राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नावली



(पिछले 1 से 125 प्रश्नों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
126. बीकानेर के शासक रायसिंह ने किन दो शासकों के काल में मुगलों की सेवा की? – अकबर और जहांगीर [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
127. बीकानेर राज्य की स्थापना किसने की थी? – राव बीका (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
128. बूंदी जिले का प्राचीन नाम क्या है? – हाड़ोती [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
129. बेगूं किसान आंदोलन के नेता कौन है? – कृपाजी (कृषि अधिकारी-2013)
130. बैराठ स्थित पहाड़ी में जहां बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं, किस नाम से जाना जाता है? – बीजक पहाड़ी (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
131. बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहां से मिले है? – बैराठ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
132. ब्रिटिश साम्राज्य के किस सदस्य के स्वागत में, जयपुर शहर को 187 में गुलाबी रंग से रंगवाया गया था? – प्रिंस अलबर्ट (छात्रावास अधीक्षक-2007)
133. भगत आंदोलन का संबंध किससे है? – भील व गरासिया/गोविंद गिरि से (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013, प्री. बीएसटीसी-2015)
134. भगत पंथ का संस्थापक कौन था? – गुरु गोविंद गिरि (बीएसटीसी-2014)
135. मतीरे की राड किनके बीच हुई थी? – नागौर और बीकानेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
136. मत्स्य का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें आता है? – ऋग्वेद (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
137. मत्स्य जनपद किस राज्य में स्थित था? – राजस्थान (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
138. मत्स्य जनपद की राजधानी कहां थी? – विराटनगर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
139. मत्स्य संघ का निर्माण राजस्थान के किन चार राज्यों से हुआ था? – अलवर, भरतपुर, धौलपुर व करौली [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
140. मत्स्य संघ का प्रथम राजप्रमुख किस रियासत का शासक बना? – धौलपुर (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
141. मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री कौन थे? – शोभाराम कुमावत (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
142. महाभारत काल में पांण्डवों ने अपना अज्ञातवास विराटनगर में बिताया था। यह किस महाजनपद की राजधानी थी? – मत्स्य (राजस्थान पुलिस-2014)
143. महाराणा जगतसिंह द्वारा 17वीं शताब्दी में निर्मित जग–निवास को किस होटल में परिवर्तित कर दिया गया है? – लेक पैलेस (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
144. महाराणा प्रताप का जन्म किस जिले में हुआ? – राजसमंद के कुंभलगढ़ के दुर्ग में [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013, तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]
145. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहां हुआ था? – गोगुन्दा में [वनरक्षक (वन्यजीव) राजसमंद-2013]
146. महाराणा प्रताप का सर्वाधिक बचपन किस जिले में गुजरा था? – राजसमंद [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) उदयपुर–2013]
147. महाराणा प्रताप की मृत्यु कब हुई? – 1597 (प्री. बीएसटीसी-2015)
148. महाराणा प्रताप की राजधानी मेवाड़ की संकटकालीन राजधानी कौनसी थी? – चावण्ड [आरएसआरटीसी चालक-परिचालक-2013 (आर्टिजन ग्रेड-III)]
149. महाराणा प्रताप के मुस्लिम सेनापति का क्या नाम था? – हकीम खां सूरी (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
150. महाराणा प्रताप के समय अकबर ने शाहबाज खां को कितनी बार मेवाड़ पर आक्रमण के लिए भेजा? – तीन बार (स्कूल प्राध्यापक-2014)
151. महाराणा प्रताप ने 1585 में किस स्थान को मेवाड़ की राजधानी बनाया था? – चावण्ड (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
152. महाराणा प्रताप ने किस मुगल सम्राट के विरुद्ध युद्ध किया? – अकबर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
153. महाराणा सांगा ने किन अफगानों को शरण दी? – महमूद लोदी एवं हसन खां (कृषि अधिकारी-2013)
154. मांड किस क्षेत्र का प्राचीन नाम है? – जैसलमेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
155. मारवाड़ के किस शासक ने अकबर की अधीनता स्वीकार की? – मोटा राजा उदयसिंह (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
