cold Desert), जैवमण्डल रिजर्व कहां अवस्थित है? – हिमाचल प्रदेश में
55. जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है? – 29 दिसम्बर
56. किसी प्रजाति के विलोपन के लिए उत्तरदायी कारक कौन है? – बड़े आकार वाला शरीर, संकुचित निच (कर्मता), आनुवंशिक भिन्नता की कमी
57. 'Tomorrows Biodiversity' पुस्तक के लेखक कौन हैं? – वंदना शिवा
58. किस पर्यावरण में जैव द्रव्यमान का वार्षिक उत्पादन न्यूनतम होता है? – गहरे सागर में
59. फूलों की घाटी कहां अवस्थित है? – उत्तराखण्ड में
60. भारत में सर्वाधिक जैव विविधता वाला क्षेत्र कौन-सा है? – शांत घाटी (Silent Valley) में

भारतीय अर्थव्यवस्था
61. वर्तमान में रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी (NBFC) के पास कम-से-कम कितनी राशि स्वंय की (NET Owned Fund) होना आवश्यक है? – रु. दो करोड़
62. भारत में राष्ट्रीय आय का सबसे पहले अनुमान किसने और कब लगाया था? – दादाभाई नौरोजी ने, 1868 ई. में
63. बिड़ला औद्योगिक समूह ने किस विदेशी कम्पनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करके भारत में बीमा कारोबार प्रारम्भ किया है? – 'सनलाइफ' के साथ
64. एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी से बैंकिंग बैंक के रूप में रूपान्तरित होने वाला देश का पहला बैंक कौन-सा है? – कोटक महिन्द्रा बैंक
65. कौन-सी वस्तु और उसके उत्पादों की बिक्री सीमित करने के लिए इसके विज्ञापनों पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय सरकार ने किया है, जिसके सम्बन्धित अधिनियम के मसौदे को मंत्रिमण्डल की मंजूरी प्रदान कर दी हैं? – तम्बाकू व इसके उत्पाद
66. स्कोर्पियों नाम का बहुउपयोगी वाहन किस प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी ने बनाया है? – महेन्द्रा
67. केरल के पर्यटन विभाग का आदर्श वाक्य क्या है? – ईश्वर का अपना देश (God's Own Country)
68. 'वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट' किस संस्था का एक वार्षिक प्रकाशन हैं? – अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक का
69. देश में आवश्यक वस्तुओं (चावल एवं गेहूं) का संकटरोधी भण्डार (बफर स्टॉक) किस संस्था द्वारा बनाया जाता है? – भारतीय खाद्य निगम (FCI)
70. जमशेदपुर में टाटा आइरन एण्ड स्टील कम्पनी (TISCO) की स्थापना की गई थी? – 1907 में



सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
71. पानी में साबुन घोलने के पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है? – पृष्ठ तनाव कम हो जाता है
72. पटाखों में लाल रंग किस तत्व की उपस्थित के कारण होता है? – स्ट्रॉशियम की उपस्थिति के कारण
73. फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? – एथि​लीन (Ethylene)
74. फलों का अध्ययन किया जाता है? – पोमोलॉजी (Pomology) में
75. रक्त कोष में रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है? – सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट के साथ
76. प्रकाश में ध्रुवण की घटना क्या सिद्ध करती है? – प्रकाश की तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें (Tranverse Waves) होती हैं
77. एक प्रकाश वर्ष में होते हैं? – 9.46 × 1012 किमी
78. विटामिन C अम्ली है या क्षारीय। – अम्लीय
79. बैलिस्टिक गेल्वेनोमीटर से क्या नापते हैं? – क्षणिक आवेश (Transient Charge)
80. 'शण्ट' का स्थायी रूप से उपयोग किस यंत्र में किया जाता है? – अमीटर में

