इतिहास के पन्‍नों में आज 14 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–






14 अप्रैल, 1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
14 अप्रैल, 1563 – सिखों के दसवें गुरु अर्जुन देव का जन्म हुआ।
14 अप्रैल, 1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
14 अप्रैल, 1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
14 अप्रैल, 1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
14 अप्रैल, 1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
14 अप्रैल, 1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
14 अप्रैल, 1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो 'आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 अप्रैल का दिन
14 अप्रैल, 1891 – भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।
14 अप्रैल, 1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर यह डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ​ही नहीं।
14 अप्रैल, 1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।
14 अप्रैल, 1922 – भारतीय संगीतकार शास्त्रीय गायक उस्ताद अली अकबर खान का जन्म हुआ।
14 अप्रैल, 1944 – मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ जिसमें 1200 से अधिक लोग मारे गए।
14 अप्रैल, 1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ।

यह भी जानें : 15 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
14 अप्रैल, 1963 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल संकृत्यायन का निधन हुआ।
14 अप्रैल, 1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
14 अप्रैल, 1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
14 अप्रैल, 1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
14 अप्रैल, 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
14 अप्रैल, 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहसिक समझौता किया।
14 अप्रैल, 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।
14 अप्रैल, 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की मृत्यु हुई।
14 अप्रैल, 2010 – चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
14 अप्रैल, 2013 – सोमालिया के मोगादिशू में आतंकवादी हमले में 20 लोग मारे गए।