250 राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न



1. ‘बांगड़ के गांधी’ किस जिले के रहने वाले थे? – डूंगरपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2004)
2. ‘राजपूताना’ नाम का प्रयोग सर्वप्रथम कब एवं किसने किया था? – 1800 ई., जॉर्ज थॉमस (राजस्थान पुलिस-2014)
3. 1 नवंबर, 1956 को राजस्थान में कितने जिले थे? – 26 (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
4. 1113 में किस चौहान शासक ने अजमेर नगर का किला बनवाया था? – अजयराज (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
5. 1207 ई. में किस कछवाह शासक ने मीणों को परास्त कर आमेर को राजधानी बनाया? – कोकिल देव (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
6. 1439 ई. में महाराणा कुंभा के काल में रणकपुर में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था? – जैन श्रेष्ठि धानक (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
7. 1468 ई. में महाराणा कुम्भा की हत्या किसने की? – उदा ने (उदयसिंह प्रथम) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
8. 14वीं शताब्दी में किस झील का निर्माण किया गया था? – नक्की झील [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
9. 1509 में मेवाड़ का शासक कौन बना? – राणा संग्रामसिंह (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
10. 1543 में जैतारण गांव में सामेल की लड़ाई किनके बीच हुई थी? – शेरशाह सूरी व राव मालदेव (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
11. 1559 में उदयपुर शहर के संस्थापक के रूप में इतिहास में किसे श्रेय दिया जाता है? – महाराणा उदयसिंह द्वितीय (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
12. 1572–73 ई. में अकबर ने जोधपुर किसको सुपर्द किया? – मौटाराजा उदयसिंह (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
13. 17 मार्च, 1527 को खानवा (भरतपुर) युद्ध किनके मध्य हुआ? – महाराणा सांगा और बाबर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
14. 1755 में मुगल साम्राज्य के पतन के बाद किस मराठा वंश ने अजमेर पर कब्जा किया था? – सिंधिया (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
15. 18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन कहां हुआ? – अलवर (प्री. बीएसटीसी-2015)
16. 1817 ई. में राजस्थान की कौनसी रियासत लॉर्ड हैस्टिंग्ज की आश्रित पार्थक्य नीति का प्रथम शिकार हुई? – करौली (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
17. 1857 की क्रांति में अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था? – ठाकुर कुशल सिंह ने (स्कूल प्राध्यापक-2014)
18. 1857 के विप्लव के समय कौन कोटा राज्य का पॉलिटिकल एजेंट था? – मेजर बर्टन (बीएसटीसी-2014)
19. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का राजपूताना में आरंभ कहां से हुआ था? – नसीराबाद (राजस्थान पुलिस-2014)
20. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय राजस्थान का ए.जी.जी. कौन था? – जॉर्ज पेट्रिक लॉरेंस (ए.ई.एन.-2013)
21. 1921 में मेवाड़ में आरंभ हुए भील आंदोलन के नेता कौन थे? – मोतीलाल तेजावत (कृषि पर्यवेक्षक-2013)
22. 1929 में बाल विवाह निरोधक शारदा एक्ट से किसका संबंध था? – हरविलास शारदा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
23. 1936 में मघाराम ने बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना किस स्थान पर की? – बीकानेर (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
24. 30 मार्च, 1949 को स्थापित बृहद राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? – हीरालाल शास्त्री (राजस्थान पुलिस-2014)
25. अंग्रेजों के साथ संधि करने वाली राजपूताना की अंतिम रियासत कौनसी थी? – सिरोही (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
26. अकबर का आजीवन प्रतिरोध करने वाला प्रथम राजस्थानी शासक कौन था? – चंद्रसेन [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
27. अकबर ने अपनी 1570 ई. की नागौर यात्रा के बाद जोधपुर दुर्ग किसको सौंपा? – बीकानेर के रायसिंह (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
28. अकबर ने उदयपुर का नाम क्या रखा था? – मोहम्मदाबाद [वनरक्षक (डीसीएफ) राजसमंद-2013]
29. अजमेर का राजस्थान में विलय कब हुआ? – 1956 ई. में (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
30. अजमेर की स्थापना किसने की थी? – अजयपाल (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
31. अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय कब हुआ? – 1 नवंबर, 1956 (प्री. बीएसटीसी-2015)
32. अलवर जिले का क्षेत्र प्राचीन काल से किस महाजनपद का भाग रहा? – वन रक्षक सरिस्का मत्स्य जनपद प्रोजेक्ट-2013)
33. अलवर जिले के किस पराक्रमी वीर ने खानवा के प्रसिद्ध युद्ध में महाराणा सांगा के साथ बाबर से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की? – हसन खां मेवाती (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013)
34. अलवर राज्य की स्थापना किसने की? – राव राजा प्रतापसिंह (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013, तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
35. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर कब आक्रमण किया था? – 1303 ई. (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
36. अश्वमेध यज्ञ संपन्न करने वाला शासक कौन था? – सवाई जयसिंह (एलडीसी ग्रेड–II–2013)
37. आहड़ प्राचीन सभ्यता के अवशेष किस जिले से मिले हैं? – उदयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013, पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
38. आहड़ संस्कृति के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे? – चांदी (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
39. आहड़ सभ्यता से प्राप्त उपकरण किससे निर्मित है? – तांबे से (कृषि अधिकारी-2013)
40. इतालवी भारतविद् लुइगी टेस्सीटोरी द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता के प्रागैतिहासिक और पूर्व मौर्य व्यक्ति की सर्वप्रथम पहचान राजस्थान के किस स्थान पर की गयी थी? – कालीबंगा (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
41. इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने राजपूतों की उत्पत्ति किससे होना बताया है? – क्षत्रियों से (प्री. बीएसटीसी-2015)
42. उदयपुर का संस्थापक किसे कहा जाता है? – महाराणा उदयसिंह द्वितीय (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
43. उदयपुर के पास स्थित आहड़ सभ्यता स्थल पर सर्वप्रथम उत्खनन करवाने का श्रेय है? – अक्षय कीर्ति व्यास (कृषि पर्यवेक्षक-2013)
44. उदयसिंह द्वारा उदयपुर की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1559 [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
45. उमराव किस रियासत के सामंत थे? – मेवाड़ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
46. एकी आंदोलन किसके नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था? – मोतीलाल तेजावत (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
47. ऐतिहासिक स्थल मानगढ़ राजस्थान के किस जिले में है? – बांसवाड़ा (प्री. बीएसटीसी-2015)
48. औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 ई. के धरमत के बुद्ध पराजित किया था। धरमत किस राज्य में स्थित है? – मध्य प्रदेश (आर.एस./आर.टी.एस.-2007)
49. औरंगजेब से महाराजा अजीतसिंह की रक्षा किसने की थी? – दुर्गादास राठौड़ (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
50. करौली जिले का प्राचीन नाम क्या था? – गोपाल पाल (जेल प्रहरी-2013)
51. करौली प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई? – त्रिलोकचंद्र माथुर द्वारा (ए.ई.एन.-2013)
52. कालीबंगा अवशेष किस नदी के किनारे पर मिले है? – सरस्वती (कृषि अधिकारी-2013)
53. कालीबंगा शब्द का क्या अर्थ है? – काले रंग की चूडिय़ां (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
54. कालीबंगा सभ्यता का विकास कहां हुआ? – हनुमानगढ़ में सरस्वती–दृश्द्वती के तट पर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
55. कालीबंगा सभ्यता की खोज का श्रेय किसको दिया जाता है? – अमलानंद घोष (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
56. कालीबाई भील कहां की निवासी थी? – रास्तापाल (डूंगरपुर) (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
57. कितने सोपानों में सिरोही का राजस्थान में विलय हुआ? – दो (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
58. किस इतिहासवेत्ता ने कालीबंगा को सिंधु घाटी साम्राज्य की ‘तृतीय’ राजधानी कहा है? – दयाराम साहनी (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
59. किस किले को जीतने के क्रम में अकबर को जयमल और फत्ता के प्रबल प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था? – चित्तौड़ (एलडीसी ग्रेड–II–2013)
60. किस क्रांतिकारी को 20 वर्ष की सजा देकर सेंट्रल जेल में रखा गया? – केसरीसिंह बारहठ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
