21 मई का इतिहास | Today in History 21 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मद्रास (अब चेन्नई) में आत्मघामी बम हमले में भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई और सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

21 मई, 996 – सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
21 मई, 1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
21 मई, 1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
21 मई, 1674 – जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
21 मई, 1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म हुआ।
21 मई, 1790 – प्रशासनिक सहूलियत के लिए पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
21 मई, 1819 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्फिवट वॉकर कहा जाता था।
21 मई, 1832 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया।
21 मई, 1840 – न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
21 मई, 1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त ​हुई।
21 मई, 1871 – यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
21 मई, 1881 – यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई।
21 मई, 1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की गई।
21 मई, 1883 – इटली के तानाशाह और फ़ाशिस्ट दल की स्थापना करने वाले बेनीटो मसोलीनी का जन्म हुआ।
21 मई, 1900 – हिन्दी साहित्य के कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।
21 मई, 1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
21 मई, 1908 – पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया।

21 मई, 1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
21 मई, 1921 – रूस के विख्यात भौतिकशास्त्री आंद्रे साख़ारोफ़ का जन्म हुआ।
21 मई, 1922 – अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म हुआ।
21 मई, 1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता और बागडोगरा के बीच शुरू हुआ।
21 मई, 1930 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का जन्म हुआ।
21 मई, 1931 – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म हुआ।
21 मई, 1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
21 मई, 1954 – फ्रांस के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी पेवन्करे का नेन्सी नगर में जन्म हुआ।
21 मई, 1960 – भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
21 मई, 1960 – 'रुस्तम-ए-ज़मां' पहलवान "गामा पहलवान का निधन हुआ।

यह भी जानें : 20 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 मई, 1965 – मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
21 मई, 1970 – USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
21 मई, 1971 – मशहूर निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म हुआ।
21 मई, 1981 – पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री की नियुक्त हुई।
21 मई, 1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटीरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।


21 मई, 1991 – मद्रास (अब चेन्नई) में आत्मघामी बम हमले में भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई।
21 मई, 1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
21 मई, 1994 – दक्षिणी यमन द्वाराउत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।
21 मई, 1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
21 मई, 1998 – जनरल सोहार्तो को इंडोनेशिया पर 33 वर्ष के अत्याचारपूर्ण शासन के बाद त्यागपत्र देने पर विवश होना पड़ा।
21 मई, 1998 – माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की।
21 मई, 1998 – भारत ने परमाणु परीक्षण पर स्थगन की घोषणा की।
21 मई, 2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम.इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा दी।
21 मई, 2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
21 मई, 2006 – मॉन्टेनीग्रो ने एक जनमत संग्रह द्वारा सर्बिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
21 मई, 2010 – दुबई से मंगलौर आ रहे एयर इंडिया के विमान IX-182 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 166 में से 158 यात्री मारे गए।
21 मई, 2010 – दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या कर दी गई।
21 मई, 2010 – उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
21 मई, 2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।