करेंट अफेयर्स 2018 एवं सामान्य ज्ञान की PDF Download करे!


Current Affairs and GK in Hindi–महीने भर की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, चर्चित व्यक्तियों, पुरस्कारों, मु्द्रा एवं बैंकिंग, राज्यों की गतिविधियों, कृषि और उद्योग जगत की हलचल और खेलों से संबंधित गतिविधियों पर आधारित करेंट अफेयर्स यहां दिये जा रहे है। संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों यह नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पढ़े और याद करें। जिससे आप परीक्षा में पूछे गए सवालों का जवाब आसानी से दे पायेगें।


1. हाल ही में इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – अबिये अहमद
2. किस देश ने दक्षिण सागर में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया? – चीन
3. हाल ही में किस देश में 1,372 रोबोट ने मिलकर सर्वाधिक रोबोट के एकसाथ डांस करने का नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? – इटली
4. किस समुदाय को अलग धर्म का दर्जा नहीं देने की घोषणा की? – लिंगायत
5. किस देश ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो नेवी हेलीकॉप्टर्स में से एक वापस करने का फैसला किया है? – मालदीव
6. गुजरात सरकार ने हाल ही में किसे वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है? – अहमद पटेल
7. भारत और किस देश के बीच पहली बार कंटेनर ट्रेन का परीक्षण शुरू हो गया? – बांग्लादेश
8. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा वित्त निगम की शुरुआत की? – बिहार
9. अक्कुयु में तुर्की का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस देश द्वारा विकसित किया जाएगा? – रूस
10. अमेरिका द्वारा लगाए गये प्रतिबंधों के बावजूद भारत किस देश से एयर डिफेन्स मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है? – रूस
11. ‘उड़ान-आरसीएस’ योजना के तहत किस स्थान से 21वें हवाई अड्डे के रूप में एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू हो गया है? – पठानकोट
12. किस देश की नेशनल असेंबली ने विवादास्पद आव्रजन कानून पारित किया है? – फ्रांस
13. किस राज्य में भारत का पहला बहुउद्देशीय ‘वन धन विकास केंद्र’ स्थापित किया गया है? – छत्तीसगढ़
14. किस देश ने मध्य पूर्व क्षेत्र के पहली बार महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा की घोषणा की है? – कतर
15. हाल ही में किस स्थान पर देश के सबसे शक्तिशाली रेल इंजन का उद्घाटन किया गया? – मधेपुरा
16. कैबिनेट ने संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत किस राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों की घोषणा को मंजूरी प्रदान की? – राजस्थान
17. किस देश ने सीरिया गैस हमले की यूएन जांच का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया? – रूस
18. किसे हाल ही में नासकॉम का चेयरमैन बनाया गया? – रिशाद प्रेमजी
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान से “सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह” का आह्वान किया? – मोतिहारी (बिहार)
20. इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नैविगेशन सेटेलाईट का क्या नाम है? – आईआरएनएसएस-1आई

21. किस राज्य में जनजातीय कल्याण के लिए 'क्वेस्ट' पहल की शुरूआत की गयी है? – महाराष्ट्र
22. भारत ने किस देश के साथ नाविकों के सामर्थ्य को मान्यता देने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – दक्षिण कोरिया
23. मंगल ग्रह की सतह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा किस मिशन की घोषणा की गई? – इनसाइट मिशन
24. किस संस्था ने अखिल भारतीय आघार पर तरल क्लोरीन के लिए पहला लाइसेंस दिया? – भारतीय मानक ब्यूरो
25. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने किस पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीति हेतु आजीवन अयोग्य घोषित किया? – नवाज शरीफ
26. भारत के किस शहर में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2018’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? – नई दिल्ली
27. किस देश ने 700 किलोमीटर रेंज वाली बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया? – पाकिस्तान
28. पुलित्ज़र पुरस्कार  2018 में किस समाचार पत्र को सवश्रेष्ठ जर्नलिज्म अवार्ड प्रदान किया गया? – न्यूयॉर्क टाइम्स
29. किस शिक्षण संस्थान द्वारा किये गये शोध से पता चला कि सिंधु घाटी सभ्यता का अंत 900 वर्ष के सूखे के कारण हुआ था? – आईआईटी खड़गपुर
30. भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास का क्या नाम है? – गगन शक्ति 2018
31. चीन में किस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई? – वुहान
32. राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिषद् की पहली बैठक कहां पर आयोजित की गई? – दिल्ली
33. 50 मिलियन यूरो मानवतावादी सहायता की घोषणा किस देश ने सीरिया के लिए  की है? – फ्रांस
34. किस देश में हाल ही में 35 वर्षों में पहला सिनेमाघर खोला गया? – सऊदी अरब
35. हाल ही में किसे क्यूबा का राष्ट्रपति चयनित किया गया? – मिगेल डियाज़
36. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित रक्षा योजना समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – अजीत डोवाल
37. भारत सरकार ने विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की? – स्टडी इन इंडिया
38. हाल ही में किस देश में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक अर्थात चोगम का आयोजन किया गया? – ब्रिटेन
39. फॉर्च्यून की वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट लीडर्स ऑफ 2018 सूची में मुकेश अंबानी कितने नम्बर पर हैं? – 24वें
40. हाल ही में अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड ने अपना नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की? – द किंगडम ऑफ इस्वातिनी
41. किस राज्य को सर्वाधिक फिल्मन अनुकूल राज्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया? – मध्य प्रदेश
42. हाल ही में किस देश ने घोषणा की कि उनके देश के जहाज विवादित दक्षिणी चीन सागर से होकर गुजरेंगे? – ऑस्ट्रेलिया
43. विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का क्या नाम था जिनका हाल ही में 117 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया? – नबी ताजिमा
44. हाल ही में मेकोंग नदी में पहली बार किस प्रजाति की जनसंख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई? – डॉल्फिन
45. किस राज्य की सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी? – मध्य प्रदेश