10 जून का इतिहास | Today in History 10 June

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ और 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


10 जून, 110 – ईरान और रोम के बीच 50 वर्षों की शांति के बाद रोम के नरेश ट्रोजान के आदेश पर इस देश की सेना ने पश्चिमोत्तरी ईरान के अरमीनिया भाग पर जो अब अलग देश है आक्रमण किया।
10 जून, 1190 – तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
10 जून, 1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
10 जून, 1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
10 जून, 1786 – चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
10 जून, 1790 – ब्रिटेन के सैनिको ने मलेशिया पर आक्रमण किया। उस समय इस देश पर हॉलैंड का अधिकार था और वह इसके स्रोतों को लूट रहा था। किंतु मलेशिया में ब्रिटिश सैनिकों के आगमन के बाद हॉलैंड को इस देश से पीछे हटना पड़ा।
10 जून, 1829 – ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
10 जून, 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
10 जून, 1890 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।
10 जून, 1906 – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ।
10 जून, 1906 – हिन्दी चित्रपट गायक रूपकुमार राठौर का जन्म हुआ।
10 जून, 1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
10 जून, 1922 – अमेरिकी पटकथा लेखक रॉबर्ट एलन ऑरथॉर का जन्म हुआ।
10 जून, 1922 – अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री (द वीजर्ड ऑफ ऑस) जूडी गार्लंड का जन्म हुआ।
10 जून, 1924 – फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या कर दी।
10 जून, 1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
10 जून, 1931 – प्रसिद्ध वायलिन वादकों में से एक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।
10 जून, 1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
10 जून, 1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
10 जून, 1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

10 जून, 1940 – कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
10 जून, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
10 जून, 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
10 जून, 1947 – मुस्लिम लीग कौन्सिल ने भारत के विभाजन की योजना को स्वीकार लिया। इस योजना की घोषणा लार्ड माउंट बेटेन ने 3 जून वर्ष 1947 को कीया थी जिसकी पुष्टि जवाहर लाल नेहरू सहित कुछ नेताओं ने भाषण द्वारा की थी किन्तु पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जेनाह ने अपने भाषण में कहा था कि इस योजना को मुस्लिम लीग कौन्सिल की बैठक में पास किया जाएगा।
10 जून, 1955 – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।
10 जून, 1957 – इजरायल और सीरिया के बीच युद्ध विराम संधि होने के साथ 6 दिवसिय युद्ध समाप्त हो गया।
10 जून, 1960 – नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन शुरु हुआ।

यह भी जानें : 9 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 जून, 1960 – तेलुगू अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म हुआ।
10 जून, 1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
10 जून, 1967 – इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
10 जून, 1971 – अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
10 जून, 1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
10 जून, 1983 – ब्रिटेन में मारग्रेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
10 जून, 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
10 जून, 1987 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ।
10 जून, 1994 – चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।
10 जून, 1995 – यूरोप के विक्सलेट इलाके में दुनिया की सबसे बजनी 5,100 किलोग्राम की घड़ी स्थापित की गई।
10 जून, 1996 – बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
10 जून, 1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।
10 जून, 2000 – सीरिया के राष्ट्रपति हाफ़िज़ असद एक लम्बी बीमारी के बाद चल बसे। वे सन 1930 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने सन 1964 में वायु सेना प्रमुख का पद संभाला और तीन वर्ष सीरिया के रक्षा मंत्री बने रहे।
10 जून, 2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी ‘K-2’ का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
10 जून, 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
10 जून, 2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
10 जून, 2008 – 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।