61. किस चीनी यात्री ने भीनमाल की यात्रा की थी? – ह्वेनसांग (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
62. किस जिले में कालीबंगा की सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं? – हनुमानगढ़ (पटवारी-2013)
63. किस नदी के किनारे स्थित गणेश्वर में ताम्रयुगीन सभ्यता के अवशेष पाये गये हैं? – कांटली (राजस्थान पुलिस-2014)
64. किस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया? – बयाना (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
65. किस राजपूत शासक ने बाबर के खिलाफ खानवा की लड़ाई लड़ी? – महाराणा सांगा (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
66. किस राजा को अभिनव भारताचार्य, हिंदू सरताण, छाप गुरु, राय रायन एवं दान गुरु की उपाधियों से जाना जाता है? – राणा कुम्भा (राजस्थान पुलिस-2014)
67. किस रानी ने अपना सिर काटकर अपने पति के पास भिजवा दिया था? – हाड़ी रानी (सहल कंवर) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
68. किस वर्ष अजमेर का विलय राजस्थान में हुआ था? – 1 नवंबर, 1956 (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
69. किस शताब्दी में राजपूतों का उदय हुआ? – छठी [आरएसआरटीसी चालक-परिचालक-2013 (आर्टिजन ग्रेड-III)]
70. किस शहर को संयुक्त राजस्थान की राजधानी बनाया गया था? – उदयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
71. किस शासक के काल में जयपुर को गुलाबी रंग से रंगा गया था? – रामसिंह द्वितीय (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
72. किस शासक से नाराज होने के कारण 1543 में शेरशाह ने मारवाड़ पर हमला किया था? – मारवाड़ के शासक मालदेव से (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
73. किस स्थान को बांगड़ का ‘जलियांवाला बाग’ कहा जाता है? – मानगढ़ (बीएसटीसी-2014)
74. किस स्थान पर सर्वाधिक पौराणिक देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलती है? – औसियां का मंदिर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
75. किसने माउंट आबू के राजस्थान में विलय में महत्वपूर्ण योगदान दिया? – गोकुल भाई भट्ट (राजस्थान पुलिस-2014)
76. किसने राजस्थान की ‘बहुरूपिया कला’ को विदेशों में प्रदर्शित किया? – जानकी लाल (राजस्थान पुलिस-2014)
77. कीका के नाम से कौन लोकप्रिय था? – महाराणा प्रताप (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
78. कोटा राज्य प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे? – नयनुराम शर्मा (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
79. कौन से प्रतिहार शासक ने सर्वप्रथम जालौर को अपनी राजधानी बनाया था? – नागभट्ट प्रथम (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
80. कौनसा राठौड़ शासक जो 52 युद्धों का नायक और 58 परगनों के रूप में प्रतिष्ठित माना गया? – राव मालदेव (कृषि अधिकारी-2013)
81. कौनसी भू-राजस्व व्यवस्था राजा टोडरमल से संबंधित है? – बटाई (राजस्थान पुलिस-2014)
82. खानवा का युद्ध बाबर ने किसके विरुद्ध लड़ा? – राणा सांगा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
83. गिलूण्ड किस नदी के किनारे स्थित है? – बनास (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
84. गोविंदगिरी के नेतृत्व में भील आंदोलन को दबाने के लिए मानगढ़ का जनसंहार किस वर्ष में हुआ था? – 1913 (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
85. चावण्ड महाराणा प्रताप से किस प्रकार जुड़ा है? – मृत्यु स्थान [वनरक्षक (डीसीएफ) राजसमंद-2013]
86. चेतक नामक घोड़ा किस राजा से संबंधित है? – महाराणा प्रताप [वनरक्षक (डीसीएफ) राजसमंद-2013]
87. चौसा का युद्ध किनके बीच लड़ा गया था? – शेरशाह सूरी और हुमायूं (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
88. चौहान साम्राज्य का प्रथम शासक कौन था? – वासुदेव चाहमान (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
89. चौहानों का मूल स्थान कौनसा माना जाता है? – सपादलक्ष (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
90. जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए गोविंद गुरु ने किस संस्था की स्थापना की? – सम्प सभा (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
91. जयपुर प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – जमना लाला बजाज (प्री. बीएसटीसी-2015)
92. जयपुर शहर को ‘गुलाबी रंग’ किस राजा के द्वारा दिया गया? – रामसिंह द्वितीय (राजस्थान पुलिस-2014)
