इतिहास के पन्‍नों में आज 15 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ और मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां कैलिफोर्निया में खुला। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




15 अप्रैल, 1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।
15 अप्रैल, 1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
15 अप्रैल, 1707 – स्वीटज़रलैंड के खगोलशास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ। उन्होंने सितारों की चाल और उनके परिवर्तनों के बारे में काफी जानकारियां एकत्रित कीं।
15 अप्रैल, 1731 – ब्रिटिश दार्शनिक और भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ़्रांस में जन्म हुआ। उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्ति के पश्चात भौतिकशास्त्र और रसायनशास्त्र आदि विषयों की शिक्षा दी।
15 अप्रैल, 1784 – आयरलैंड में दुनिया का पहला गुब्बारा उड़ाया गया।
15 अप्रैल, 1817 – अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 14 अप्रैल का दिन

15 अप्रैल, 1895 – बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
15 अप्रैल, 1923 – डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
15 अप्रैल, 1927 – स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
15 अप्रैल, 1929 – प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
15 अप्रैल, 1940 – मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां कैलिफोर्निया में खुला।
15 अप्रैल, 1948 – हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 16 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 अप्रैल, 1955 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
15 अप्रैल, 1958 – सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व राजनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।
15 अप्रैल, 1966 – चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ।
15 अप्रैल, 1986 – अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया।
15 अप्रैल, 1992 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया।
15 अप्रैल, 1994 – मोरक्को में विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।
15 अप्रैल, 2002 – दक्षिण कोरिया में बुसान के निकट एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत हुई।
15 अप्रैल, 2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
15 अप्रैल, 2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
15 अप्रैल, 2013 – इराक में बम विस्फोट से 33 मरे और 163 घायल हुए।
15 अप्रैल, 2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।