रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 | Ramon Magsaysay Award 2018

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 | Ramon Magsaysay Award 2018 - वर्ष 2018 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के विजेता : एशिया का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे अवार्ड को एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं का चयन जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, पंथ या लिंग से ऊपर उठकर किया जाता है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो एशिया में मानव विकास के मुद्दों को साहस और रचनात्मकता के साथ हल करते हों और साथ ही उनके योगदान से समाज में बदलाव आया हो।


26 जुलाई, 2018 को एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा ट्विटर पर की गई।
इस वर्ष यह पुरस्कार 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को दिए जाने का निर्णय लिया गया। जो इस प्रकार हैं-
(i) यौक चैंग (Youk Chhang) – कंबोडिया
(ii) मारिया द लौर्डेस मार्टिस क्रूज (Maria de Lourdes Martins Cruz) – पूर्वी तिमोर
(iii) हॉवर्ड डी  (Howard Dee) – फिलीपींस
(iv) वो थी होंग येन (Vo Thi Hoang Yes) – वियतनाम
(v) डॉ. भारत वाटवानी (Dr. Bharat Vatwani) – भारत
(vi) सोनम वांगचुक  (Sonam Wangchuk) – भारत


सनद रहे कि वर्ष 2008 तक यह पुरस्कार 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते थे परंतु उसके पश्चात श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया।
– याद रहे कि यह पुरस्कार फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है जिसकी स्थापना रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1957 में की गई थी।

यह भी जानें : अबतक के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त भारतीय विजेता

– यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के द्यारा दिया जाता है।
– रेमन मैग्सेसे पुरस्कार रा​शि यूएस डॉलर 30000 है।
– 31 अगस्त, 2018 को इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
– इस वर्ष 2 भारतीय व्यक्तियों डॉ. भारत वाटवानी और सोनम वांगचुक को यह पुरस्कार मिला है।
– जबकि गत वर्ष 2017 में किसी भारतीय को यह पुरस्कार नहीं मिला था।