28 अप्रैल का इतिहास | Today in History 28 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने और पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

28 अप्रैल, 1740 – मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ।
28 अप्रैल, 1740 – बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी मस्तानी का निधन हुआ।
28 अप्रैल, 1786 – बंगाल के पहले गवर्नर जनरल वॉरेन हैस्टिंग्स के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये मामले शुरू हुए।
28 अप्रैल, 1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविघान की पुस्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
28 अप्रैल, 1791 – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का जन्म हुआ।
28 अप्रैल, 1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
28 अप्रैल, 1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।
28 अप्रैल, 1897 – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का जन्म हुआ।
28 अप्रैल, 1901 – बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहला फुटबाल मैच खेला गया जिसमें बेल्जियम ने 8-0 से बाजी मारी।
28 अप्रैल, 1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
28 अप्रैल, 1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई।
28 अप्रैल, 1916 – बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की।
28 अप्रैल, 1924 – ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का जन्म हुआ।
28 अप्रैल, 1929 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म हुआ।

28 अप्रैल, 1932 – इंसानो के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
28 अप्रैल, 1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
28 अप्रैल, 1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई।
28 अप्रैल, 1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
28 अप्रैल, 1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
28 अप्रैल, 1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
28 अप्रैल, 1971 – हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 27 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

28 अप्रैल, 1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
28 अप्रैल, 1992 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ।

28 अप्रैल, 1993 – जाम्बिया के एक विमान के गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 फुटबाल खिलाड़ियों की मौत हुई।
28 अप्रैल, 1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत हुई।
28 अप्रैल, 1995 – श्रीलंकाई विमान बीएई-748 के पलाली कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त होने से 52 लोगों की मौत हुई।
28 अप्रैल, 1999 – अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा हुई।
28 अप्रैल, 2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
28 अप्रैल, 2001 – पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
28 अप्रैल, 2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन प्राइज फार फिक्शन रखा गया।
28 अप्रैल, 2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
28 अप्रैल, 2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
28 अप्रैल, 2008 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
28 अप्रैल, 2008 – पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।