इतिहास के पन्‍नों में आज 21 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था और भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 नवंबर, 1571 – दिल्ली के शासक सिकंदर लोदी का निधन हुआ।
21 नवंबर, 1694 – फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वॉल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
21 नवंबर, 1783 – पहली बार आकाश में गुब्बारे अथवा बैलून द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी।
21 नवंबर, 1806 – नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले समस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
21 नवंबर, 1818 – रूस के जार अलेक्सजेंदर प्रथम ने फलस्तीन में यहूदी राज्य स्थापित करने की अनुशंसा की।

यह भी जानें : 20 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 नवंबर, 1867 – लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैंड से जुड़ा रहा।
21 नवंबर, 1870 – आॅस्ट्रेलिया के सबसे सफल किक्रेट कप्तानों में से एक जो डॉर्लिंग का जन्म हुआ।
21 नवंबर, 1871 – न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
21 नवंबर, 1872 – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ।
21 नवंबर, 1877 – अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
21 नवंबर, 1899 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक ओडिशा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का जन्म हुआ।
21 नवंबर, 1906 – चीन ने अफीम के कारोबार पर रोक लगाई।
21 नवंबर, 1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाम्बे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
21 नवंबर, 1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
21 नवंबर, 1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
21 नवंबर, 1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
21 नवंबर, 1965 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
21 नवंबर, 1970 – भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन का निधन हुआ।
21 नवंबर, 1986 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।
21 नवंबर, 1989 – ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस आॅफ कॉमंस में पहली बार कैमरे लगाए गए।
21 नवंबर, 1999 – चीन ने अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया।
21 नवंबर, 2002 – बुल्गारिया, इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंत्रण दिया।
21 नवंबर, 2005 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
21 नवंबर, 2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।