9 जून का इतिहास | Today in History 9 June

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस व वर्तमान में पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का जन्म हुआ और भारत के मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 जून, 1525 – स्पेन की सेना ने पैराग्वे देश का अतिग्रहण कर लिया। इस प्रकार इस छोटे से देश में स्पेन का 276 वर्ष तक जारी रहने वाला साम्राज्य आरंभ हुआ।
9 जून, 1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
9 जून, 1716 – भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन हुआ।
9 जून, 1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
9 जून, 1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
9 जून, 1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
9 जून, 1815 – लबजमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
9 जून, 1870 – ब्रिटेन के उपन्यासकार चार्ल्ज़ डिकेनस का निधन हुआ। वे सन 1812 ईसवी में जन्में थे और उन्होंने 19वी शताब्दी के अंग्रेज़ी सहित्य में रियलिज़्म की नींव डाली।
9 जून, 1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
9 जून, 1912 – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म हुआ।
9 जून, 1913 – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ।
9 जून, 1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
9 जून, 1931 – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ।
9 जून, 1933 – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म हुआ।
9 जून, 1934 – कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
9 जून, 1936 – अब्बास तैयबजी का निधन हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
9 जून, 1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
9 जून, 1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई ।
9 जून, 1944 – रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
9 जून, 1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
9 जून, 1949 – भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस व वर्तमान में पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का जन्म हुआ।

9 जून, 1960 – चीन में चक्रवाती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मृत्यु हो गई।
9 जून, 1962 – अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स के विश्वविद्यालय में भयानक आग लगी। आग लगने से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की पांच सौ से अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण पुस्तकें जलकर राख हो गयीं।
9 जून, 1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
9 जून, 1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।

यह भी जानें : 8 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

9 जून, 1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
9 जून, 1975 – भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म हुआ।
9 जून, 1981 – भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ।
9 जून, 1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
9 जून, 1985 – भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म हुआ।
9 जून, 1990 – प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन हुआ।
9 जून, 1900 – आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
9 जून, 1991 – इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
9 जून, 1991 – हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन हुआ।
9 जून, 1993 – हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी) सत्एन बोस का निधन हुआ।
9 जून, 1995 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन हुआ।
9 जून, 1999 – नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
9 जून, 2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
9 जून, 2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
9 जून, 2008 – केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
9 जून, 2011 – भारत के मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन हुआ।