इतिहास के पन्‍नों में आज 6 दिसंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 दिसंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बहुजन राजनीतिक नेता और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ और अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया। इसके फलस्वरुप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

6 दिसंबर, 1732 – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।
6 दिसंबर, 1774 – आॅ​स्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।
6 दिसंबर, 1768 – एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
6 दिसंबर, 1877 – पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा 'री हेड अ लिटिल लेम्‍ब'।
6 दिसंबर, 1877 – द वॉशिंगटन पोस्ट के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
6 दिसंबर, 1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
6 दिसंबर, 1917 – फिनलैंड ने रुस के आधिपत्य से स्वतंत्रता की घोषणा की।
6 दिसंबर, 1921 – ब्रिटिश और आइरिश प्रतिनिधियों ने एंग्लो-आइरिश संधि पर हस्ताक्षर किए।
6 दिसंबर, 1946 – होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।



यह भी जानें : 05 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

6 दिसंबर, 1956 – बहुजन राजनीतिक नेता और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
6 दिसंबर, 1958 – इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
6 दिसंबर, 1977 – ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया ने भारत को 16 रन से हराया। इसमें ओवर 8 गेंद वाले थे। अपने पहले मैच में वायने क्लार्क ने आठ विकेट झटके।
6 दिसंबर, 1978 – स्पेन के नागरिकों ने 40 साल के तानाशाही शासन के बाद लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया।
6 दिसंबर, 1983 – येरुशलम में बस में हुये धमाके से इजरायल के छह नागरिकों की मौत हुई।
6 दिसंबर, 1987 – मिग 29 भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ, इसे 'बाज' नया नाम दिया गया।
6 दिसंबर, 1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
6 दिसंबर, 1992 – अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया। इसके फलस्वरुप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
6 दिसंबर, 1998 – ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
6 दिसंबर, 2012 – मिस्त्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।