156. मारवाड़ यूथ लीग/ के संस्थापक कौन थे? – जयनारायण व्यास (ए.ई.एन.-2013)
157. मारवाड़ हितकारिणी सभा के संस्थापक कौन थे? – जयनारायण व्यास [आरएसआरटीसी चालक-परिचालक-2013 (आर्टिजन ग्रेड-III)]
158. मालदेव और शेरशाह के मध्य युद्ध किस स्थल पर लड़ा गया? – सुमेल (बीएसटीसी-2014)
159. मालदेव के बाद मारवाड़ का शासक कौन बना था? – चंद्रसेन (1562–81) [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
160. मालवा के शासक महमूद खिलजी पर विजय की स्मृति में बनवाया गया? – विजय स्तंभ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
161. मुगल बादशाह औरंगजेब की मृत्यु के समय मारवाड़ का शासक कौन था? – अजीत सिंह (जेल प्रहरी-2013)
162. मुगल सम्राटों द्वारा सवाई जयसिंह को कुल कितनी बार मालवा का सूबेदार नियुक्त किया गया है? – तीन बार (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
163. मुहणोत नैणसी किस राजा का मंत्री था? – जोधपुर के महाराजा जसवंतसिंह का (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
164. मेवाड़ के किस शासक के समय में मेवाड़–मुगल संधि हुई? – महाराणा अमरसिंह (1615 में) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
165. मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह किस वर्ष में राजस्थान के महाराज प्रमुख बने? – 1949 (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
166. मेवाड़ के शासक का नाम जिसके शासनकाल में राजसमुद्र का निर्माण हुआ था? – महाराणा राजसिंह प्रथम (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
167. मेवाड़ के शासकों ने स्वयं को किसका दीवान कहा? – एकलिंगनाथजी (कृषि अधिकारी-2013)
168. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना कब हुई थी? – 1938 (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
169. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – माणिक्यलाल वर्मा (कांस्टेबल खनिज विभाग-2013)

170. मोतीलाल तेजावत द्वारा एकी आंदोलन का प्रारंभ कहां से किया गया? – चित्तौडग़ढ़ से (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
171. मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष राजस्थान के किस स्थान में मिले है? – विराटनगर (बैराट) (कांस्टेबल खनिज विभाग-2013)
172. रणथम्भौर का पूर्व शासक हम्मीर क्यों प्रसिद्ध हैं? – हठ के कारण [वनरक्षक (डीसीएफ) राजसमंद-2013]
173. राजपूताना एजेंसी का गठन कब किया गया था? – 1832 [आरएसआरटीसी चालक-परिचालक-2013 (आर्टिजन ग्रेड–III)]
174. राजपूताना एजेंसी राजस्थान में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य का राजनीतिक कार्यालय था। इसका मुख्यालय कहां पर था? – माउंट आबू (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
175. राजपूताना की किस रियासत के सिक्कों पर एक ओर साम्राज्ञी विक्टोरिया का चेहरा और अंग्रेजी में ‘विक्टोरिया एम्प्रैस’ लिखा होता था और दूसरी ओर नगरी तथा उर्दू लिपि में महाराजा का नाम लिखा होता था? – बीकानेर (आर.ए.एस. प्री-2013)
176. राजपूताना की किस रियासत में आजाद मोर्चे की स्थापना हुई? – जयपुर (आर.ए.एस. प्री-2013)
177. राजपूताना की रियासतों ने 1817-18 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ किस क्रम में संधि पर हस्ताक्षर किए? – करौली, कोटा, जोधपुर, उदयपुर (आर.ए.एस. प्री-2013)
178. राजपूताना के किस राज्य ने सर्वप्रथम अकबर की अधीनता स्वीकार की? – आमेर (बीएसटीसी-2014)
179. राजस्थान का ‘जलियांवाला बाग’ के नाम से प्रसिद्ध स्थान ‘मानगढ़ धाम’ किस जिले में स्थित है? – बांसवाड़ा (राजस्थान पुलिस-2014)
180. राजस्थान का कौनसा प्रसिद्ध पुरास्थल उसी दिन के किनारे स्थित था, जिसके किनारे प्राचीन काल में ऋग्वेद की रचना हुई थी? – कालीबंगा [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
181. राजस्थान का जलियांवाला बाग नाम से प्रख्यात मानगढ़ धाम कहां स्थित है? – बांसवाड़ा (ए.ई.एन.-2013)
182. राजस्थान का प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन पुरास्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है? – हनुमानगढ़ (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
183. राजस्थान का भीष्म किसे कहा जाता है? – कुंवर चूंडा को (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
184. राजस्थान का शाब्दिक अर्थ क्या है? – राजाओं का आवास (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
185. राजस्थान की थर्मोपोली किस क्षेत्र को कहा जाता है? – हल्दीघाटी [वनरक्षक (आई.जी.एन.पी.) बीकानेर-2013]
186. राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया के तहत सिरोही व अजमेर राजस्थान में सम्मिलित कब हुए थे? – 1 नवंबर, 1956 (कृषि पर्यवेक्षक-2013)
187. राजस्थान के एकीकरण के समय श्रीगंगानगर किस रियासत का भाग था? – बीकानेर (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
188. राजस्थान के किस नगर में पूर्व–आर्यन लोगों की विद्यमानता का ऐतिहासिक प्रमाण पाया गया? – बैराठ (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
189. राजस्थान के किस राज्य के शासक को महारावल कहा जाता था? – डूंगरपुर (बीएसटीसी-2014)
190. राजस्थान के किस राज्य में 1942 में आजाद मोर्चे का गठन किया गया? – जयपुर (बीएसटीसी-2014)
191. राजस्थान के किस शासक को रायपिथौरा के नाम से जाना जाता है? – पृथ्वीराज चौहान (कांस्टेबल खनिज विभाग-2013)
192. राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र को किस वर्ष राजस्थान का नाम दिया गया? – 26 जनवरी, 1950 (बी.एस.टी.सी.-2013)
193. राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला थी? – अंजनादेवी चौधरी (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
194. राजस्थान जाट क्षत्रिय सभा की स्थापना कब हुई? – 1931
195. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है? – 30 मार्च (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013, आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
196. राजस्थान निर्माण की प्रक्रिया कब पूर्ण हुई थी? – 1 नवंबर, 1956 (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
197. राजस्थान में 1857 का विद्रोह कहां से शुरू हुआ? – नसीराबाद (28 मई, 1857) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
198. राजस्थान में 1857 का विप्लव सर्वप्रथम कहां से प्रारंभ हुआ? – नसीराबाद (बीएसटीसी-2014)
199. राजस्थान में इंडो-ग्रीक सिक्कें मुख्यत: कहां से मिले हैं? – बैराठ एवं सांभर से [वनरक्षक (वन्यजीव) राजसमंद-2013]
200. राजस्थान में किस स्थल पर हल से जूते हुए खेतों के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं? – कालीबंगा (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
201. राजस्थान में पैदा हुए किस राजा को दिल्ली के पुराना किला में विक्रमादित्य के रूप में ताज पहनाया गया था? – सम्राट हेमचंद्र (हैमू) (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
202. राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चंद्र की राजधानी कौनसी थी? – मण्डोर (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
203. राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कब किया गया? – 18 मार्च, 1948 (बीएसटीसी-2014)
204. राजस्थान में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कहां की गई थी? – अजमेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
205. राजस्थान में सभ्यता के किस स्थल पर सबसे पहली बार जूते हुए खेत के अवशेष प्राप्त हुए? – कालीबंगा (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
206. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब हुई? – 1919 में (कृषि पर्यवेक्षक-2013, स्कूल प्राध्यापक-2014)
207. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – विजयसिंह पथिक (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
208. राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक थे? – विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी और हरिभाई किंकर (एलडीसी ग्रेड–II–2013)
209. राजस्थान हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है? – हनुमानगढ़ (बीएसटीसी-2014)
210. राजा मानसिंह किस शासक के विश्वसनीय जनरल थे? – अकबर (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
211. राजा हम्मीर देव का संबंध कहां से हैं? – रणथम्भौर [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
212. राणा पूंजा किस राजा का सेनापति था? – राणा प्रताप (राजस्थान पुलिस-2014)
213. राणा राजसिंह (मेवाड़) समकालीन था? – औरंगजेब (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
214. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस वर्ष में हुआ? – 1527 ई. (पटवारी-2013)


215. राणा सांगा ने किस युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित कर बूंदी राज्य पर अधिकार किया? – खातोली (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
216. रानी पद्मिनी किस शासक की पत्नी थी? – राणा रतनसिंह (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
