भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल (Indian Rivers and their Origins) : भारत में ऋग्वैदिक काल से ही अनेकों नदियाँ (Rivers) हैं। जिनकी छोटी बड़ी मिलाकर संख्या 4000 के करीब है, लेकिन इसमें 35 नदियाँ ही प्रमुख है। जिसमें भारत की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध गंगा नदी है। भारत की नदियाँ और उनके उद्गम स्थल पर अनेक सवाल सामान्य ज्ञान की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है। भारत की प्रमुख नदी कौन सी है, यमुना नदी उद्गम स्थल कहां से है आदि प्रश्नों का सटीक जवाब देकर आसानी से सफलता पा सकते है।
भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल–
स्त्रोत : नदी की लंबाई 'भारत भौतिक
पर्यावरण वर्ग-II (NCERT) के परिशिष्ट III से ली गई है।
भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल–
नदी | उद्गम | संगम/मुहाना | लंबाई (किमी) |
सतलज | तिब्बत में मानसरोवर झील के समीप स्थित राकसताल (ऊंचाई समुद्र तल से 4,555 मी.) | चिनाब नदी | लगभग 1,500 (भारत में 1,050) |
सिंधु | तिब्बत में मानसरोवर झील के पास सानोख्याबाब हिमनद से | अरब सागर | 2,880 (भारत में 1,114) |
रावी | हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के समीप | चिनाब नदी | 725 |
व्यास | हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुंड से 4,330 मी. की उंचाई पर | हरिके (कपूरथला) के समीप सतलज नदी | 470 |
झेलम | बेरीनाग (कश्मीर) के समीप शेषनाग झील | चिनाब नदी | 724 (भारत में 400) |
गंगा | गंगोत्री के पास गोमुख हिमानी (समुद्र तल से 3,900 मी. से भी अधिक ऊँचाई पर) | बंगाल की खांड़ी | 2,525 (भारत में) |
यमुना | बंदरपूँछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमानी (उंचाई समुद्र तल से 6,316 मीटर) | प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा नदी | 1,375 |
चंबल | मध्य प्रदेश में मऊ के समीप स्थित जाना पाव पहाड़ी सिंगार चौरी चोटी (उंचाई समुद्र तल से 843 मीटर) | इटावा (उत्तर प्रदेश) से 38 किमी दूर यमुना नदी | 995 |
रामगंगा | नैनीताल के समीप मुख्य हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग | कन्नौज के निकट गंगा नदी | 696 |
शारदा (काली गंगा) | कुमायूँ-हिमालय का मिलाम (Milan) हिमनद | बहरामघाट के समीप घाघरा नदी | 602 |
घाघरा या, करनाली या, कौरियाला | नेपाल में तलकाकोट से 37 किमी. उत्तर पश्चिम में म्पसातुंग हिमानी | सारन तथा बलिया जिले की सीमा पर गंगा नदी | 1,080 |
मंडक (नेपाल में शालीग्राम तथा मैदानी भाग में नारायणी) | नेपाल | पटना के समीप गंगा नदी | भारत में 425 |
कोसी | गोसाईंथान चोटी के उत्तर में | कारागोला के दक्षिण पश्चिम में गंगा नदी | 730 |
बेतवा या वेत्रवती | मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कुमरागाँव के समीप विन्ध्याचल पर्वत | हमीरपुर के समीप यमुना नदी | 480 |
सोन | अमरकंटक की पहाड़ियाँ | पटना के समीप गंगा नदी | 780 |
ब्रह्मपुत्र (तिब्बत में सांपू तथा असम में दिहांग) | तिब्बत में मानसरोवर झील से 80 किमी. की दूरी पर स्थित चेम डुँग हिमानी (उंचाई समुद्र तल से 5, 150 मीटर) | बंगाल की खाड़ी | 2,900 (भारत में 916) |
नर्मदा | विन्ध्याचल पर्वत श्रेणियों में स्थित अमरकंटक नामक स्थान (उंचाई समुद्र तल से 1,057 मीटर) | खम्भात की खाड़ी | 1,312 |
ताप्ती | वैतूल जिले (मध्य प्रदेश) के मुल्ताई (मूल ताप्ती) नगर के पास 722 मीटर की उंचाई से | सूरत के निकट खम्भात की खाड़ी | 724 |
महानदी | छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिहावा के समीप | बंगाल की खाड़ी (कटक के समीप) | 815 |
क्षिप्रा | इंदौर जिले की काकरी बरडी नामक पहाड़ी | चंबल नदी | 560 |
माही | धार जिला (मध्य प्रदेश) के अमझोरा में मेहद झील | खम्भात की खाड़ी | 585 |
लूनी | अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) | कच्छ की रन | 320 |
सोम | उदयपुर जिले के बीछा मेंड़ा नामक स्थान पर | वेणेश्वर के समीप माही नदी | – |
साबरमती | उदयपुर जिले में अरावली पर्वत पर स्थित जयसमुद्र झील | खम्भात की खाड़ी | 371 |
बनास (अर्थात वन की आशा) | खमनोर की पहाड़ी (राजसमंद जिला-राजस्थान) | चंबल (रामेश्वर के नजदीक) | 480 |
बाणगंगा | बैराठ की पहाड़ी जयपुर | यमुना (फतेहाबाद आगरा के समीप) | 378 |
कृष्णा | महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट पहाड़ (उंचाई समुद्र तल से 1,337 मीटर) | बंगाल की खाड़ी | 1,401 |
गोदावरी | नासिक जिले (महाराष्ट्र) के त्र्यंवक गाँव की एक पहाड़ी | बंगाल की खाड़ी | 1,465 |
कावेरी | कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित ब्रह्रागिरि पहाड़ी (उंचाई समुद्र तल से 1,341 मी.) | बंगाल की खाड़ी | 800 |
तुंगभद्रा | कर्नाटक में प. घाट पहाड़ की गंगामूल चोटी से तुंगा तथा समीप में ही काडूर से भद्रानी का उद्गम | कृष्णा नदी | 331 |
पेन्नार | नन्दीदुर्ग श्रेणी की चेन्ना केसावा पहाड़ी (कर्नाटक) | बंगाल की खाड़ी | 597 |
दक्षिणी टोंस | कैमूर पहाड़ियों में स्थित तमसाकुंड जलाशय | सिरसा के समीप गंगा नदी | 265 |
पेरियार | पेरियार झील | – | – |
उमियम | उमियम झील (मेघालय) | – | – |
हुगली | यह गंगा की एक शाखा है, जो धुलिया (प. बंगाल) के द. गंगा से अलग होती है। | बंगाल की खांड़ी | |
बैगाई | कंडन मणिकन्यूर (प. घाट) में मदुरै के समीप (तमिलनाडु) | बंगाल की खांडी | 288 |
0 Comments