मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार का वर्णन

Great Bath

प्रश्न : विशाल स्नान घर किस स्थान पर मिला है?
(A) हड़प्पा
(B) लोथल
(C) चन्हूदड़ों
(D) मोहनजोदड़ो
उत्तर : (D)

स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण मोहनजोदड़ो के दुर्ग में स्थित वृहद् स्नानागार या विशाल स्नानगृह है। वर्तमान समय में यह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आता है। इसे कुछ विद्वान् महाजलकुंड के नाम से संबोधित करते हैं। उत्तर से दक्षिण की ओर इसकी लंबाई 39 फीट (11.88 मीटर) तथा पूर्व से पश्चिम की ओर इसकी चौड़ाई 23 फीट (7 मीटर) है। इसकी गहराई 8 फीट (2.43 मीटर) है। नीचे तक पहुँचने के लिए इसमें पकी हुई पतली ईंटों से निर्मित सीढ़ियाँ बनाई गई हैं। स्नानागार का फर्श पकी ईंटों से बना है। इसके तीन तरफ कोठरियों युक्त बरामदे हैं तथा सम्भवत: इनके ऊपर दूसरी मंजिल भी रही होगी। स्नानागार में जल भरने तथा निकालने के लिए नालियों की व्यवस्था थी। यह स्नानागार संभवत: धार्मिक प्रयोजनों हेतु उपयोग में लाया जाता था। इसको बनाने में लगी शक्ति और ख़र्चे को देखकर यह पता चलता है कि यह मोहनजोदड़ो के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल था।

Post a Comment

1 Comments

  1. सर मुझे भारत की पुरी हिस्ट्री चाहिए

    ReplyDelete