217. लगभग 321-184 ई.पू. राजस्थान किस शानदार साम्राज्य का हिस्सा था? – मौर्च साम्राज्य (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
218. लॉर्ड लेक ने किस किले पर दो बार आक्रमण किया लेकिन इसे जीत नहीं पाया? – लोहागढ़ (आर. टेट – 2011)
219. लोंगोवाला की लड़ाई किस जिले में हुई है? – जैसलमेर [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
220. लोक देवता भर्तृहरि जी संन्यास लेने से पूर्व किस राज्य के शासक थे? – उज्जैन (मध्य प्रदेश) (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013)
221. वह अंग्रेज कप्तान कौन था जिसका शव आउवा किले के बाहर लटका दिया गया? – मॉकमेसन (कृषि अधिकारी-2013)
222. वह कौनसा राज्य था जिसने कभी भी मुगलों के विरुद्ध मेवाड़ के महाराणा प्रताप से संधि नहीं की? – जोधपुर (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
223. वह विद्वान जो गुहिलों की ब्राह्मण उत्पत्ति के सिद्धांत के विरुद्ध है? – गौरीशंकर हीराचंद ओझा (स्कूल प्राध्यापक-2014)
224. वागड़ का गांधी किसे कहा जाता है? – भोगीलाल पाण्ड्या को (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
225. विदेशी हमलावर मोहम्मद गौरी के खिलाफ बहादुरी के साथ किसने लड़ाई लड़ी और 1191 ई. में तराइन की पहली लड़ाई में उसे हराया था? – पृथ्वीराज चौहान (तृतीय) (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
226. विराटनगर किस जनपद की राजधानी थी? – मत्स्य (बीएसटीसी-2014)
227. विराटनगर/बैराठ सभ्यता किस जिले में स्थित है? – जयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
228. शाकम्भरी के आसपास उदय होने वाला राजपूत वंश कौन था? – चाहमान (चौहान) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
229. शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकारी युद्ध में औरंगजेब ने मेवाड़ के किस महाराणा से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया? – राजसिंह (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
230. शिवि जनप्रद का उल्लेख का सर्वप्रथम स्रोत है? – सिक्के (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
231. संगीत ज्ञान के कारण कुम्भा को किसकी उपाधि प्राप्त हुई? – अभिनव भरताचार्य (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
232. सम्प सभा के संस्थापक कौन थे? – गोविन्द गुरु (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
233. सर उम्मेदसिंह कौन थे? – जोधपुर के महाराजा (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
234. सरिस्का में स्थित काकंवाड़ी का किला किस घटना के लिए प्रसिद्ध है? – औरंगजेब द्वारा अपने बड़े भाई दाराशिकोह को कैद रखने के लिए (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013)
235. सांभर झील का निर्माता कौन था? – वासुदेव (वन रक्षक-2013) (झुंझुनूं)
236. सागरमल गोपा का संबंध किस रियासत से है? – जैसलमेर (राजस्थान पुलिस-2014)
237. साधु सीताराम दास किस कृषक आंदोलन किससे संबंधित था? – बिजौलिया (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
238. सालम सिंह की हवेली कहां स्थित है? – जैसलमेर (कृषि अधिकारी-2013)
239. सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष राजस्थान में कहां से प्राप्त हुए है? – कालीबंगा (हनुमानगढ़) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
240. सिरोही का राजस्थान में विलय कितने चरणों में पूर्ण हुआ? – 2 (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
241. सिसोदिया वंश का संस्थापक कौन था? – राणा हम्मीर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
242. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में अंग्रेज शासित प्रदेश कौनसा था? – अजमेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
243. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में कितनी रियासतें थी? – 19 (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
244. स्वतंत्रता सेनानी सावित्री देवी भाटी किस राज्य में संबंधित थी? – जोधपुर (बीएसटीसी-2014)
245. हरका बाई कौन थी? – कच्छवाहा राजकुमारी (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
246. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया? – 1576 ई. में (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
247. हल्दीघाटी किस जिले से स्थित है? – राजसमंद (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
248. हल्दीघाटी युद्ध के बाद महाराणा प्रताप ने किसे अपनी राजधानी बनाया? – चावण्ड (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)