21 अप्रैल का इतिहास | Today in History 21 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ और ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 अप्रैल, 829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
21 अप्रैल, 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
21 अप्रैल, 1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
21 अप्रैल, 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
21 अप्रैल, 1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
21 अप्रैल, 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
21 अप्रैल, 1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ।
21 अप्रैल, 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
21 अप्रैल, 1864 – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म हुआ।


21 अप्रैल, 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।
21 अप्रैल, 1924 – भारत के पहले निशानेबाज़ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कर्णी सिंह का जन्म हुआ।
21 अप्रैल, 1926 – 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ।
21 अप्रैल, 1938 – सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा... लिखने वाले उर्दू भाषा के मशहूर क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का निधन हुआ।
21 अप्रैल, 1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
21 अप्रैल, 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया।
21 अप्रैल, 1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।

यह भी जानें : 21 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 अप्रैल, 1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
21 अप्रैल, 1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।

21 अप्रैल, 1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त हुए।
21 अप्रैल, 1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
21 अप्रैल, 1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
21 अप्रैल, 1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
21 अप्रैल, 1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
21 अप्रैल, 2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।
21 अप्रैल, 2004 – बसरा में हुए मिसाइल हमले में लगभग 68 लोगों की मौत हो गयी थी।
21 अप्रैल, 2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की थी।
21 अप्रैल, 2007 – ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया था।
21 अप्रैल, 2013 – अाकंड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ था।
21 अप्रैल, 2015 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन हुआ।