22 मई का इतिहास | Today in History 22 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी और दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

22 मई, 1420 – ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
22 मई, 1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
22 मई, 1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत हुई।
22 मई, 1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
22 मई, 1762 – स्वीडन और प्रशिया ने हैम्बर्ग की संधि परहस्ताक्षर किए।
22 मई, 1772 – समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।
22 मई, 1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ। उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
22 मई, 1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
22 मई, 1897 – लंदन स्थित टेम्स नदी के नीचे बने ब्लैकवेल सुरंग को आधिकारिक तौर पर खोला गया।
22 मई, 1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
22 मई, 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
22 मई, 1922 – अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ।
22 मई, 1925 – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म हुआ।



22 मई, 1936 – भारत का पहला स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास हुआ।
22 मई, 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
22 मई, 1940 – अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस. प्रसन्ना का जन्म हुआ।
22 मई, 1947 – ट्रूमन दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें अमेरिका ने शित युद्ध में तुर्की और युनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया गया।
22 मई, 1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
22 मई, 1959 – महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
22 मई, 1960 – सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
22 मई, 1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
22 मई, 1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
22 मई, 1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
22 मई, 1972 – निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
22 मई, 1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।

22 मई, 1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
22 मई, 1987 – दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।
22 मई, 1987 – टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ।
22 मई, 1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।



22 मई, 1990
– माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
22 मई, 1991 – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन हुआ।
22 मई, 1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
22 मई, 1992 – भारत ने अपने ‘अग्नि’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
22 मई, 2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।

यह भी जानें : 21 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 मई, 2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में हजारों से भी अधिक लोग मारे गये।
22 मई, 2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
22 मई, 2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
22 मई, 2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
22 मई, 2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 158 लोगों की मौत हुई।
22 मई, 2010 – मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।
22 मई, 2011 – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन हुआ।
22 मई, 2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।