28 मई का इतिहास | Today in History 28 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ और भारतीय हिन्दी सिनेमा जगत के युगपुरुष निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


28 मई, 1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
28 मई, 1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
28 मई, 1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
28 मई, 1847 – अमरीका में टेलीफ़ोन के आविष्कारक एलेग्ज़नडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही तकनीकी कामों से बहुत लगाव था। दस वर्ष के अध्ययन और शोधकार्य के बाद बल ऐसी मशीन बनाने में सफल हो गये जो ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकती हो। इसी मशीन का विकसित स्वरूप आज का टेलीफ़ोन है।
28 मई, 1883 – स्वतंत्रता सेनानी और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागुर गाँव में हुआ।
28 मई, 1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
28 मई, 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ।
28 मई, 1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ अौर लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
28 मई, 1921 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक डी. वी. पलुस्कर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुआ।
28 मई, 1922 – अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म हुआ।
28 मई, 1923 – तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और नन्दमूरि तारक रामाराव का जन्म आन्ध्र प्रदेश के हैदराबाद जिले में हुआ था। वो एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता भी थे।
28 मई, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ में बेल्जियम पर, जिसने अपनी निष्पक्षता की घोषण की थी, नाज़ी जर्मनी का अधिकार हो गया।
28 मई, 1945 – मशहूर अमेरिकी डॉक्टर, कामेडियन तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता हंटर डोहटी पैच एडम्स का जन्म हुआ।
28 मई, 1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
28 मई, 1954 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, भारत माता के महान सपूत विजय सिंह पथिक उर्फ़ भूप सिंह गुर्जर का निधन हुआ।
28 मई, 1959 – दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
28 मई, 1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
28 मई, 1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई।

28 मई, 1964 – भारतीय हिन्दी सिनेमा जगत के युगपुरुष निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का निधन हुआ।
28 मई, 1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत हुई।
28 मई, 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

यह भी जानें : 27 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

28 मई, 1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
28 मई, 1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।
28 मई, 1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
28 मई, 1996 – रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
28 मई, 1998 – पाकिस्तान ने पहला परमाणु परिक्षण किया। जिसके विरोध में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने उसपर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
28 मई, 2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
28 मई, 2005 – प्रसिद्ध कवी, लेखक और हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार पंडित गोपालप्रसाद व्यास का निधन हुआ।
28 मई, 2008 – अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।
28 मई, 2008 – नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ।
28 मई, 2008 – जेट एयरवेज को मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।