कृषि
81. कृषि उत्पादन के क्षेत्र में, मृदा परीक्षण के आधार पर सूक्ष्त-तत्व 'कॉपर' (Cu) की पर्याप्त स्तर श्रेणी की संस्तुति रखी गई है? – 0.4 पी.पी.एम. से अधिक
82. मृदा परीक्षण परिणाम के आधार पर, भूमि में जीवांश कार्बन (O.C.) का उच्च स्तर आदर्श अनुपात होना चाहिए। – 0.80 से 0.85% O.C.
83. सूक्ष्म-तत्व 'मैंगनीज' (Mn) की मृदा में पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। – 0.4 पी.पी.एम. से अधिक Mn तत्व
84. केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) के अधीनस्थ का मुख्यालय (Hq.) कहां स्थित है? जिसके वर्तमान निदेशक डॉ. एस.के. चक्रवर्ती हैं? – शिमला (हिमाचल प्रदेश)
85. देश में, वर्तमान में कितने 'केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय' (CAU's) कार्यरत् हैं? – 3 केन्द्रीय कृषि वि​.वि. (CAUs) इम्फाल (मणिपुर-प्रथम) झांसी (उत्तर प्रदेश-दितीय) तथा पूसा (समस्तीपुर, बिहार तीसरा)
86. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (Dr. R.P. CAU), पूसा (समस्तीपुर, बिहार) कब अस्तित्व में आया? – भारत के गजट में 7 अक्टूबर, 2016 को अधिसूचित किया गया, जिसमें 6 संकाय, 5 कॉलेज, 7 अनुसंधान संस्थान/स्टेशन और 14 कृषि विज्ञान केन्द्र (KVKs) हैं
87. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई दिल्ली में 'खाद्य एवं तिलहनी फसलों का शस्यविज्ञान विषय पर एक पाठ्यक्रम कब आयोजित किया गया? ताकि शोध का विकास हो। – 7 जनवरी से 4 फरवरी, 2017 को
88. देश में, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा के समन्वयन और प्रोत्साहन हेतु कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) की स्थापना भारत सरकार के कृषि मंत्रालय (वर्तमान में नाम-कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय) द्वारा कब की गई थी? – दिसम्बर, 1973 में
89. 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' (ICAR), नई दिल्ली भारत सरकार के अधीनस्थ, में 'ई-गर्वेंस' क्या है? – 'डेयर' (DARE) 'ICAR' द्वारा पारदर्शिता, लोगों की भागीदारी को बढ़ाने, लोकतांत्रिक सोसायटी को प्रोत्साहन देने, वृहद् डाटा और सूचना का प्रभावी ​तरीके से प्रबंधन करने हेतु ई-गर्वेंस सेल स्थापित है
90. 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' (ICAR) नई दिल्ली की वेबसाइट/पोर्टल : URL क्या है? – जिस पर सभी गतिविधियों को इस पर नियमित रूप से अपलोड किया जाता है? – icar.org.in



91. गीत सेठी का सम्बन्ध किस खेल से है? – बिलियर्ड्स से
92. ओलम्पिक ध्वज पर चित्रित आपस से जुड़े पांच विभिन्न रंग के छल्ले किन-किन महादेशों के प्रतीक हैं? – नीला-यूरोप, पीला-एशिया, लाल-अमरीका, काला-अफ्रीका एवं हरा-आस्ट्रेलिया
93. भारत ने अधिकृत रूप से कब ओलम्पिक खेलों में भाग लेना शुरू किया? – एंटवर्प ओलम्पिक-1920
94. पोलो के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – 4
95. 'फ्री जोन' शबद किस खेल से सम्बन्धित है? – खो-खो से
96. क्रिकेट से सम्बन्धित प्रेमदासा स्टेडियम कहां है? – कोलम्बो (श्रीलंका)
97. 'हुक' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – मुक्केबाजी
98. किस खेल से 'राजीव गांधी गोल्ड कप' सम्बद्ध हैं? – फुटबाल
99. 'कैचर' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – वेसबाल
100. 'लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन' कहां स्थित है? – ग्वालियर में

कम्प्यूटर ज्ञान
101. MS Word में फाइल को खोलने, सेव करने एवं बंद करने से सम्बन्धित कमांड होती है? – ऑफिस बटन में
102. बाइनरी नम्बर प्रणाली में कितने नम्बर होते हैं? – दो
103. प्रोग्रामिंग हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा कौन-सी है? – फोरट्रॉन
104. किसी प्रोग्राम का चित्र के रूप में प्रदर्शन क्या कहलाता है? – फ्लोचार्ट
105. छोटे बच्चों को ग्राफिक रेखानुकृतियों की शिक्षा देने के लिए कम्प्यूटर में किस भाषा का प्रयोग किया जाता है? – लोगो
106. एक मेगाबाइट (MB) किसके समान होता है? – 1024 के
107. कम्प्यूटर मेमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती है? – विट
108. कम्प्यूटर भाषा (Fortran) किस क्षेत्र में उपयोगी है? – विज्ञान के
109. कम्प्यूटर भाषा Cobol (कोबोल) किसके लिए उपयोगी है? – व्यावसायकि कार्य के
110. अंग्रेजी भाषा के समान उच्च स्तरीय कम्प्यूटर भाषा कौन-सी है? – कोबोल

शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान
111. राष्ट्रीय जीवन में शिक्षा का कार्य क्या है? – राष्ट्रीय एकता का विकास करना
112. ''बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।'' यह किसका कथन है? – वुडवर्थ
113. खेल-खेल में ज्ञान प्रदान करने की पद्धति कौन-सी है? – मॉण्टेसरी
114. ''शिक्षा को मनुष्य और सम्पूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए'' यह किसका कथन है? – डॉ. राधाकृष्णन
115. खेल के पूर्व अभिनय सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था? – मालब्रेन्स
116. 'बाल केन्द्रित शिक्षा' किसकी देन है? – शिक्षा मनोविज्ञान की
117. ''सीखने के सफल अनुभव अधिक सीखने की प्रेरणा देते हैं'' किसका कथन है? – फ्रैंडसन
118. जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? – टाइडमैन ने
119. बुद्धि का द्वि-तत्व सिद्धान्त किसने दिया? – स्पीयरमैन
120. सीखने की प्रक्रिया के अन्तर्गत शिक्षा मनोविज्ञान अध्ययन करता है? – प्रेरणा एवं पुनर्बलन के प्रभाव का अध्ययन

विविध
121. सरिस्का बाघ अभयारण्य कहां है? – अलवर (राजस्थान)
122. तेज धावकों की मांसपेशियों में किसके संचयन से ऐंठन आ जाती हैं? – लैक्टिक अम्ल
123. तीजनबाई किस लोक नृत्य/गायन से सम्बन्धित हैं? – पंडवानी (छत्तीसगढ़)
124. ब्राजील में प्रकाशित 'योर आनर' विश्व सन्दर्भ में किस बात के लिए नामित है? – विश्व का सबसे छोटा अखबार
125. 'जे.पी. की जेल डायरी' 'कह कैदी कविराय' नामक पुस्तक किसने लिखी है? – अटल​ बिहारी वाजपेयी ने
126. उत्तराखण्ड राज्य का राजकीय पशु घोषित किया गया है? – कस्तूरी मृग को
127. 'भमोरिया' उत्सव कहां मनाया जाता है? – मध्य प्रदेश (निमाड़)
128. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी कहां है? – रायपुर
129. एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार (वर्तमान साहित्य पत्रिका द्वारा) शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ कवि किसे घोषित किया है? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' को
130. पद्मश्री से सम्मानित होने वाले प्रथम अभिनेता कौन थे? – बलराज साहनी
131. राजकपूर ने पहली बार किस फिल्म में काम किया? – इन्कलाव में
132. अमरीका के कौन-से राष्ट्रपति सर्वाधिक अवधि (1933-1945) तक पदासीन रहे? – फ्रेंकलिन डी. रूजबेल्ट
133. रायटर्स (Reuters) किस देश की समाचार एजेंसी है? – ब्रिटेन की
134. 'ट्रान्स वर्ल्ड एयर लाइन्स' किस देश की वायु सेवाएं हैं? – संयुक्त राज्य अमरीका की
135. 'कमल का फूल' किसका प्रतीक है? – सभ्यता और संस्कृति का
136. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) का मुख्यालय कहां स्थित है? – नई दिल्ली में
137. वह कौन-से तीन राजनीतिक थे जिन्होंने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन को मूर्त रूप दिया? – नासिर, टीटो और नेहरू
138. 'आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज' (AFMC) किस राज्य में स्थित है? – महाराष्ट्र में
139. अलेक्जेण्डर फ्लेमिंग ने किसका आविष्कार किया था? – पेनिसिलिन का
140. कांग्रेस की स्थापना के समय 1885 में भारत का गवर्नर जनरल कौन था? – लॉर्ड डफरिन

Post a Comment

0 Comments