29 अप्रैल का इतिहास | Today in History 29 April

Today in History 29 April
इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अदिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी और भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा व टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1236 : दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1547 : मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार भामाशाह का जन्म हुआ।
1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ।
1903 : कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हुई।
1919 : भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का जन्म हुआ।
1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई।
1936 : पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का जन्म हुआ।
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 : जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1958 : उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन हुआ।
1958 : भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ।



1960 : हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन हुआ।
1965 : पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

यह भी जानें : 28 अप्रैल का इतिहास संबंधी रोचक तथ्य

1970 : टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ।
1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने अफगानिस्तान की सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये हैं।
1979 : भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन हुआ।
1979 : भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का जन्म हुआ।
1982 : अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत हुई।

1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 : अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के।
1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
1997 : भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन हुआ।
1997 : रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू हुआ।
1999 : बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक में जापानी संसद में मंजूर मिली।
1999 : भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का निधन हुआ।
2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006 : पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2007 : ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2008 : ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
2010 : गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन हुआ।
2011 : लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।

Post a Comment

0 Comments