फेमिना मिस इंडिया विजेता 2022 (Femina Miss India Winners List in Hindi): मिस इंडिया द टाइम्स समूह द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंंबई में स्थित है। फेमिना मिस इंडिया में भारत के राज्यों से आयी महिला प्रतियोगियों के बीच 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसकी विजेताओं को ही अन्तर्राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाती है। मिस इंडिया विजेता ब्रह्माण्ड सुन्दरी प्रतियोगिता और मिस इंडिया उपविजेता विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता में भाग लेती है। बतादें कि फेमिना एक महिला पत्रिका है, जिसका प्रकाशन हर माह द टाइम्स समूह द्वारा किया जाता है।
फेमिना मिस इंडिया 2022 कौन है?
फेमिना मिस इंडिया विजेताओं की सूची वर्ष 1952 से अबतक–
फेमिना मिस इंडिया 2022 कौन है?
कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' (Miss India 2022) का खिताब अपने नाम 3 जुलाई 2022 को किया। उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़कर यह कामयाबी हाासिल की। जबकि राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर बनी हैं वही, उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप घोषित कर दिया गया है।
Read in English: Femina Miss India Winners List from 1964 to 2022
Read in English: Femina Miss India Winners List from 1964 to 2022
इस बार 6 जजों के पैनल में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर शामिल थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। अकाउंटिंग एवं फाइनेंस में बैचलर की डिग्री धारक सिनी शेट्टी वर्तमान में Chartered Financial Analyst (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। उन्हें डांस करने का भी काफी शौक है और उन्होंने भरतनाट्यम सीख रखा है।
फेमिना मिस इंडिया विजेताओं की सूची वर्ष 1952 से अबतक–
वर्ष | विजेता का नाम | राज्य |
2022 | सिनी शेट्टी | कर्नाटक |
2021 | मानसा वाराणसी | तेलंगाना |
2020 | कोविड-19 के कारण आयोजन नहीं | |
2019 | सुमन राव | राजस्थान |
2018 | अनुकृति वास | तमिलनाडु |
2017 | मानुषी छिल्लर | हरियाणा |
2016 | प्रियदर्शिनी चटर्जी | असम |
2015 | अदिति आर्य | नई दिल्ली |
2014 | कोयल राणा | नई दिल्ली |
2013 | नवनीत कौर ढिल्लों | पंजाब |
2012 | वन्या मिश्रा | पंजाब |
2011 | कनिष्ठा धनखड़ | हरियाणा |
2010 | मनस्वी ममगई | उत्तराखंड |
2009 | पूजा चोपड़ा | महाराष्ट्र |
2008 | पार्वती ओमनाकुट्टन | केरल |
2007 | सारा जेन डायस | कर्नाटक |
2006 | नताशा सूरी | महाराष्ट्र |
2005 | सिंधुरा गद्दे | आंध्र प्रदेश |
2004 | सयाली भगत | महाराष्ट्र |
2003 | अमी वाशी | गुजरात |
2002 | श्रुति शर्मा | उत्तर प्रदेश |
2001 | सारा कॉर्नर | कर्नाटक |
2000 | प्रियंका चोपड़ा | बिहार |
1999 | युक्ता मुखे | महाराष्ट्र |
1998 | एनी थॉमस | केरल |
1997 | डायना हेडन | आंध्र प्रदेश |
1996 | रानी जेराज | तमिलनाडु |
1995 | प्रीति मनकोटिया | पंजाब |
1994 | ऐश्वर्या राय | कर्नाटक |
1993 | करमिंदर कौर | पंजाब |
1992 | शायला लोपेज | कर्नाटक |
1991 | रितु सिंह | नई दिल्ली |
1990 | नाविदा मेहदी | महाराष्ट्र |
1989 | शबनम पटेल | महाराष्ट्र |
1988 | अनुराधा कोट्टूर | महाराष्ट्र |
1987 | मनीषा कोहली | पंजाब |
1986 | मॉरीन मैरी लेस्टोरगेन | महाराष्ट्र |
1985 | शेरोन मैरी क्लार्क | महाराष्ट्र |
1984 | सुचिता कुमार | महाराष्ट्र |
1983 | स्वीटी ग्वेल | पंजाब |
1982 | उत्तरा म्हात्रे | महाराष्ट्र |
1981 | दीप्ति दिवाकर | आंध्र प्रदेश |
1980 | एलिजाबेथ अनीता रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
1979 | रैना विनिफ्रेड मेंडोसा | महाराष्ट्र |
1978 | कल्पना अय्यर | तमिलनाडु |
1977 | वीणा प्रकाश | महाराष्ट्र |
1976 | नैना बलसावर | उत्तर प्रदेश |
1975 | अंजना सूद | हिमाचल प्रदेश |
1974 | किरण ढोलकिया | महाराष्ट्र |
1972 | मालथी बसप्पा | कर्नाटक |
1971 | प्रेमा नारायण | आंध्र प्रदेश |
1970 | हीदर कोरिन फेविल | महाराष्ट्र |
1969 | अदीना सेलिम | महाराष्ट्र |
1968 | जेन कोएल्हो | नई दिल्ली |
1966 | रीता फरिया | महाराष्ट्र |
1962 | फेरियल करीम | महाराष्ट्र |
1961 | वेरोनिका लियोनारा टोरकोटो | महाराष्ट्र |
1960 | इओना पिंटो | महाराष्ट्र |
1959 | फ्लेर यहेजकेल | महाराष्ट्र |
0 Comments