93. जयसिंह ने जंतर-मंतर किस शहर बनवाया? – जयपुर, बनारस, मथुरा (पटवारी-2013)
94. जहांगीर ने किस राज्य के शासक को मुगल दरबार में उपस्थित होने की छूट दी? – मेवाड़ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
95. जेल में जिंदा जला दिये जाने वाले क्रांतिकारी नेता थे? – सागरमल गोपा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)

96. जोधपुर के निकट औंसियां में मंदिरों का समूह किस वंश की देन है? – प्रतिहार (कांस्टेबल खनिज विभाग-2013)
97. जोधपुर के संस्थापक कौन थे? – राव जोधा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
98. झुंझुनूं व भरतपुर के संस्थापक कौन थे? – मोहम्मद खां व राव अर्जुन देव (जेल प्रहरी-2013)
99. टोंक मुस्लिम रियासत का संस्थापक कौन था? – मीर खां पिण्डारी (राजस्थान पुलिस-2014)
100. डाकन प्रथा को अवैध घोषित किसने किया? – महाराणा स्वरूप सिंह (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
101. डूंगरपुर प्रजामंडल की स्थापना किसने की? – भोगीलाल पांड्या (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
102. तराइन का द्वितीय युद्ध कब हुआ? – 1192 ई. (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
103. ताम्रयुग की सभ्यता से संबद्ध पुरानी नगरी ताम्रत्रवती (धूलकोट) के अवशेष किस नगर में मिले हैं? – उदयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
104. दुर्गादास राठौड़ ने आरंगजेब से किसको बचाया था? – महाराजा अजीतसिंह (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
105. दौसा जिले का वह स्थान जो राजपूतों और मराठों के बीच हुई लड़ाई के कारण प्रसिद्ध है? – तूंगा (कृषि पर्यवेक्षक-2013)
106. धरमत का युद्ध किन दो शासकों के बीच लड़ गया? – जयवंतसिंह और औरंगजेब (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
107. नरेंद्र मंडल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – गंगासिंह (कृषि अधिकारी-2013)
108. नसीराबाद छावनी को लूटने वाला राजपूत सरदार कौन था? – डूंगरसिंह (कृषि अधिकारी-2013)
109. नीमूचाण्म को किस किसान आंदोलन के संदर्भ में याद किया जाता हैं? – अलवर किसान आंदोलन (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
110. पन्नाधाय ने किसके जीवन को बचाया था? – उदयसिंह (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
111. पन्नाधाय ने महाराणा उदयसिंह को किसके हाथों से कत्ल होने से बचाया था? – बनवील [वनरक्षक (डीसीएफ) राजसमंद-2013]
112. पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं? – बागोर (प्री. बीएसटीसी-2015)
113. पुरा उत्खनन स्थल ‘बागोर’ एवं ‘नाडोल’ किन जिलों में स्थित हैं? – भीलवाड़ा एवं पाली (राजस्थान पुलिस-2014)
114. पृथ्वीराज चौहान की माता कौन थी? – कपूरी देवी (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
115. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का समकालीन चंदेल शासक था? – परमार्दी देव (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
116. पृथ्वीराज तृतीय और मुहम्मद गौरी के मध्य कितने युद्ध लड़े गये थे? – 2 (पीटीआई ग्रेड II & III-2013, स्कूल प्राध्यापक-2014)
117. पृथ्वीराज तृतीय किस चौहान वंश से संबंधित था? – शाकंभरी (प्री. बीएसटीसी-2015)
118. प्रथम खिलजी सुल्तान जिसने रणथम्भोर दुर्ग पर आक्रमण किया था? – जलालुद्दीन (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
119. प्रथम प्रजामंडल की स्थापना किस रियासत में की गई? – जयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
120. प्राचीन सरस्वती नदी के किनारे स्थित राजस्थान की सबसे प्राचीन नगरीय सभ्यता का नाम क्या है? – कालीबंगा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
121. प्राचीनकाल में शेखावाटी क्षेत्र महाभारत में किस नाम से उल्लिखित था? – मत्स्य राज्य (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
122. बलवंतसिंह मेहता को किस प्रजामंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था? – मेवाड़ प्रजामंडल (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
123. बसंतगढ़ शिलालेख में राजस्थान प्रदेश को क्या नाम दिया गया है? – राजस्थानियादित्य (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
124. बागोर सभ्यता का केंद्र किस जिले में है? – भीलवाड़ा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
125. बागौर क्यों प्रसिद्ध है? – पुरातात्त्विक स्थल (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)