29 मई का इतिहास | Today in History 29 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका के सबसे नौजवान 35वें राष्टपति जॉन एफ कैनेडी का जन्म हुआ और भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 मई, 757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
29 मई, 1453 – तत्कालीन पूर्वी रोम की राजधानी क़ुस्तुन्तुनिया बंदरगाह पर तत्कालीन उसमानी शासक सुलतान मोहम्मद फ़ातेह का अधिकार हो गया।
29 मई, 1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
29 मई, 1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
29 मई, 1865 – भारतीय पत्रकारिता का जनक, पत्रिका 'मॉडर्न रिव्यू' के संस्थापक, संपादक एवं मालिक और स्वतंत्रता सेनानी, रामानंद चट्टोपाध्याय का जन्म बंगाल के बाँकुड़ा जिले में हुआ।
29 मई, 1874 – स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।
29 मई, 1906 – हिन्दी के जाने-माने कथाकार, निबन्धकार, पत्रकार तथा स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल मिश्र का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबन्द ग्राम में हुआ।
29 मई, 1914 – माउन्ट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम अपनी फतह का झंडा लहराने वालो दो लोगो में से एक नेपाली पर्वतारोही तेन्जिंग नॉरगे का जन्म उत्तरी नेपाल में थेम नामक स्थान पर हुआ। सनद रहे कि उनकी जन्म की तारीख याद नहीं होने के कारण माउन्ट एवरेस्ट पर फतह करने वाले दिन को ही जन्म दिन के रूप में मानते हैं।
29 मई, 1917 – अमेरिका के सबसे नौजवान 35वें राष्टपति जॉन एफ कैनेडी का जन्म हुआ।
29 मई, 1922 – इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।
29 मई, 1937 – स्पेन के गृह युद्ध के दौरान प्रजातंत्रवादियों के युद्धक विमानों जो राजशाही के समर्थकों से संघर्ष कर रहे थे जर्मनी के एक युद्धपोत को निशाना बनाया।
29 मई, 1947 – भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना हुई।
29 मई, 1953 – एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे।
29 मई, 1959 – चार्ल्स द गाल ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
29 मई, 1968 – दारा सिंह कुश्ती के विश्व चैंपियन बने।
29 मई, 1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

29 मई, 1972 – भारतीय सिनेमा जगत के भीष्म पितामह कहे जाये वाले अभिनेता, निर्देशक-निर्माता पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।
29 मई, 1977 – भारत के जानेमाने भाषाविद्, साहित्यकार सुनीति कुमार चटर्जी कास का निधन हुआ।

यह भी जानें : 28 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

29 मई, 1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मारे गए।
29 मई, 1987 – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ।
29 मई, 1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आये भीषण भूकंप से 56 लोग मरे।
29 मई, 1990 – बोरिस येल्तसिन को सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया।
29 मई, 1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।
29 मई, 2004 – पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में थोड़ी राहत दी।
29 मई, 2004 – म्यांमार में आये भयानक चक्रवाती तूफ़ान में 140 लोगों की जान गयी और कई नागरिक घायल हुए।
29 मई, 2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
29 मई, 2008 – बीजेपी के कद्दावर नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
29 मई, 2008 – इंटरनेट सबसे प्रसिद्ध गूगल सर्च इंजन ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी एक समझौता किया।
29 मई, 2012 – इटली के उत्तरी इलाके बोलोगना में भूकंप से 24 लोगों की मौत हुई।